बीएमसी चुनाव:
कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का मलबार हिल का गढ़ बरकरार
भाजपा के सभी पाँच उम्मीदवार विजयी
मलबार हिल में कार्यकर्ताओं का जश्न

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने इतिहास रच दिया है। दक्षिण मुंबई में राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने अपना मलबार हिल का गढ़ बरकरार रखा है। मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाँचों वार्डों में भाजपा को जीत दिलाने में मंत्री लोढ़ा सफल रहे हैं। इस जीत के बाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मंत्री लोढ़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अब तक जनता की सेवा का ही जीत का प्रमाण है।
मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 214 से भाजपा के अजय पाटील ने मनसे के मुकेश भालेराव को 8371 मतों से हराया। वहीं, वार्ड क्रमांक 215 से भाजपा के संतोष ढाले ने शिवसेना (उबाठा( के किरण बालसराफ को 2811 मतों से पराजित किया। ताड़देव इलाके के वार्ड क्रमांक 217 से भाजपा उम्मीदवार गौरांग झवेरी ने मनसे उम्मीदवार निलेश शिरधनकर पर 8857 मतों से शानदार जीत दर्ज की। गिरगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 218 से भाजपा की उम्मीदवार ₹ स्नेहल तेंडुलकर ने उबाठा की गीता अहिरेकर को 7849 मतों से हराया। वहीं महालक्ष्मी इलाके के वार्ड क्रमांक 219 से भाजपा उम्मीदवार सन्नी सानप ने उबाठा के राजेंद्र गायकवाड़ को 7500 से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी।

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के सभी विजयी उम्मीदवारों को वे दिल से बधाई देते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार से चल रहे डबल इंजन को अब तीसरे इंजन का भी साथ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुसार अब मुंबई के विकास को और अधिक गति मिलेगी। महायुति के सभी विजयी उम्मीदवारों के माध्यम से नागरिकों की सेवा के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा, ऐसा विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने चाहे जितना भी झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश की हो, लेकिन जनता ने विकास के पक्ष में ही अपना फैसला सुनाया है।
—
