भव्य निशान यात्रा , संगीतमय अखंड ज्योति पाठ , इत्र पुष्प वर्षा , सवामणि और महाप्रसाद रहेगा प्रमुख आकर्षण
सिलवासा,
लवाछा पंचदेव तीर्थधाम के सानिध्य में पंचदेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का वार्षिक उत्सव एवं निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की जा रही है। लगभग 4000 निशानों के साथ यह यात्रा भव्य रूप लेगी, जिसमें समस्त श्याम भक्त सपरिवार भाग ले सकेंगे। यह आयोजन भगवान श्याम की असीम कृपा प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान करेगा।
इस महाउत्सव का शुभारंभ सुबह 11:11 बजे श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ प्रचार मंडल द्वारा अखंड ज्योति पाठ से होगा। इस दौरान ₹5100 की सवामणि की विशेष व्यवस्था रहेगी। शाम 6:30 बजे बाबा की ज्योत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाप्रसाद का वितरण भी सुनिश्चित है। यह दिवस भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
निशान यात्रा सुबह 8:15 बजे पंचदेव तीर्थधाम से काल भैरव मंदिर, सिलवासा तक पैदल आयोजित होगी। प्रति निशान ₹500 की सहयोग राशि निर्धारित है, लेकिन ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भक्त यह राशि देने में असमर्थ हो, तो भी पंचदेव मंदिर द्वारा उनकी यात्रा की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा, “यह यात्रा श्रद्धा से जुड़ी है, शुल्क से नहीं। सभी भक्तों का स्वागत है।“
यात्रा पूर्ण होने पर काल भैरव मंदिर में महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। उसके बाद भक्तों की वापसी पंचदेव तीर्थधाम तक मुफ्त बस सुविधा से होगी।
आयोजकों द्वारा आह्वान किया गया है कि भक्त जल्द से जल्द निशान यात्रा के लिए बुकिंग करा लें।
संपर्क नंबर निम्न हैं:
महाकाल मंदिर दिलीप महाराज जी – 8980583666 ,शंभू जी अग्रवाल – 9376969523 ,मुरारी जी पारीक – 8238551980 , विजेंद्र जी शेखावत – 9712522185 ,श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ प्रचार मंडल – 9374664857, 9375931510, 9737178149 ,राधाकृष्ण जी सैनी – 9725157774 ,लखन जी सेन – 9727612000 ,हेमंत जी जैन – 9998382571,अनंत कुमार पारीक जी – 9374979218,सुनील जोशी जी – 9574242444,अभिनव पारीक जी – 6357855529,सुनील जी शर्मा – 9825240285पंचदेव ट्रस्ट ने सभी श्याम प्रेमियों से सादर निवेदन किया है कि वे सपरिवार पधारकर इस पावन उत्सव में शामिल हों। अधिक जानकारी के लिए ट्रस्ट कार्यालय से संपर्क करें।