देश की चिंता छोड़िए, पहले अपना घर संभालिए – राहुल गांधी पर श्रीकांत शिंदे का जोरदार हमला

कांग्रेस ने बार-बार भारत माता का अपमान किया

मुंबई के लिए AVGC संस्थान की घोषणा, रोजगार के बड़े अवसर

जा. न्यूज़ संवाददाता

नई दिल्ली। देश के हर राज्य में चुनाव हारने वाले पहले अपना घर संभालें, फिर देश और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर बोलें—ऐसी कड़ी टिप्पणी शिवसेना संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की। बजट पर चर्चा के दौरान आर्थिक और रक्षा नीतियों को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई आलोचना का डॉ. श्रीकांत शिंदे ने तीखे शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के अंदर और बाहर जाकर भारत का अपमान किया है।
आज लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान शिवसेना की ओर से बोलते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने अपनी बात रखी।

अपने भाषण की शुरुआत में डॉ. शिंदे ने रिकॉर्ड नौवीं बार बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले १२ वर्षों में भारत की जनता ने तीन बार एनडीए सरकार को आशीर्वाद दिया है। तीसरी बार जीत के बाद सरकार ने तीन गुना विकास का लक्ष्य लेकर काम किया है।उन्होंने कहा कि विकसित भारत २०४७, युवा, महिला और रोजगार को केंद्र में रखकर यह बजट पेश किया गया है। बजट में भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा हब बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए १० हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुंबई के लिए एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) संस्थान की घोषणा की गई है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए भी १० हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को लाभ मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्रों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की भी घोषणा की गई है।डॉ. श्रीकांत शिंदे ने बताया कि वर्ष २०१३-१४ में देश का बजट १६.५० लाख करोड़ रुपये था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज यह बढ़कर ५३.५ लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

राहुल गांधी के भाषण पर कड़ी आलोचना करते हुए डॉ. शिंदे ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोलने से पहले उन्हें इंडी गठबंधन को एकजुट रखने पर ध्यान देना चाहिए। इंडी गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है और उसके नेताओं की अलग-अलग दिशाओं में अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका के साथ डील का सपना देखना विपक्ष के नेता की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

आर्थिक मुद्दों पर बोलते हुए डॉ. शिंदे ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि उस समय की कांग्रेस सरकार ब्याज दरें कम रखने और अर्थव्यवस्था को जरूरत से ज्यादा सकारात्मक दिखाने के लिए आरबीआई पर दबाव डालती थी। गलत आंकड़ों के साथ विकास दर पेश की जाती थी।उन्होंने कहा कि १९६२ के युद्ध से जुड़ा ब्रुक्स रिपोर्ट कांग्रेस सरकार ने संसद से छिपाकर रखा। वर्ष १९६३ में तत्कालीन रक्षा मंत्री यशवंतराव चव्हाण ने भी संसद में सरकार की रक्षा नीति का विरोध किया था। ब्रुक्स रिपोर्ट कांग्रेस की रक्षा नीति की विफलता का प्रमाण है।

डॉ. शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने अक्साई चीन को बेकार जमीन बताकर विवादित बयान दिया था। कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंपने का काम भी कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने बार-बार भारत माता का अपमान किया है। इसके विपरीत एनडीए सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा ३७० हटाकर यह साबित किया कि वह भारत का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि पिछले १२ वर्षों में कांग्रेस देशभर में सिमटती चली गई है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। २०१४ के बाद भारत तेजी से विकासशील अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ा है। कांग्रेस शासन के दौरान वस्त्र उद्योग लगभग खत्म हो गया था, लेकिन 2014 के बाद इस क्षेत्र को नई जान मिली और आज इसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।

घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर किया

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पश्चिम बंगाल सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण बंगाल घुसपैठियों का गढ़ बन गया है। वर्ष २०११ से २०२५ के बीच बंगाल से ६४०० कंपनियां बाहर चली गईं। उन्होंने कहा कि बंगाल अब उद्योगपतियों की बजाय घुसपैठियों की राजधानी बन गया है, जहां घुसपैठियों को रेड कारपेट बिछाई जाती है।

​वैश्विक मानव संसाधन तैयार करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध –
कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा​

IMG 20260213 WA0012

महाराष्ट्र राज्य कौशल प्रतियोगिता का मंत्री लोढ़ा के करकमलों से उद्घाटन

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। विश्व स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन की कमी को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कुशल मानव संसाधन तैयार करने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ऐसा प्रतिपादन कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में लागू की गई ‘पीएम सेतु योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महाफंड स्वरोजगार योजना’ इसी दिशा में उठाए गए प्रमुख कदम हैं।
कुर्ला स्थित डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित महाराष्ट्र राज्य कौशल प्रतियोगिता (IndiaSkills 2026) का उद्घाटन मंत्री लोढ़ा के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की भूमिका को विस्तार से स्पष्ट किया। यह प्रतियोगिता नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) और महाराष्ट्र कौशल विकास सोसायटी (MSSDS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है।

मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए कौशल विकास का एक भव्य और प्रेरणादायी दृष्टिकोण प्रस्तुत कर युवाओं को नई दिशा दी है। इसी संकल्पना के अंतर्गत देशभर के आईटीआई संस्थानों के आधुनिकीकरण हेतु 60 हजार करोड़ रुपये की ‘पीएम सेतु योजना’ की परिकल्पना की गई है। महाराष्ट्र को भी इसका लाभ मिलेगा और प्रथम चरण में 242 करोड़ रुपये की लागत से छत्रपति संभाजीनगर, पुणे और नागपुर के आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यही दृष्टिकोण महाराष्ट्र में माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्रजी फडणवीस के गतिशील नेतृत्व में प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में स्वरोजगार और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने हेतु ‘मुख्यमंत्री महाफंड स्वरोजगार योजना’ को अंतिम रूप दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्यभर में स्टार्टअप शुरू करने वाले 5 लाख युवाओं का चयन एक साझा ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा तथा उन्हें 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही इस ऋण पर लगने वाले ब्याज का आधा भार राज्य सरकार वहन करेगी, यह जानकारी​ ​भी मंत्री लोढ़ा ने दी।

इस वर्ष चीन के शंघाई में विश्व कौशल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, औद्योगिक प्रौद्योगिकी, साइबर सिक्योरिटी और सामाजिक सुरक्षा प्रौद्योगिकी जैसे छह कौशल क्षेत्रों से संबंधित प्रतियोगिताओं का देशभर में आयोजन किया जा रहा है। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास सोसायटी द्वारा 3 और 4 फरवरी को मुंबई में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में राज्यभर से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया है। राज्य स्तर पर विजयी प्रतिभागी गांधीनगर, गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे। इन प्रतियोगिताओं से चयनित विजेताओं के नाम आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामांकन हेतु भेजे जाएंगे।

IMG 20260213 WA0011
​भारत में वर्ष 2029 में विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन होना चाहिए​

कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए प्राचीन भारत की समृद्ध परंपराओं के उदाहरण देकर उपस्थित विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश में अपार सृजनशीलता है और भारत अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कौशल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सामाजिक दायित्व की भावना के साथ भविष्य निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि महाराष्ट्र में आगामी एक वर्ष के भीतर ओलंपिक की तर्ज पर कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों की सृजनशीलता को अवसर दिया जाए। साथ ही अगले तीन वर्षों में, अर्थात वर्ष 2029 की विश्व कौशल प्रतियोगिता महाराष्ट्र में आयोजित हो, इसके लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

महाराष्ट्र राज्य कौशल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र कौशल विकास सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आनंद माली, डॉन बॉस्को सेंटर फॉर लर्निंग के निदेशक फादर एंथनी पिंटो, डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य श्री अमर प्रभु तथा सीआईआई कौशल विकास पैनल के संयोजक श्री बॉबी कुरियाकोस उपस्थित थे।

आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माण की प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होने वाला बजट : कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा

IMG 20250712 195316

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माण की प्रक्रिया में मील का पत्थर साबित होने वाला यह बजट आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ रहे हैं और वित्तीय वर्ष 2026-27 में 7.4 प्रतिशत विकास दर के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ऐसा मत कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने व्यक्त किया।
मंत्री  लोढ़ा ने कहा कि देश के मध्यम वर्ग, गरीबों और किसानों को समृद्ध बनाने वाला यह बजट आर्थिक प्रगति के शिखर तक पहुंचने वाला सिद्ध होगा। किसानों के लिए बहुभाषी एआई तकनीक विकसित कर अत्याधुनिक कृषि को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ‘बायो-फार्मा मिशन’ न केवल दवाओं की कीमतें कम करने वाला है, बल्कि वैश्विक दवा बाजार में भारत को दवा निर्माण का एक ग्लोबल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शिक्षा क्षेत्र पर विशेष जोर, खुलेंगे तीन आयुर्वेदिक महाविद्यालय

मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि इस बजट में शिक्षा क्षेत्र पर भी विशेष जोर दिया गया है। पांच नए विश्वविद्यालयों के साथ तीन आयुर्वेदिक महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। इससे भारतीय आयुर्वेद शास्त्र को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में कंटेंट क्रिएटर लैब की शुरुआत की जाएगी, जिससे छात्रों को डिजिटल तकनीक आधारित कौशल शिक्षा प्राप्त होगी। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए प्रत्येक जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा भी वित्त मंत्री द्वारा की गई है।

सिर्फ बड़े ही नहीं, छोटे शहरों में भी होगा बुनियादी ढांचे का विकास

मंत्री लोढा ने कहा कि बजट प्रावधान में बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। देशभर में सात हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनमें मुंबई और पुणे को जोड़ा जाएगा। इससे महाराष्ट्र के व्यापारियों और किसानों को भी लाभ होगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने के उद्देश्य से छह क्षेत्रों में बड़े बदलावों की घोषणा की गई है।

महाराष्ट्र के कैबिनेट  मंत्री लोढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकास की दूरदृष्टि से परिपूर्ण यह बजट केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

***

 

मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच मेट्रो परियोजना के लिए 6 माह में भूमि अधिग्रहण 

IMG 20260201 133721

30.7 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

अधिग्रहण में खर्च होंगे 388 करोड़ रुपये

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल अवसंरचना समिति ने मुंबई और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को जोड़ने वाली 35 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को मंगलवार को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की लागत 22,000 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इस कॉरिडोर में 20 स्टेशन होंगे, जिनमें छह भूमिगत और 14 ‘एलिवेटेड’ स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 30.7 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पर 388 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

राज्य मंत्रिमंडल की अवसंरचना समिति ने 35 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन-8 परियोजना को मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 22,862 करोड़ रुपये है।   मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और स्वीकृतियां छह महीने के भीतर पूरी कर ली जाएं और निर्माण कार्य, स्वीकृतियों के तीन साल के भीतर पूरा कर लिया जाए। विज्ञप्ति में बताया गया कि कुल 35 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन में से 9.25 किलोमीटर हिस्सा मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से घाटकोपर पूर्व तक भूमिगत होगा और 24.63 किलोमीटर हिस्सा घाटकोपर पश्चिम से नवी मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 तक ‘एलिवेटेड’ होगा।

फडणवीस ने संबंधित विभागों को नागपुर-गोंदिया और भंडारा-गडचिरोली मार्गों पर समृद्धि एक्सप्रेसवे के विस्तार में तेजी लाने व परियोजनाओं में देरी न होने देने का भी निर्देश दिया।   समिति ने आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर 3,954 करोड़ रुपये की लागत से 66.15 किलोमीटर लंबी नासिक शहर रिंग रोड परियोजना को भी मंजूरी दी।   समिति ने खनिज परिवहन को सुगम बनाने के लिए गडचिरोली जिले में 85.76 किलोमीटर लंबे नवेगांव मोरे-कोंसारी-मुलचेरा-हेदरी-सूरजगढ़ राजमार्ग को चार लेन वाली कंक्रीट सड़क में बदलने की भी मंजूरी दी।

कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा

राज्य के आईटीआई का आधुनिकीकरण, पीएम–सेतु योजना लागू होगी

IMG 20250919 WA0048

पहले चरण में नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे का समावेश
सेवा क्षेत्र, बहु-कौशल पाठ्यक्रम एवं आजीविका पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की दूरदर्शी सोच से आकार लेने वाली ‘पीएम-सेतु’ योजना के माध्यम से महाराष्ट्र के आईटीआई सर्वश्रेष्ठ ‘स्किल डेवलपमेंट हब’ बनेंगे। जहां उद्योगों की संख्या कम है, वहां सेवा क्षेत्र, बहु-कौशल पाठ्यक्रम और आजीविका पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, यह जानकारी राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में पहले चरण में महाराष्ट्र के तीन जिलों में यह योजना शुरू करने की मंजूरी दी गई है। राज्य की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) का पीएम-सेतु योजना के अंतर्गत आधुनिकीकरण किया जाएगा तथा अगले चरण में शेष जिलों को भी शामिल किया जाएगा। कुशल मानव संसाधन की मांग और आपूर्ति के उद्देश्य से पीएम-सेतु योजना के तहत आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस योजना के पहले चरण में नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और पुणे के आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 242 करोड़ रुपये खर्च करेंगी
आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल विकसित किया जाएगा। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 242 करोड़ रुपये खर्च करेंगी, जिससे राज्य के आईटीआई का स्वरूप बदलेगा। इस आधुनिकीकरण से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे। अगले वर्ष चरणबद्ध तरीके से इस योजना को लागू करने की भी मंजूरी दी गई है। योजना के लिए 50 प्रतिशत निधि केंद्र सरकार, 33 प्रतिशत राज्य सरकार और 17 प्रतिशत उद्योग क्षेत्र से प्राप्त होगी।

राज्य में एक क्लस्टर (1 हब आईटीआई और 4 स्पोक आईटीआई) के लिए पाँच वर्षों में अनुमानित 241 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है। इसके लिए केंद्र सरकार का 112 करोड़ रुपये, राज्य सरकार का 98 करोड़ रुपये और उद्योग क्षेत्र का 31 करोड़ रुपये का योगदान होगा। इनमें से राज्य सरकार द्वारा पाँच वर्षों में किए जाने वाले 98 करोड़ रुपये के खर्च को भी मंजूरी दी गई है।

पहले चरण में नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे का समावेश

नागपुर स्थित गवर्नमेंट आईटीआई, नागपुर को हब के रूप में आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसमें नागपुर का महिला आईटीआई, कामठी, हिंगणा और बुटीबोरी के आईटीआई शामिल होंगे। छत्रपति संभाजीनगर के आईटीआई को हब के रूप में आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पैठण, खुलताबाद, गंगापुर और फुलंब्री के आईटीआई का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। पुणे के औंध स्थित आईटीआई को हब के रूप में आधुनिकीकरण किया जाएगा। औंध का महिला आईटीआई, खेड़-राजगुरुनगर और मुळशी के आईटीआई का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा।

नए पाठ्यक्रमों के साथ मौजूदा पाठ्यक्रमों में भी सुधार

हब आईटीआई में औसतन चार नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और दस मौजूदा पाठ्यक्रमों का स्तर उन्नत किया जाएगा। स्पोक आईटीआई में दो नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे तथा आठ पाठ्यक्रमों का स्तर उन्नत किया जाएगा। जहां उद्योगों की संख्या कम है, वहां सेवा क्षेत्र, बहु-कौशल पाठ्यक्रम और आजीविका पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
गुरुकुल परंपरा, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय और आर्यभट्ट जैसे विद्वानों के कारण भारत ज्ञानार्जन का वैश्विक केंद्र बना। आज उसी ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी आधुनिक कौशल प्रशिक्षण को जोड़कर आईटीआई के माध्यम से नए भारत के निर्माण का प्रयास कर रहे हैं, ऐसा मंत्री श्री लोढ़ा ने स्पष्ट किया।

***

यहां हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि केवल यह ज्योतिषीय दृष्टि है, वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 

स्व.अजीत पावर को जागरण परिवार श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

FB IMG 1769653236463

👉यह लेख केवल ज्योतिषीय विचार को प्रकट करता है।

👉विशेष नोट: ज्योतिष एक अथाह सागर है और यह विश्लेषण मेदिनी ज्योतिष एवं घटना काल के सिद्धांतों पर आधारित एक शोधपरक प्रयास है। जन्म विवरण की अनुपलब्धता के कारण मृत्यु के समय की प्रश्न कुंडली ही एकमात्र प्रामाणिक आधार है। विद्वतजनों से तार्किक विमर्श का स्वागत है, किंतु कुतर्क, मर्यादाहीन एवं अभद्र टिप्पणियाँ आपके स्वयं के संस्कार और ज्योतिषीय समझ को प्रदर्शित करती हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति के क्षितिज पर जो वज्रपात हुआ है वह प्रथम दृष्टया भले ही एक तकनीकी विफलता या दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना प्रतीत हो किंतु ज्योतिषीय चक्षुओं से देखने पर आकाश में ग्रहों की स्थिति एक अलग ही और बेहद खौफनाक दास्तां बयां करती है।

28 जनवरी 2026 की प्रातः 8:45 बजे की प्रश्न कुंडली मात्र किसी जीवन के अवसान का लेखा जोखा नहीं है बल्कि यह एक गहरी दुरभिसंधि और भीतरघात का दस्तावेज है।

ज्योतिष के अनुसार जब कुंभ लग्न की इस कुंडली के मर्म को स्पर्श करते हैं तो स्पष्ट होता है कि यह घटना केवल विधि का विधान नहीं बल्कि मानवीय हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय षड्यंत्र का परिणाम अधिक लगती है।

घटना के समय उदित कुंभ लग्न और ग्रहों का विन्यास जिस प्रकार का मृत्यु योग निर्मित कर रहा है वह सामान्य नहीं है। इस त्रासदी के पीछे छिपे ज्योतिषीय तथ्य चीख चीखकर कह रहे हैं कि जिसे हम दुर्घटना मान रहे हैं वह दरअसल एक सुनियोजित वार था।

कुंभ लग्न में राहु का सोलह अंश पर बैठना और वह भी शतभिषा नक्षत्र में यह सबसे बड़ा प्रमाण है कि घटना के मूल में धोखा है। शतभिषा राहु का अपना नक्षत्र है जो तकनीकी आवरण और भ्रम पैदा करता है। यह इंगित करता है कि विमान में कोई ऐसी अदृश्य छेड़छाड़ की गई थी जिसे पकड़ना आसान नहीं था।

मृत्यु भाव का स्वामी बुध बारहवें भाव में यानी व्यय और गुप्त शत्रु के भाव में बैठा है। ज्योतिष शास्त्र का यह अकाट्य सूत्र है कि जब मृत्यु का स्वामी गुप्त शत्रुओं के घर में जाए तो अंत स्वाभाविक नहीं होता। यह अपने ही लोगों या छिपे हुए शत्रुओं द्वारा दिए गए आघात का सूचक है।

द्वादश भाव में मंगल और प्लूटो का विध्वंसक गठजोड़

बारहवें भाव में मकर राशि के अंतर्गत उच्च के मंगल और प्लूटो की युति राजनीतिक प्रतिशोध और विस्फोटक साजिश का निर्माण करती है। उच्च का मंगल बताता है कि षड्यंत्रकारी बेहद शक्तिशाली और सत्ता के निकट हैं जिन्होंने हिंसा का मार्ग चुना।

वाहन का कारक शुक्र बारहवें भाव में सूर्य और मंगल जैसे क्रूर ग्रहों के बीच फंसा है। यह दर्शाता है कि विमान को ही हथियार बनाया गया और उसे पूरी तरह नष्ट करने की योजना पहले से तैयार थी।

इस प्रकार लग्नेश शनि का अपने घर से दूर और अष्टमेश का गुप्त शत्रुओं के भाव में होना इस बात की पुष्टि करता है कि सुरक्षा तंत्र में सेंध लगाई गई थी। यह कुंडली स्पष्ट करती है कि आकाश में हुआ यह हादसा जमीन पर रची गई किसी गहरी साजिश का ही क्रियान्वयन था। ग्रहों की यह गवाही किसी भी फॉरेंसिक जांच के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा हो सकती है।

FB IMG 1769651168201 1 प

AI द्वारा भी इस कुंडली के बारे में कुछ तथ्यों को दर्शाया गया है। जिसमें भी गुप्त शत्रु और स्वास्थ्य/यात्रा जोखिम दर्शाता है।

अजीत पवार की इस कुंडली का ज्योतिषीय विश्लेषण दर्शाता है कि लग्न तुला है, जिसमें शुक्र (लग्नेश) 12वें भाव में नीच राशि कन्या में है। यह राजनीतिक उतार-चढ़ाव, गुप्त शत्रु और स्वास्थ्य/यात्रा जोखिम दर्शाता है।

कुंडली संरचनालग्न: तुला (चित्र से प्रथम भाव)।

चंद्र: 11वें भाव में सिंह राशि (सूर्य, बुध, राहु संगम); उच्च महत्वाकांक्षा लेकिन अस्थिरत

मुख्य ग्रह: मंगल 2/8 में, शनि 3/9, गुरु 4/10, केतु 6/12।

हादसे/षड्यंत्र संकेतज्योतिष में 12वें भाव का नीच शुक्र (लग्नेश) गुप्त षड्यंत्र या हानि का कारक है।

राहु 11वें में सूर्य-बुध पर (मंगल दृष्टि) यात्रा दुर्घटना या विश्वासघात दर्शाता है।

वर्तमान गोचर (जनवरी 2026): शनि मीन (5वें भाव) दशा-अंतर्दशा में संकट बढ़ा सकता है

राजनीतिक प्रभावमजबूत पक्ष: गुरु 10वें में (कर्म भाव) उच्च पद, लेकिन केतु संगम से अचानक पतन

कमजोरी: 6/8/12 त्रिकोण सक्रिय (मंगल, केतु, शुक्र); शत्रु-विवाद।

मीरा रोड में सद्भाव सहयोग संस्था ने धूमधाम से मनाया सरस्वती पूजा

IMG 20260125 WA0028

सुरेश शुक्ल के गीतों से भावविभोर हुए श्रोता

जा. न्यूज़ संवाददाता
–
मुंबई। बसंत पंचवी के पावन अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था (मीरारोड) की ओर से लगातार 9वें वर्ष मां सरस्वती की सरस्वती विधि विधान से पूजा की गई। संस्था की तरह से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और पूरे मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की गई। सरस्वती पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य उपस्थित हुए।

संगीतकार व लोकगायक सुरेश शुक्ला ने सरस्वती वंदना एवं प्रेरणादायक भक्तिगीतों की प्रस्तुति दी जिसमें श्रोता भाव विभोर हो उठे। शुक्ल के गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और ज्ञान, कला एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

IMG 20260124 WA0074

मीरा रोड के विजय पार्क स्थित अंबर प्लाजा चौक पर सद्भाव सहयोग संस्था की ओर से लगभग दो हजार लोगों ने भंडारे व महाप्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20260124 WA0069

मीरा-भाईंदर के विधायक नरेन्द्र मेहता ने लगातार 9वें वर्ष सरस्वती पूजा के आयोजन के लिए सद्भाव सहयोग संस्था की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि जहां मां सरस्वती विराजमान रहती हैं वहां स्वयं ज्ञान, विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और सृजनशीलता का वास होता है। देवी सरस्वती ज्ञान का प्रकाश फैलाती हैं, अज्ञानता के अंधकार को दूर करती हैं और भक्त की वाणी को मधुर बनाती हैं।

IMG 20260125 WA0008

नवनिर्वाचित नगरसेवकर नवीन सिंह ने मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए कहा कि फूलों से सजा सिंहासन, स्वर्ण आभूषणों से दमकता स्वरूप और हाथो में वीणा मानो कह रहा हो कि ज्ञान ही सच्ची साधना है। मां की करुणामयी दृष्टि सब मिलकर ऐसा आभास देते हैं जैसे जीवन की सारी उलझने स्वतः सुलझने लगी है।

BK 6597 scaled

इस दौरान नगरसेवक मनोज दुबे, प्रशांत दलवी, आनंद मांजरेकर, प्रतिभा जाट, पूर्व नगरसेवक राजू भोईर, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, उद्योगपति, बलवंत सिंह, रामकांत सिंह आदि उपस्थित रहे।

motion photo 7948662160923734908

सद्भाव सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जीसी तिवारी, महासचिव सुरेन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे, सचिव राकेश यादव, संरक्षक राजू मिश्र, प्रमोद मिश्र, रमेश उपाध्याय, मनोज सिंह, रत्नेश मिश्रा के अलावा रोहित तिवारी, लालचंद यादव, प्रमोद शुक्ल, संजय अग्रवाल (सीए), विनोद तिवारी, शिवम मिश्र, अशोक शुक्ल, दीपक कनौजिया, संजीव शुक्ल, संतोष तिवारी, भगवान चौधरी, जितेन्द्र गुप्त, मोहन मिश्र, प्यारेलाल गुप्ता, सचिदानंद मिश्र, उद्धव सोनी और विष्णु प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। संस्था के महासचिव सुरेन्द्र मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया।

BK 6597 1 scaled

मुंबई महानगरपालिका को केईएम के ‘किंग एडवर्ड’ नाम को बदलने पर विचार करना चाहिए

IMG 20260125 WA0015

कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात ​लोढ़ा​ का सुझाव

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। एक ओर मुंबई शहर के लोकल रेलवे स्टेशनों के अंग्रेज़ी नाम बदलने का निर्णय लिया जा रहा है, वहीं अब मुंबई के केईएम अस्पताल के ‘किंग एडवर्ड’ नाम को बदला जा सकता है या नहीं, इस पर मुंबई महानगरपालिका को विचार करना चाहिए, ऐसा​ सुझाव मुंबई उपनगर के सह-पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने ​दिया है। वे केईएम अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज के शताब्दी महोत्सव के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मंत्री लोढ़ा ने मरीजों की सेवा से जुड़े कुछ मार्गदर्शक​ कूच अन्य सुझाव भी दिए।

मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि देश की आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के बावजूद अब तक अंग्रेज़ों की निशानियाँ पूरी तरह नहीं मिटाई गई हैं। केईएम अस्पताल का नाम ब्रिटिश शासन और गुलामी का प्रतीक है। किंग एडवर्ड का हमसे कोई संबंध नहीं है। इसलिए इस नाम को बदला जा सकता है या नहीं, इस पर मुंबई महानगरपालिका को विचार करना चाहिए। इस संबंध में आगे का निर्णय नगर निगम प्रशासन लेगा, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इसी केईएम अस्पताल में सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज भी स्थित है।

इसके साथ ही मंत्री लोढ़ा ने अस्पताल और मरीजों से संबंधित कुछ सुझाव भी प्रशासन को दिए। समय के अनुसार अब मरीजों के इलाज में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। किसी विशेष मामले में मरीज को विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक उपचार तुरंत मिल सके, इसके लिए चिकित्सा अधिकारियों के लिए दुनिया की अन्य उन्नत तकनीकों की सहायता लेने वाली कम्युनिकेशन व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।

IMG 20260125 WA0016

साथ ही, मरीजों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए प्रशासन को स्वास्थ्य सुविधा केंद्र स्थापित करने चाहिए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी कम हो सके। मरीजों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए उनके इलाज, दवाइयों और जांच से संबंधित जानकारी एक साथ उपलब्ध कराने हेतु अस्पताल में डिजिटल केंद्र भी होने चाहिए, ऐसे सुझाव मंत्री लोढ़ा ने दिए।इस अवसर पर अस्पताल की अधिष्ठाता डॉ. संगीता रावत ने भविष्य की मरीज-सेवा योजना की जानकारी भी उपस्थितों को दी।

केईएम अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज के शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में विधायक कालिदास कोलंबकर, उप आयुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघड़े, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. शैलेश मोहिते, लोकमान्य तिलक अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. मोहन इंगळे और दक्षिण मुंबई भाजपा की अध्यक्ष शलाका सालवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
—-

 

चुनाव के दौरान आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में केंद्रीय जनजाति आयोग की नोटिस

पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को कारवाई के निर्देश

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। बृहन्मुंबई महापालिका चुनाव के दौरान आदिवासी युवक से उबाठा कार्यकर्ताओ ने मारपीट की थी, इस मामले में अब केंद्रीय जनजाति आयोग ने मुंबई पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को करवाई करने के निर्देश दिए है। जिससे उबाठा शिवसेना की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

IMG 20260125 WA0017

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के दौरान गिरगांव इलाके में एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में पीड़ित आदिवासी युवक ने अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पीड़ित युवक का नाम केशव पावरा है। 15 जनवरी को मतदान के दिन ही गिरगांव में उसके साथ मारपीट की गई थी।

अपनी शिकायत में केशव पावरा ने कहा है कि वह रोज़गार के लिए नंदुरबार से गिरगांव आया था। मतदान स्थल पर वह भोजन और पानी वितरण का काम कर रहा था। उसी दौरान उद्धव ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने बताया कि वह नंदुरबार से काम के लिए आया है, तो वे नाराज़ हो गए और उसे गालियाँ देने लगे। इसके बाद उन्होंने उस पर हमला किया।

केशव पावरा ने आरोप लगाया है कि उसकी जाति का उल्लेख करते हुए उस पर हमला किया गया। इसलिए यह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत एक गंभीर अपराध है और इसमें मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

IMG 20260125 WA0019

केशव पावरा ने यह भी बताया कि उसने स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उसे न्याय मिलने की संभावना कम लग रही है। इसलिए उसने आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उसे उपचार के लिए सहायता दिलाने की मांग की है। उसे उम्मीद है कि आयोग से उसे न्याय मिलेगा।

इस संबंध में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुंबई शहर के जिलाधिकारी और दक्षिण मुंबई के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर मामले में ध्यान देने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि आयोग को 15 जनवरी को केशव पावरा से एक शिकायत/निवेदन प्राप्त हुआ है (प्रति संलग्न)। भारत के संविधान के अनुच्छेद 338(क) के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आयोग ने इस मामले की जांच करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि इस सूचना के प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर आरोपियों, जांच और की गई कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी लिखित रूप में प्रस्तुत की जाए। आवश्यकता होने पर व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य माध्यम से भी जानकारी प्रस्तुत की जा सकती है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग को रिपोर्ट या उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग संविधान के अनुच्छेद 338(क) के अंतर्गत प्राप्त सिविल न्यायालय के अधिकारों का उपयोग कर सकता है और व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य की जा सकती है।

बीएमसी चुनाव:

कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का मलबार हिल का गढ़ बरकरार 

भाजपा के सभी पाँच उम्मीदवार विजयी
मलबार हिल में कार्यकर्ताओं का जश्न

IMG 20250928 223748

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण मुंबई में राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने अपना मलबार हिल का गढ़ बरकरार रखा है। मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाँचों वार्डों में भाजपा को जीत दिलाने में मंत्री लोढ़ा सफल रहे हैं। इस जीत के बाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मंत्री लोढ़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अब तक जनता की सेवा का ही जीत का प्रमाण है।

मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 214 से भाजपा के अजय पाटील ने मनसे के मुकेश भालेराव को 8371 मतों से हराया। वहीं, वार्ड क्रमांक 215 से भाजपा के संतोष ढाले ने शिवसेना (उबाठा( के किरण बालसराफ को 2811 मतों से पराजित किया। ताड़देव इलाके के वार्ड क्रमांक 217 से भाजपा उम्मीदवार गौरांग झवेरी ने मनसे उम्मीदवार निलेश शिरधनकर पर 8857 मतों से शानदार जीत दर्ज की। गिरगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 218 से भाजपा की उम्मीदवार ₹ स्नेहल तेंडुलकर ने उबाठा की गीता अहिरेकर को 7849 मतों से हराया। वहीं महालक्ष्मी इलाके के वार्ड क्रमांक 219 से भाजपा उम्मीदवार सन्नी सानप ने उबाठा के राजेंद्र गायकवाड़ को 7500 से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी।

IMG 20260117 WA0000

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के सभी विजयी उम्मीदवारों को वे दिल से बधाई देते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार से चल रहे डबल इंजन को अब तीसरे इंजन का भी साथ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुसार अब मुंबई के विकास को और अधिक गति मिलेगी। महायुति के सभी विजयी उम्मीदवारों के माध्यम से नागरिकों की सेवा के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा, ऐसा विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने चाहे जितना भी झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश की हो, लेकिन जनता ने विकास के पक्ष में ही अपना फैसला सुनाया है।

—

बीेएमसी चुनावः मुंबई की गलियों ने उतरे एक दर्जन से अधिक राज्यों के भाजपा नेता

-चुनावी समीकरण साधने के लिए लोगों पर डाल रहे हैं डोरे

IMG 20250930 215456

जा.न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। मायानगरी मुंबई में लोकतंत्र का पर्व चल रहा है। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में अपना पहला महापौर बनाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीएमसी के इस चुनाव में अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए देश के 15 राज्यों के भाजपा नेता मुंबई की गलियों की खाक छान रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से लेकर केरल तक के नेता शामिल हैं जो 13 जनवरी तक लोगों से वोट मांगेगे।

    भाजपा केंद्र में तीसरी बार और महाराष्ट्र में दूसरी बार सत्तासीन है। पार्टी को पहली बार ऐसा समीकरण दिखाई दे रहा है कि देश की आर्थिक राजधानी में भाजपा का महापौर बन सकता है। चूंकि मायानगरी में देशभर के लोग रहते हैं जिनका अपना वोट बैंक है उनमें बड़ी संख्या उत्तर भारतीयों की है जिन्हें रिझाने के लिए यूपी-बिहार के नेताओं से लेकर भोजपुरी अभिनेताओं को भी चुनाव प्रचार में उतारा जा रहा है। मुंबई भाजपा के महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी ने माइक्रो मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स के साथ सामाजिक समीकरण साधने की विशेष चुनावी रणनीति बनाई है। इसके तहत कई प्रदेशों के नेताओं को मुंबई बुलाया गया है और कई लोगों ने प्रचार अभियान प्रारंभ कर दिया है

मुंबई में मनोज तिवारी मांग रहे वोट, मैथिली, निरहुआ, पवन सिंह करेंगे मुंबई में चुनाव प्रचार

मुंबई भाजपा सचिव व प्रवासी नेताओं के प्रभारी प्रमोद मिश्रा अन्य राज्यो से आये नेताओं का नेतृत्व कर रहे है। मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश से अपर्णा यादव, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, विधायक शलभमणि त्रिपाठी और जौनपुर के बदलापुर से विधायक रमेश मिश्रा सहित 10 लोग बुलाए गए हैं। वहीं, बिहार से विधायक मैथिली ठाकुर समेत 9 लोग, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, विधायक कपिल मिश्रा, महेश शर्मा और मनिंदरजीत सिंह, हरियाणा से विशंभर वाल्मीकि, ओडिशा से ओमप्रकाश मिश्रा, उत्तराखंड से धनसिंह रावत और सुरेश गडिया, राजस्थान से अर्जुन राम मेघवाल, केरल से शोभा सुरेन्द्रन, तमिलनाडु से अन्नामलाई, गोवा से जोशुआ पीटर डिसूजा, तेलंगाना से माधवी लता सहित तीन, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से तीन-तीन, गुजरात से 10 नेता मुंबई बुलाए गए हैं जो मुंबई में रह रहे अपने प्रदेश लोगों से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं।

—–

कांग्रेस के 12 पार्षदों को अपने साथ लेने के बाद भी भाजपा के हाथ खाली

अंबरनाथ नगरपरिषद में लहराएगा शिवसेना का भगवा

IMG 20260110 WA0038

जा. न्यूज़ ब्यूरो

मुंबई। ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भाजपा को जोरदार पटखनी दी है। भाजपा ने कांग्रेस के 12 पार्षदों को अपने पाले में लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ सत्ता स्थापित करने की तैयारी की थी। लेकिन, दोनो उपमुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

   अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा ने शिंदे की शिवसेना को सत्ता से बेदखल करने के लिए बड़ा खेला किया था। लेकिन, पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब एनसीपी के चार और एक निर्दलीय पार्षद ने अंतिम क्षणों में शिवसेना को समर्थन दे दिया। नगर परिषद चुनाव में भाजपा का नगराध्यक्ष चुनाव जीता था लेकिन पार्टी को बहुमत नहीं मिला। भाजपा के 14 तो शिवसेना के 27 पार्षद चुनाव जीते। इसलिए भाजपा ने कांग्रेस के 12 पार्षदों, एनसीपी के 4 और एक निर्दलीय का अंबरनाथ विकास आघाडी बनाकर सत्ता में आने की तैयारी की थी। लेकिन, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे व स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे ने एक प्रकार से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण को पटखनी दे दी है।

आनंद आश्रम में जुटे पार्षदों ने किया शक्ति प्रदर्शन, मनाया जश्न

 शुक्रवार को ठाणे शिवसेना कार्यालय ‘आनंद आश्रम’ में शिवसेना और एनसीपी के पार्षदों की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन किया गया और जश्न मनाया गया। शिवसेना (शिंदे) गुट ने दावा किया कि अब उनके पास 60 सदस्यीय नगर परिषद में 32 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत है और उनकी सत्ता होगी। इस घटनाक्रम से साफ हो गया है कि अंबरनाथ में सिंहासन भले हिला हो, लेकिन शिंदे ने किला बचा लिया है।

—–

नागपुर में दो दिवसीय विज्ञान उत्सव

कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों भव्य उद्घाटन

जा.न्यूज़. संवाददाता

नागपुर। विज्ञान केवल एआई विशेषज्ञ या आईटी इंजीनियर तैयार करने का माध्यम नहीं है, बल्कि ज्ञान के माध्यम से नए आविष्कारों को जन्म देने की प्रक्रिया है। कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत ने विज्ञान का मार्ग अपनाया है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि भारत ने ही शून्य की अवधारणा दुनिया को दी, जिससे वैश्विक ज्ञान प्राप्त करना संभव हुआ।

IMG 20260109 WA0045

विज्ञान भारती विदर्भ प्रांत मंडल, धरमपेठ एम. पी. देव स्मृति विज्ञान महाविद्यालय तथा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से अंबाझरी में आयोजित विदर्भ विज्ञान महोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई है जिसका उद्घाटन कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के हाथों संपन्न हुआ। धरमपेठ एम. पी. देव स्मृति विज्ञान महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए मंत्री लोढ़ा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए जयंतराव सहस्रबुद्धे ने अपना जीवन समर्पित किया। वे एक लेखक और विज्ञान प्रचारक के रूप में प्रसिद्ध थे। उनका कार्य स्वदेशी विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करने पर केंद्रित था, जिसमें भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान और पारंपरिक ज्ञान शामिल था। ऐसी महान विभूति जयंतराव सहस्रबुद्धे का नाम 28 फरवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से जोड़े जाने के लिए शासकीय स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, शिक्षकों में विज्ञान संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए विज्ञान भारती द्वारा राज्य सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित किया जाए तथा इसके लिए 5 लाख रुपये के सहयोग हेतु प्रयास किए जाएंगे, ऐसी घोषणा भी मंत्री लोढ़ा ने की। भारत के निर्माण का कार्य विज्ञान भारती कर रही है, ऐसा उन्होंने उल्लेख किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उनके विचार भी सुने।

IMG 20260109 WA0044

इस प्रदर्शनी में नागपुर जिले के बी.एससी. एवं एम.एससी. विद्यार्थियों के लगभग 40 विज्ञान प्रकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। साथ ही विदर्भ के सभी 11 जिलों में ‘क्लाइमेट चेंज’, ‘वन हेल्थ’ और ‘डिफेंस’ इन तीन मुख्य विषयों पर आधारित रंगोली, पोस्टर, विज्ञान मॉडल और नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उल्लेखनीय प्रकल्प प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को समापन समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

IMG 20260109 WA0043

इस कार्यक्रम में नागपुर सार्वजनिक बांधकाम विभाग के मुख्य अभियंता एस. एस. माने, लक्ष्मीनारायण इनोवेशन टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अतुल वैद्य, विज्ञान भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री श्रीप्रसाद जी, संरक्षक डॉ. सतीश वटे, धरमपेठ शिक्षण संस्था के अध्यक्ष उल्हास औरंगाबादकर, सचिव प्रकाश इटनकर, धरमपेठ एम. पी. देव स्मृति विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश पेशवे तथा अतुल मोघे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

—

भव्य निशान यात्रा , संगीतमय अखंड ज्योति पाठ , इत्र पुष्प वर्षा , सवामणि और महाप्रसाद रहेगा प्रमुख आकर्षण 

सिलवासा,

   लवाछा पंचदेव तीर्थधाम के सानिध्य में  पंचदेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का वार्षिक उत्सव एवं निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की जा रही है। लगभग 4000 निशानों के साथ यह यात्रा भव्य रूप लेगी, जिसमें समस्त श्याम भक्त सपरिवार भाग ले सकेंगे। यह आयोजन भगवान श्याम की असीम कृपा प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान करेगा।

Screenshot 20251219 223340 Chrome

  इस महाउत्सव का शुभारंभ सुबह 11:11 बजे श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ प्रचार मंडल द्वारा अखंड ज्योति पाठ से होगा। इस दौरान ₹5100 की सवामणि की विशेष व्यवस्था रहेगी। शाम 6:30 बजे बाबा की ज्योत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाप्रसाद का वितरण भी सुनिश्चित है। यह दिवस भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

निशान यात्रा सुबह 8:15 बजे पंचदेव तीर्थधाम से काल भैरव मंदिर, सिलवासा तक पैदल आयोजित होगी। प्रति निशान ₹500 की सहयोग राशि निर्धारित है, लेकिन ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भक्त यह राशि देने में असमर्थ हो, तो भी पंचदेव मंदिर द्वारा उनकी यात्रा की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा, “यह यात्रा श्रद्धा से जुड़ी है, शुल्क से नहीं। सभी भक्तों का स्वागत है।“

यात्रा पूर्ण होने पर काल भैरव मंदिर में महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। उसके बाद भक्तों की वापसी पंचदेव तीर्थधाम तक मुफ्त बस सुविधा से होगी।

  आयोजकों द्वारा आह्वान किया गया है कि भक्त जल्द से जल्द  निशान यात्रा के लिए बुकिंग करा लें।

 संपर्क नंबर निम्न हैं:

महाकाल मंदिर दिलीप महाराज जी – 8980583666 ,शंभू जी अग्रवाल – 9376969523 ,मुरारी जी पारीक – 8238551980 , विजेंद्र जी शेखावत – 9712522185 ,श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ प्रचार मंडल – 9374664857, 9375931510, 9737178149 ,राधाकृष्ण जी सैनी – 9725157774 ,लखन जी सेन – 9727612000 ,हेमंत जी जैन – 9998382571,अनंत कुमार पारीक जी – 9374979218,सुनील जोशी जी – 9574242444,अभिनव पारीक जी – 6357855529,सुनील जी शर्मा – 9825240285पंचदेव ट्रस्ट ने सभी श्याम प्रेमियों से सादर निवेदन किया है कि वे सपरिवार पधारकर इस पावन उत्सव में शामिल हों। अधिक जानकारी के लिए ट्रस्ट कार्यालय से संपर्क करें।

अपना पूर्वांचल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पहुंचे पूर्वांचल के दिग्गज

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। भारत में पूर्वांचलवासियों की अग्रणी संस्था अपना पूर्वांचल महासंघ की वर्ष 2026 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 4 जनवरी 2026 को मुंबई के प्रतिष्ठित द प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब, आर्थर बंदर रोड, कोलाबा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव डॉ. रवि रमेशचंद्र ने किया।

अपना पूर्वांचल महासंघ की बैठक में आगामी वर्ष की राष्ट्रीय कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।

IMG 20260105 WA0001

विधानसभा अध्यक्ष ने किया अपना पूर्वांचल डायरी का अनावरण

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर ने अपना पूर्वांचल महासंघ की डायरी, पेन एवं पूर्वांचली गमछे का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने श्री नार्वेकर का पूर्वांचली गमछा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में उपस्थित विशिष्ट अतिथि आईआरएस पंकज द्विवेदी का भी सम्मान किया गया।

IMG 20260105 WA0004

बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई। पहले सत्र की समाप्ति के पश्चात महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष द्वारा महासंघ की डायरी, पेन एवं गमछे का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महासचिव डॉ. रवि रमेशचंद्र द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर श्री रवि भगवतप्रसाद गुप्ता को मुंबई राज्य अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

IMG 20260105 WA0008

बैठक में डॉ. शैलेश चैबे (पुणे), लक्ष्मीनारायण पांडे, डॉ. अधिवक्ता चन्द्रिका प्रसाद मिश्रा (नासिक), महासचिव फूलचंद दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजलि रामजी शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनोज राय, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अंबरीश दुबे, चंद्रकेश सिंह, सचिव अरविंद मिश्रा, विनोद उपाध्याय (वाराणसी), एडवोकेट करण पांडे, प्रिंसिपल मिथिलेश मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्र, रिपोर्टर संतोष मिश्रा, प्रभात दुबे, उमेश तिवारी, आशीष सिंह (जौनपुर), बिल्डर एवं डेवलपर राधेश्याम यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक को सफल बताते हुए कहा कि यह आयोजन पूर्वांचल समाज को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

—–