प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के माध्यम से ही देश की महाशक्ति की ओर अग्रसर

– भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष का प्रतिपादन

एकात्म मानव दर्शन राष्ट्रीय संगोष्ठी का श्री संतोष के कर-कमलों से उद्घाटन

IMG 20251230 WA0006

पंडितजी के मौलिक विचार आज के समय में भी प्रासंगिक – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैश्विक विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक – मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही अर्थों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और पंडितजी के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत के माध्यम से ही मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में दो दिवसीय ‘एकात्म मानव दर्शन राष्ट्रीय संगोष्ठी’ के उद्घाटन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  बी एल संतोष यह विचार। व्यक्त किया। उन्होंने देश की प्रगति तथा पंडितजी की अंत्योदय की संकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए।

कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की पहल से महाराष्ट्र राज्य ‘एकात्म मानव दर्शन हीरक महोत्सव समिति’ का गठन किया गया है। इसी समिति के माध्यम से इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पंडितजी का अंत्योदय का विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने लगभग साठ वर्ष पूर्व अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा प्रस्तुत की थी। समाज के अंतिम व्यक्ति का जब तक विकास नहीं होता, तब तक विकास की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडितजी का यह मौलिक विचार जनसेवा का मार्ग निर्धारित करने वाला है। वहीं, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि पंडितजी के विचार राष्ट्रसेवा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देने वाले हैं और समाज में उनके विचारों को स्थापित करना हमारा संकल्प है।

29 और 30 दिसंबर को आयोजित इस संगोष्ठी एवं कार्यशाला में ‘वसुधैव कुटुंबकम’, कौशल विकास, शिक्षा–प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा एकात्म मानव दर्शन में समरसता और मूल्य-शिक्षा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा। मंत्री लोढा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि पंडितजी के विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए उतने ही मार्गदर्शक और दिशादर्शक हैं।समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान अर्थात ‘अंत्योदय’ का यह वैश्विक विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मुंबई के रुइया महाविद्यालय में दिए गए एकात्म मानव दर्शन व्याख्यान के माध्यम से प्रस्तुत किया था। इस ऐतिहासिक घटना के 60 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

IMG 20251204 WA0006

कौशल विकास मंत्री के मार्गदर्शन में ‘एकात्म मानव दर्शन हीरक महोत्सव समिति’ के माध्यम से राज्य भर में विविध उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला में देश के 19 राज्यों से लगभग 250 प्रतिनिधियों ने सहभाग लिया है तथा दो दिवसीय सत्रों में विभिन्न मान्यवरों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

—–

भाजपा के पूर्व गट नेता विनोद मिश्रा ने वार्ड नंबर 43 (कुरार गांव, मलाड) से दाखिल किया नामांकन

– समर्थन में भाजपा, शिवसेना और महायुति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे

IMG 20251229 WA0037

पिछले दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों के साथ जनता के बीच जा रहा हूं, मुझे पूरा विश्वास है कि लोग मुझे भारी मतों से आशीर्वाद देंगे – विनोद मिश्रा

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पूर्व नगरसेवक और भाजपा गट नेता विनोद मिश्रा ने सोमवार को वार्ड नंबर 43 (कुरार गांव, मलाड) से भाजपा–महायुति उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे कार्यकाल के लिए विनोद मिश्रा के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक दोपहर को अनमोल हाइट्स (बिल्डिंग नंबर 3) से कुरार पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित मनपा निर्वाचन कार्यालय, मालाड पूर्व तक निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कामगार नेता और भाजपा उपाध्यक्ष अभिजीत राणे उपस्थित थे।

मैं बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया। मैं अपने वार्ड में सड़कों, सीवरेज लाइन, गार्डन, अस्पताल और डाकघर के सुधार का काम करूंगा। उद्धव ठाकरे गट द्वारा किए गए 25 वर्षों के भ्रष्टाचार को हम उजागर करेंगे। मिश्रा ने कहा कि 16 जनवरी को वार्ड नंबर 43 में कमल जरूर खिलेगा। उन्होंने कहा कि कुरार में जल्द ही निवासियों को राशनिंग कार्यालय मिलेगा। अस्पताल के लिए आरक्षण मिल चुका है और मैं सुनिश्चित करूंगा कि वह अस्पताल जल्द शुरू हो। मैं स्वच्छता पर ध्यान दूंगा और हमारे क्षेत्र में ट्रैफिक कम करने का काम करूंगा। साथ ही, हमारे इलाके के युवाओं को नशामुक्त बनाने के लिए काम करूंगा, विनोद मिश्रा ने आगे कहा।

IMG 20251229 WA0035

पिछले कुछ दिनों में विनोद मिश्रा ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ कई बैठकों का आयोजन किया है।उनके प्रमुख कार्यों में मलाड के एकमात्र नगर निगम अस्पताल एस.के. पाटिल अस्पताल को फिर से शुरू कराना, डायलिसिस सेंटर की स्थापना, अस्पताल के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना, सीवर लाइनें डालना, पोस्ट ऑफिस खुलवाना, महानगर गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराना और मलाड ईस्ट में नए पी/ईस्ट बीएमसी वार्ड कार्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाना शामिल है। भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा के रूप में उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान बीएमसी के कई टेंडरों में हुई अनियमितताओं को उजागर किया, जिसके चलते 5,400 करोड़ रुपये के टेंडर रद्द किए गए।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ वैश्विक विचार का जागरण

रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी में दो दिवसीय ‘एकात्म मानव दर्शन’ राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की संकल्पना, बी. एल. संतोषजी  के करकमलों से मंगलवार को उद्घाटन

IMG 20250928 223748

जा.न्यूज़ व्यूरो

मुंबई। समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की अवधारणा अर्थात ‘अंत्योदय’ का वैश्विक विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने प्रस्तुत किया था। पंडितजी के इन्हीं मौलिक विचारों पर आधारित ‘एकात्म मानव दर्शन’ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन उत्तन–भाईंदर स्थित रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी में किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल. संतोषजी  के करकमलों  इस राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार, 29 दिसंबर को होगा। दीनदयाल शोध संस्थान के बीड प्रकल्प प्रमुख उपेंद्र कुलकर्णी जी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की संकल्पना से साकार हुई इस दो दिवसीय कार्यशाला में देशभर से लगभग 350 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
अंत्योदय के माध्यम से ही लोकतंत्र के उद्देश्यों की पूर्ति संभव है—यह मौलिक विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 60 वर्ष पूर्व मुंबई के रुईया महाविद्यालय में दिए गए ‘एकात्म मानव दर्शन’ व्याख्यान में प्रस्तुत किया था। इन्हीं विचारों के आधार पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जनसेवा की अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। पंडितजी के विचार नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं; इसी कारण ‘एकात्म मानव दर्शन’ राष्ट्रीय संगोष्ठी की संकल्पना के माध्यम से युवाओं के समक्ष एक नया आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है—यह बात कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने स्पष्ट की।

29 और 30 दिसंबर को आयोजित इस ‘एकात्म मानव दर्शन’ राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, राष्ट्र निर्माण का आधार—कौशल विकास, शिक्षा एवं प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा एकात्म मानव दर्शन के समरसता मूल्य शिक्षा जैसे विषयों पर मान्यवरों के मार्गदर्शन और परिसंवाद आयोजित किए जाएंगे। ‘ऑर्गनाइज़र’ (नई दिल्ली संस्करण) के संपादक प्रफुल्ल केतकर के ‘एकात्म मानव दर्शन – वसुधैव कुटुम्बकम’ विषय पर मार्गदर्शन से व्याख्यानमाला का शुभारंभ होगा। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री विनय सहस्त्रबुद्धे करेंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के विभिन्न मान्यवर, वरिष्ठ पत्रकार उदय निरगुडकर, डॉ. प्रा. प्रशांत साठे, वरिष्ठ सिविल सेवक नरहरी तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. गजानन डांगे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन भी इस कार्यशाला में प्राप्त होगा।

वापी के बाबा रामदेव मंदिर में 28 दिसम्बर को भजन संध्या, श्याम नित्य ज्योत पाठ का 20वां वार्षिक महोत्सव

बाबा रामदेव मंदिर, नामदा रोड, वापी में श्री श्याम नित्य ज्योत पाठ एवं भजन संध्या का 20वां वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। विगत वर्षों के भांति इस महोत्सव के अंतर्गत 27 दिसम्बर 2025 को दिन में विशेष भजन संध्या, संकीर्तन और भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है, जिसमें स्थानीय भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Screenshot 20251225 225552 WPS Office

यह 2 दिवसीय आयोजन 27 दिसंबर से शुरू हो 28 दिसम्बर 2025 रविवार तक चलेगा , जिसमें 27 तारीख को दोपहर 12 बजे से  सिगड़ी और श्री श्याम निशान यात्रा  वापी के सिद्धनाथ मंदिर से श्री रामदेव मंदिर , नामदा रोड तक गाजे बजे के साथ पहुंचेगी। शाम को 8:15 से देर रात तक श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल के सानिध्य में सामूहिक सुंदरकांड का कार्यक्रम चलेगा। 28 तारीख को दोपहर शाम 4:15 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा और देर शाम तक भक्तिमय कार्यक्रम चलेगा।

Screenshot 20251225 230857 WhatsApp 1

  कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सिगड़ी यात्रा की महिमा अपरंपार है , भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का संगम है , बाबा के द्वार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। वापी और विस्तार के आसपास के कई ऐसे भक्त है जिनकी अटूट श्रद्धा सिगड़ी यात्रा पर होती है।

Screenshot 20251225 225522 WPS Office

विभिन्न सुप्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति भी रहेगी, जो श्याम और रामदेव बाबा के भजनों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।रविवार को श्री श्याम नित्य ज्योत पाठ मुंबई के पाठवाचक अम्बरीष कुमार द्वारा किया जाएगा , बाद में महाराष्ट्र के अकोला से भजन गायक गोपाल शर्मा “हारे”, मुंबई से प्रकाश राजपूत  , सूरजगढ़ दरबार से सूरज शर्मा  और जस्सी सैनी , बरेली (उत्तर प्रदेश) से दिव्य सरगम जैसे कलाकार श्याम भजन की प्रस्तुति देंगे। पूरा आयोजन देर रात तक चलेगा और बाबा श्याम को रिझाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य संत के रूप में श्री भानु हनुमानदासजी इन्दौरिया (खाटू नगरी)की विशेष उपस्थिति रहेगी और भक्तों को आशीर्वाद देंगें ।

Screenshot 20251225 230930 Files by Google 1आयोजन समिति श्री खाटू श्याम प्रचार मण्डल (रजि.) ने समस्त श्याम एवं रामदेव भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है और मंदिर परिसर में समुचित सुरक्षा व व्यवस्था की जानकारी दी।

वापी महानगरपालिका चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता में गढ़वी का BJP पर तीखा प्रहार, विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

गुजरात के वापी शहर में आगामी महानगर पालिका, जिला पंचायत , तालुका पंचायत चुनावो को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वलसाड लोकसभा प्रमुख डॉ राजीव पांडे के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया था, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने शिरकत किया। उन्होंने वापी दौरे के दौरान भाजपा (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रशासन के कामकाज पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने शराबबंदी, प्रदूषण, पानी की कमी और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर तीखे आरोप लगाए, जिससे BJP को AAP से सीधी टक्कर मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

Screenshot 20251220 104251 Chrome

गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने अपनी रैली और जनसभाओं में कहा कि गुजरात में शराबबंदी का कानून सिर्फ कागजों पर ही सिमट गया है। हकीकत में वापी जैसे शहरों में शराब की होम डिलीवरी खुलेआम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी के टैंकरों, केमिकल माफिया और शराब माफिया बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन चुपचाप तमाशबीन बना हुआ है। गढ़वी ने आगे कहा,

“वर्षों से BJP का शासन चल रहा है, लेकिन वापी में प्रदूषण नियंत्रण पर खास असर दिखाई नहीं पड़ता। नदियां और हवा जहरीली हो चुकी हैं। पुलों का निर्माण अधर में लटका हुआ है, सड़कें टूटी-फूटी हैं और आम नागरिकों को स्वच्छ पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए रोज संघर्ष करना पड़ रहा है।”

उन्होंने BJP पर विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और माफियाओं को संरक्षण देने का इल्जाम लगाया। सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टीAAP ने साफ कर दिया है कि वापी महानगर पालिका चुनाव में वह सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष गढ़वी ने घोषणा की कि अगले 15 दिनों के भीतर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पार्टी का दावा है कि स्थानीय मुद्दों पर जनता BJP से नाराज है और AAP दिल्ली मॉडल की तरह यहां भी सुशासन लाएगी।

   AAP के प्रदेश , जिला , तालुका समेत अन्य नेताओं ने भी गढ़वी के बयानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही घर-घर जाकर जनता की समस्याएं सुनेगी और मजबूत उम्मीदवारों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

जागरण न्यूज , वापी

श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ प्रचार मंडल ने बारहवें वार्षिक उत्सव की धूम मचाने के लिए खाटू श्याम बाबा के भजन और रामचरितमानस के सुंदरकांड का शानदार आयोजन किया है। यह भव्य कार्यक्रम वलसाड जिले के वापी तहसील अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित जलाराम मंदिर प्रांगण में होगा।

  आयोजन मंडल के पदाधिकारी और भजन गायक अशोक शर्मा ने बताया कि विशेष तौर पर राजस्थान, हरियाणा और मथुरा संभाग के श्याम प्रेमी पिछले 12 वर्षों से सिलवासा, वापी, वलसाड व दमन में भक्ति कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं।

 विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम 2 दिन चलेगा ,जिसमें  पहले दिन शुरुवात में  शनिवार  20 दिसंबर सुबह वापी 221 निशान के साथ निशान यात्रा की शुरुवात एवेन्यू रेजिडेंसी , वापी  संजय प्रेम कुमार अग्रवाल के घर से जलाराम मंदिर तक पहुंच कर यात्रा का समापन जाएगा। शाम को 6:15 बजे से रामचरित मानस सुंदरकांड पाठ किया जाएगा तथा रविवार 21 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से 701 आसान  के साथ प्रभु इच्छा तक खाटू श्याम बाबा की अखंड ज्योत पाठ और भजन होगा । भजन सम्राट और पाठ वाचक पवन मुरारका और वापी से अशोक शर्मा की जुगलबंदी द्वारा सैंकड़ों भक्तों के बीच में भव्य पाठ संचालन होगा। बाबा का भव्य दरबार एवम झांकी , 701 आसान , इत्र वर्षा , छप्पन भोग ,महाआरती प्रमुख आकर्षण रहेगा । शाम को सभी महानुभाव भक्तों के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।

   कार्यक्रम के बारे में आयोजक मंडल द्वारा  बताया गया की कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर ढंग से किया जाएगा जिसमे प्रति वर्ष की भांति ही बाबा का भव्य दरबार एवम झांकी , 701 आसान , इत्र वर्षा , छप्पन भोग ,महाआरती एवम सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का समावेश है।

प्रशिक्षणार्थियों के लिए छह सूत्री कार्यक्रम की घोषणा – मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा

IMG 20250712 195316

जा.न्यूज़ संवाददाता

नागपुर।
राज्य में संचालित मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निजी उद्योगों को आवश्यक कौशल प्रशिक्षण आईटीआई के माध्यम से देकर इन प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही, प्रशिक्षणार्थीयो के लिये महत्वपूर्ण छह सूत्री कार्यक्रम की घोषणा भी कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने विधान सभा में की।

विधानसभा सभा सदस्य डॉ. राहुल पाटील एवं श्री अमित साटम द्वारा प्रस्तुत ध्यानाकर्षण सूचना के उत्तर में मंत्री लोढ़ा ने मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थियों के बारे में पुरा ब्योरा प्रस्तुत किया। राज्य सरकार द्वारा 9 जुलाई 2024 से मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिमाह 6,000 रुपये,डिप्लोमा धारकों को 8,000 रुपये, स्नातक प्रशिक्षणार्थियों को 10,000 रुपये विद्या वेतन प्रदान किया जाता है। योजना के प्रारंभ से अब तक 810.27 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है तथा शीतकालीन अधिवेशन में 408 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांग स्वीकृत की गई है।

अब तक 1,10,112 युवाओं को मिला प्रशिक्षण

राज्य के युवाओं को रोजगार योग्य बनाने एवं स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह योजना कार्यान्वित की जा रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए छह सूत्री कार्यक्रम के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने सदन में स्पष्ट किया।वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 1,16,384 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हैं, जबकि 1,10,112 युवाओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। साथ ही 1 जनवरी से प्रशिक्षण का दूसरा बैच प्रारंभ होने की जानकारी भी मंत्री लोढ़ा ने सदन में दी।

छह सूत्री कार्यक्रम इस प्रकार है

1. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) द्वारा संचालित अल्पकालीन पाठ्यक्रमों में लाभार्थियों के लिए 10% प्राथमिकता आरक्षण रखा जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में (केवल एक बार, किसी एक पाठ्यक्रम हेतु) निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

2. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की पंजीकरण प्रक्रिया में लाभार्थियों के लिए 10% प्राथमिकता आरक्षण रखा जाएगा।

3. मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं की अद्यतन सूची रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से उद्योग विभाग को नियमित रूप से प्रदान की जाएगी।

4. योजना के लाभार्थियों को MSME के लिए महास्वयं पोर्टल पर संयुक्त स्वरूप के ‘मैच मेकिंग पोर्टल’ एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उद्योग, उद्यमी एवं लाभार्थियों के बीच प्रत्यक्ष संपर्क एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
5. विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में इस योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था (विशेष कक्ष) तथा प्राथमिकता दी जाएगी।

6. निजी कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार अस्थायी मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु आईटीआई के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण देकर, ऐसे रोजगारों में मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने के प्रयास किए जाएंगे।
—

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन

जागरण संवाददाता द्वारा,

नालासोपारा (मुंबई) के शाहीना क्लिनिक के डॉक्टर खान झभीउल्ला उब्दुला पर बिना पात्रता के अवैध रूप से गर्भपात की दवाइयाँ देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

वसई–विरार महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. कृष्णा (युवराज) गोसावी की शिकायत पर पेल्हार पुलिस थाने में डॉक्टर खान के खिलाफ केस दर्ज हुआ।आरोप है कि डॉक्टर खान, जो बीएएमएस डिग्रीधारक हैं, स्त्रीरोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ नहीं होते हुए भी क्लिनिक में गर्भपात की गोलियाँ और संबंधित उपचार दे रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले एक डमी मरीज को शाहीना क्लिनिक (सिद्धिविनायक चॉल, धानीवबाग तालाब, नालासोपारा पूर्व) पर भेजकर वहाँ हो रही गतिविधियों की जानकारी जुटाई।इसके बाद वैद्यकीय अधिकारी डॉ. कृष्णा गोसावी, डॉ. पूजा गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारकर क्लिनिक की जांच की।

जांच के दौरान क्लिनिक में एलोपैथिक इंजेक्शन, सलाइन, एंटीबायोटिक्स, डिस्चार्ज कार्ड, हॉस्पिटल एडमिशन पेपर, प्रेग्नेंसी टेस्ट (UPT) किट आदि कई चिकित्सा सामग्री बिना आवश्यक अधिकार के उपयोग में पाई गई। पंचों की मौजूदगी में यह सामग्री सील की गई और रिकॉर्ड के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि डॉक्टर खान को न तो गर्भपात की दवाइयाँ देने का अधिकार है और न ही वे अधिकृत स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं।

डॉक्टर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (भा.न्या.संहिता) की धारा 318 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।साथ ही मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए भी कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि बिना मान्य योग्यता और आवश्यक अनुमतियों के गर्भपात करना कानूनन अपराध है।

पुलिस और वसई–विरार महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं, जिसमें क्लिनिक के कागजात, पेशेंट रिकॉर्ड और जब्त दवाओं की वैधता की भी पड़ताल शामिल है।

जांच में यह भी देखा जाएगा कि कितने मरीजों पर अवैध तरीके से गर्भपात या संबंधित दवाइयों का उपयोग किया गया और क्या इससे किसी मरीज को गंभीर नुकसान हुआ है।

 संस्थान की प्रगति, शोध और अकादमिक उपलब्धियों को साझा कर पूर्व छात्र नेटवर्क को एक सशक्त मंच बनाना था प्रमुख उद्देश्य

वापी से दीपक विश्वकर्मा द्वारा ,

भारतीय कार्पेट प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT), भदोही ने Atul Limited, वापी में IICT पूर्व छात्र मिलन – वापी चैप्टर का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व संस्थान के निदेशक डॉ. आर. के. वार्ष्णेय  ने किया। यह आयोजन पूर्व छात्रों के बीच एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने, ज्ञान साझा करने और अकादमी तथा उद्योग के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना।इस आयोजन ने IICT के अटूट बंधन और उत्कृष्टता को नया जोश दिया।

इस अवसर पर लगभग 50 पूर्व छात्र उपस्थित थे, जो 2008 से 2025 के बैचों से थे, जिन्होंने IICT की शैक्षणिक उत्कृष्टता की श्रृंखला और विरासत को दर्शाया। कार्यक्रम में भावनात्मक मिलन, गंभीर विचार-विमर्श और सामूहिक प्रगति के प्रति पुनः प्रतिबद्धता देखने को मिली।

20251207 222147 0000

डॉ.वार्ष्णेय ने अपने उद्घाटन भाषण में IICT द्वारा शैक्षणिक उन्नति, नवाचार और संस्थान के विकास में किए गए महत्वपूर्ण कदमों को रेखांकित किया।

पूर्व छात्र सभाओं की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन IICT समुदाय की विश्वव्यापी उपस्थिति और प्रभाव को सशक्त बनाने में मददगार हैं।उन्होंने पूर्व छात्र नेटवर्क को सलाह, सहयोग और व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए एक सक्रिय पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की महत्वाकांक्षा दोहराई। साथ ही, पूर्व छात्र सभाओं की अहमियत पर जोर देते हुए कहा किये आयोजन IICT समुदाय की विश्वव्यापी उपस्थिति और प्रभाव को सशक्त बनाने में मददगार हैं।

इस मिलन में प्रमुख पूर्व छात्रों जैसे प्रदीप शुक्ला (बैच 2008),  मुनेन्द्र सिंह (बैच 2009), अनूप चौरसिया (बैच 2010),  विशाल मिश्रा (बैच 2013), अभिषेक श्रीवास्तव (बैच 2014) और  दीपक विश्वकर्मा (बैच 2022) ने अपने अनुभव साझा किए। इनके विचारों ने IICT को तकनीकी दक्षता और नेतृत्व के केंद्र के रूप में स्थापित किया।पूर्व छात्र परिवारों की सहभागिता ने इस आयोजन की सौहार्द और पूर्णता को भी विभूषित किया।

निदेशक, आईआईसीटी  डॉ. आर. के. वार्ष्णेय, ने Welspun Living Limited और Atul Limited का भी दौरा किया, जहां वरिष्ठ प्रबंधन के साथ उद्योग-अकादमी सहयोग, सामूहिक अनुसंधान पहल और नवाचार आधारित साझेदारी के मार्गों पर चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य भारतीय कार्पेट और वस्त्र क्षेत्र को विश्वस्तर पर स्थापित करना है।

इस वापी चैप्टर के सफल आयोजन में अभिषेक श्रीवास्तव, निकेत मिश्रा और सुमित तिवारी के समर्पित प्रयासों का विशेष योगदान रहा। इनके कुशल आयोजन ने IICT के एकता, उत्कृष्टता और भविष्य के दृष्टिकोण की भावना को प्रतिबिंबित किया।

विधायक राजहंस सिंह, विद्या ठाकुर, संजय उपाध्याय और आचार्य पवन त्रिपाठी व प्रमोद मिश्र समेत 35 उत्तर भारतीयों को मिली अहम जिम्मेदारी

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। एशिया की वैभवशाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मुंबई भाजपा ने 144 नेताओं की चुनाव संचालन समिति घोषित की है जिसमें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण विशेष निमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

IMG 20250930 215456

भाजपा ने उत्तर भारतीय मतदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए इस चुनाव संचालन समिति में 35 से अधिक उत्तर भारतीय नेताओं को शामिल किया है।

IMG 20251205 212047

    बीएमसी का चुनाव की दुंदुभी 20 दिसंबर तक बज सकती है। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने एक दिन पहले ही सभी 29 महानगरपालिकाओं के आयुक्तों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया है। इससे जनवरी 2026 में बीएमसी चुनाव होने की संभावना है।

IMG 20251205 212303

इसके मद्देनजर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम की ओर से बीएमसी चुनाव 2026 के लिए चुनाव संचालन समिति घोषित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष अमित साटम है जबकि कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और मंत्री मंगल प्रभात लोढा के अलावा मुंबई के सभी विधायक शामिल किए गये हैं।

IMG 20251205 WA0069

विधायकों में राजहंस सिंह, संजय उपाध्याय और विद्या ठाकुर के अलावा श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र,  ज्ञानमूर्ति शर्मा, जे पी सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, प्रवक्ता अजय सिंह, बीएमसी पार्षद गुट के पूर्व नेता विनोद मिश्रा, विवेकानंद गुप्ता, अमरजीत मिश्र, अमरजीत सिंह, अखिलेश चौबे, विवेकानंद गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, श्रीनिवास त्रिपाठी आदि नेताओं का समावेश है।

IMG 20251205 WA0068

महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव संचालन समिति में दिग्गज उत्तर भारतीय नेताओं को शामिल कर भाजपा ने मुंबई के चुनाव में प्रभावशाली माने जाने वाले उत्तर भारतीय समाज का बड़ा संदेश दिया है।

—–

ऑस्ट्रेलिया के कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री भारत दौरे पर

कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा को बैठक का निमंत्रण

जा.न्यूज़ संवाददाता

मुंबई।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मुंबई स्थित ऑस्ट्रेलियन कांसुलेट‑जनरल के कांसुल‑जनरल पॉल मर्फी से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर मर्फी ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जाइल्स के भारत दौरे के दौरान मंत्री लोढा से मिलने का निमंत्रण दिया। जाइल्स अगले सप्ताह भारत दौरे पर आने वाले हैं।

IMG 20251204 WA0004

अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, इस बैठक में कौशल विकास क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण देने वाले पाठ्यक्रमों को मजबूत करने पर मुख्य चर्चा हुई। दोनों देशों के सहयोग सौर प्रौद्योगिकी, खनिज उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने पर भी केंद्रित रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के साथ यह सहयोग महाराष्ट्र के युवाओं के लिए नई अवसरों का सृजन करेगा, ऐसा मंत्री लोढा ने व्यक्त किया।

कौशल और प्रशिक्षण क्षेत्र में भारत‑ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मंत्री एंड्रयू जाइल्स का भारत दौरा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र की भूमिका निर्णायक साबित होगी।

कोस्टल रोड सुरंग से हजारों लोगों के हजारों घंटे बचेंगे: फडणवीस

IMG 20250824 204630

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट और मरीन ड्राइव के बीच बनने वाली कोस्टल रोड सुरंग से हजारों लोगों के हजारों घंटे बचेंगे।

फडणवीस ने कहा कि यह सुरंग कुल मिलाकर 9.25 किलोमीटर लंबी होगी और यह अपने आप में एक बड़ी अभियांत्रिक उपलब्धि साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की पटरियों के नीचे से होकर गुजरेगी और साथ ही यह भूमिगत मेट्रो तीन लाइन से भी 50 मीटर नीचे स्थित होगी।   कोस्टल रोड सुरंग स्थल पर परियोजना के लिए सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) को सुबह शुरू किया गया। वहीं, मौके पर मौजूद फडणवीस ने कहा, “हजारों लोगों के हजारों घंटे बचेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुरंग का निर्माण, विरासत संपत्तियों समेत 700 ढांचों के नीचे किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि मौजूदा योजना के अनुसार, ऑरेंज गेट और मरीन ड्राइव भूमिगत सुरंग के 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है लेकिन वे इस परियोजना को समय सीमा से छह महीने पहले पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सुरंग दक्षिण मुंबई और महानगर के पश्चिमी उपनगरों के निवासियों को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगी क्योंकि सेवरी और वर्ली के बीच एक अन्य संपर्क मार्ग वर्तमान में निर्माणाधीन है।

फडणवीस ने कहा कि फिलहाल कोस्टल रोडमरीन ड्राइव को वर्ली से जोड़ती है, जहां से यह बांद्रा-वर्ली सी लिंक से मिलती है। कोस्टल रोड सुरंग परियोजना के लिए टीबीएम (सुरंग खोदने वाली मशीन) को शुरू करने के समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

भारतीयों के हितों को नज़रअंदाज़ करके विदेशी सलाहकार कंपनियों द्वारा लाखों करोड़ों की लूट…

विकसित भारत की अवधारणा में देशी कंपनियों को अवसर मिलना चाहिए – मंगलप्रभात लोढ़ा

जा.न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। विभिन्न विभागों में विकासात्मक उपक्रमों को लागू करने के लिए वर्तमान में विदेशी कंपनियों को केवल सलाह के नाम पर लाखों करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। ये बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भारी लाभ कमाकर अपने देशों में कर भरती हैं। अब यह स्थिति बदलने की आवश्यकता है और विकसित भारत की अवधारणा में भारतीय विचारों वाली कंपनियों को अवसर मिलना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया है।

IMG 20251204 WA0006

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में बांद्रा में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) द्वारा आयोजित ‘नगरी – द फ्यूचर ऑफ सिटीज’ इस परिसंवाद का उद्घाटन मंत्री लोढ़ा के हाथों हुआ, इस अवसर पर वे बोल रहे थे। विकसित भारत के शहरों की योजना के दृष्टिकोण से इस परिसंवाद में भविष्य की आधारभूत संरचना विषय पर राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के सदस्य श्री संजीव सान्याल ने भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन किया।

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि भारतीयों के हितों को दरकिनार कर विदेशी सलाहकार कंपनियाँ भारत में लाखों करोड़ की लूट कर रही हैं। आंकड़ों के अनुसार लगभग एक लाख करोड़ से अधिक राशि इन कंपनियों पर खर्च की जा रही है। इन कंपनियों को होने वाले भारी लाभ से वे अपने देश में ​टॅक्स जमा करती हैं, जबकि इनके लिए काम करने वाले भारतीयों को केवल नगण्य राशि दी जाती है। भारतीयों के ही कौशल का उपयोग करके ये कंपनियाँ धनोपार्जन कर रही हैं। इस परिस्थिति में भारतीय विचारधारा की स्वदेशी कंपनियों को अधिक सशक्त बनाने का समय आ गया है, ऐसा मंत्री लोढ़ा ने कहा।

IMG 20251204 WA0008

उन्होंने यह भी कहा कि केवल बड़े रास्ते, बड़ी इमारतें और परिवहन व्यवस्था ही विकसित शहरों की अवधारणा नहीं है, बल्कि भौतिक सुविधाओं के साथ हमारी संस्कृति का समन्वय भी होना चाहिए। मुंबई के मालाड–मालवनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ हुई है, जो किसी भी शहर की सुरक्षा के लिए उचित नहीं है। भविष्य में घुसपैठ रोकने के लिए प्रभावी यंत्रणा होना अत्यावश्यक है, ऐसा स्पष्ट मत मंत्री लोढ़ा ने व्यक्त किया।​ प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदीजी के सक्षम नेतृत्व में हमारा देश है और बहुत जल्द हम विकसित राष्ट्रों की अग्रणी श्रेणी में होंगे, ऐसा दृढ़ विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया।

सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (CPRG) के संस्थापक और निदेशक डॉ. रामानंदजी पांडे के कार्य का विशेष उल्लेख करते हुए मंत्री लोढ़ा ने बताया कि वे CPRG संस्था के साथ कौशल विकास विभाग का संयुक्त कार्य करने का विचार रखते हैं। इस परिसंवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनीलजी आंबेकर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशिषजी चौहान भी उपस्थित थे।

कैंप ने लोगों को बेहतर दृष्टि और स्वास्थ्य समाधान देने के साथ स्थानीय स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई

नानी दमन, 29 नवंबर 2025,

वलसाड, दमन , सिलवास में  समर्पित भाव से सेवा के लिए जानी जाने वाली स्वयंसेवी संस्था MANYA NGO द्वारा पंचायत ऑफिस, नानी दमन में Dr. Agarwal Hospital की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से एक बहुत ही सफल स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया।

IMG 20251201 WA0002

इस कैंप में उपस्थित सभी लोगों की आंखों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार सुविधाएं पूरी सावधानी, समर्पण और विशेषज्ञता के साथ प्रदान की गईं।

कैंप का आयोजन सकारात्मक एवं जन-हितकारी रहा, जिसने वहां आने वाले लोगों को बेहतर दृष्टि और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अवसर दिया। इस पहल से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिली।

MANYA NGO की टीम की प्रमुख सरबजीत कौर ने बताया कि पंचायत ऑफिस, नानी दमन की समर्पित टीम द्वारा हर कदम पर पूरा सहयोग प्रदान किया, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

IMG 20251201 WA0007 e1764559039936

Dr. Agarwal Hospital की टीम ने भी उत्कृष्ट सेवाएँ एवं निरंतर सहयोग देकर कैंप की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

MANYA NGO की टीम की ओर से Dr. Sanjam Singh, Chief Officer, मोटी दमन का विशेष हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

IMG 20251201 WA0009

MANYA NGO की टीम की प्रमुख सरबजीत कौर, गुरुशरण कौर, उर्मिल शर्मा, चंचल शर्मा, रीता शर्मा, कृतिका पटेल, रीता झा सहित कई अन्य सहयोगी इस कैंप में उपस्थित रहे।

मुंबई में 26/11 हमले की बरसी पर शहीदों को सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि 

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को बुधवार को पुष्पांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य के मंत्री आशीष शेलार ने भी दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आये 10 आतंकवादियों द्वारा मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ किये गये हमलों में 166 लोगों की जान चली गयी थी और 300 से अधिक घायल हो गये थे। पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दस सशस्त्र आतंकवादी समुद्र के रास्ते शहर में घुस आए और उन्होंने ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, सीएसटी रेलवे स्टेशन और नरीमन हाउस सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों की वैश्विक निंदा हुई और इसके बाद भारत के आतंकवाद-रोधी उपायों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए। कई लोगों ने सीएसएमटी, कामा और एल्बलेस अस्पताल तथा अन्य स्थानों पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। उन्होंने सहायक उपनिरीक्षक तुकाराम ओम्बले की प्रतिमा ‘‘प्रेरणा स्थल’’ पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने गिरगांव चौपाटी पर आतंकवादी अजमल कसाब को पकड़ते समय लाठी लेकर आतंकवादियों से लड़ाई लड़ी थी और शहीद हो गए थे। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘‘नेवरएवर’’ स्मारक और प्रतिज्ञा सभा का आयोजन किया है, जिसमें मुंबई के नागरिकों के साथ-साथ पीड़ितों के परिवार के सदस्य भी भाग लेंगे।
—————