Skip to content
Jagran News

Jagran News

WWW.jagrannews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार कौशल विकास विभाग
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार कौशल विकास विभाग

Jagrannews October 10, 2026

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद — मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा

IMG 20261010 WA0004

– ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। केंद्रीय कौशल विकास विभाग की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ नामक बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माध्यम से महाराष्ट्र में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आवेदन प्रक्रिया २१ सितंबर से शुरू हो चुकी है और १७ अक्टूबर २०२६ तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में नवप्रवर्तक, विद्यार्थी, विद्यार्थी समूह, शोधकर्ता, प्राध्यापक, स्टार्टअप्स, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), कंपनियां, सामाजिक संस्थाएं, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थाएं तथा अन्य नवाचार टीमें भाग ले सकती हैं। इस चैलेंज के माध्यम से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को कृषि, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, शहरी विकास, पर्यावरण, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा और रोजगार क्षमता जैसे विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को समझने तथा उनके रचनात्मक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में भाग लेने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति की रचनात्मकता को अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के नवाचारों के लिए यह राज्यस्तरीय मंच उपलब्ध है और हमारी इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इसमें भाग लें। आदरणीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम काम कर रहे हैं,” ऐसा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा।

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के लिए महाराष्ट्र से अब तक तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों और युवक-युवतियों ने पंजीकरण किया है। वहीं, गोवा, दीव-दमण और छत्तीसगढ़ से छह हजार से अधिक विद्यार्थियों और युवक-युवतियों ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण किया है। विशेष बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और युवक-युवतियों का भी उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है। नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से अपने विचारों को साकार करने के लिए उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

आवेदन कैसे करें?

इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी [https://sevainnovationchallenge.in/](https://sevainnovationchallenge.in/) पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन करके अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर पहले चरण में पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी देनी होगी। दूसरे चरण में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते समय प्रतिभागियों को आधार से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी और प्रोजेक्ट का विवरण देना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रतिभागियों की शंकाओं के समाधान के लिए वेबसाइट पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध है।

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU)

आज मंत्रालय में कौशल विकास विभाग ने सृजन ट्रस्ट, पुणे और विज्ञान भारती कोंकण प्रांत के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। मंत्री लोढ़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि इन संस्थाओं के सहयोग से प्रतियोगिता में युवाओं के पंजीकरण का विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

इन समझौता ज्ञापनों के माध्यम से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ की जानकारी अधिक से अधिक युवक-युवतियों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सृजन ट्रस्ट, पुणे और विज्ञान भारती कोंकण प्रांत सहयोग करेंगे।

विज्ञान भारती कोंकण प्रांत की ओर से विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने और प्रतियोगिता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। सृजन ट्रस्ट के माध्यम से प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार कर युवक-युवतियों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

सृजन ट्रस्ट हर वर्ष ‘डिपेक्स’ उपक्रम के माध्यम से नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं के लिए सम्मेलन आयोजित करता है। इस उपक्रम के कारण ट्रस्ट बड़ी संख्या में नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में सक्रिय युवक-युवतियों के संपर्क में है।

इस अवसर पर सृजन ट्रस्ट के न्यासी दीपक मुकादम, महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अपूर्वा पालकर, सृजन ट्रस्ट के डॉ. अमित नेहते सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

**********

——

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रुपहले पर्दे के क्रांतिवीर ने दुनिया को कहा अलविदा…
Next: जाति-पाति की दीवारें टूटेंगी, सभी समाज के छात्रों के लिए बनेगा एक छात्रावास

Related Stories

  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

जाति-पाति की दीवारें टूटेंगी, सभी समाज के छात्रों के लिए बनेगा एक छात्रावास

Jagrannews October 10, 2026
Oplus_16908288
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

रुपहले पर्दे के क्रांतिवीर ने दुनिया को कहा अलविदा…

Jagrannews October 8, 2026 0
839067810_922792990684239_5440798101422246529_n
  • मुंबई

मध्य रेलवे ने 20.47 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला 159.34 करोड़ रुपये जुर्माना

Jagrannews October 8, 2026 0

Trending News

जाति-पाति की दीवारें टूटेंगी, सभी समाज के छात्रों के लिए बनेगा एक छात्रावास1
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

जाति-पाति की दीवारें टूटेंगी, सभी समाज के छात्रों के लिए बनेगा एक छात्रावास

October 10, 2026
विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार कौशल विकास विभागIMG-20261010-WA00042
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार कौशल विकास विभाग

October 10, 2026
रुपहले पर्दे के क्रांतिवीर ने दुनिया को कहा अलविदा…Oplus_169082883
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

रुपहले पर्दे के क्रांतिवीर ने दुनिया को कहा अलविदा…

October 8, 2026 0
मध्य रेलवे ने 20.47 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला 159.34 करोड़ रुपये जुर्माना839067810_922792990684239_5440798101422246529_n4
  • मुंबई

मध्य रेलवे ने 20.47 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला 159.34 करोड़ रुपये जुर्माना

October 8, 2026 0
नशा शरीर और समाज को खोखला करने वाला कैंसरIMG-20261008-WA00665
  • मुंबई

नशा शरीर और समाज को खोखला करने वाला कैंसर

October 8, 2026 0

Categories

Exclusives newsTechअन्तर्राष्ट्रीय जगत्अपराध जगत्उद्योग समाचारखेलठाणे, मुंबई और आस पासधर्मप्रोत्साहन और समर्थनब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतिक समाचारराज्यराष्ट्रीय ख़बरेंव्यापारसाक्षात्कार

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

You may have missed

  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

जाति-पाति की दीवारें टूटेंगी, सभी समाज के छात्रों के लिए बनेगा एक छात्रावास

Jagrannews October 10, 2026
IMG-20261010-WA0004
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार कौशल विकास विभाग

Jagrannews October 10, 2026
Oplus_16908288
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

रुपहले पर्दे के क्रांतिवीर ने दुनिया को कहा अलविदा…

Jagrannews October 8, 2026 0
839067810_922792990684239_5440798101422246529_n
  • मुंबई

मध्य रेलवे ने 20.47 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूला 159.34 करोड़ रुपये जुर्माना

Jagrannews October 8, 2026 0

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.