वापी के बाबा रामदेव मंदिर में 28 दिसम्बर को भजन संध्या, श्याम नित्य ज्योत पाठ का 20वां वार्षिक महोत्सव
बाबा रामदेव मंदिर, नामदा रोड, वापी में श्री श्याम नित्य ज्योत पाठ एवं भजन संध्या का 20वां वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। विगत वर्षों के भांति इस महोत्सव के अंतर्गत 27 दिसम्बर 2025 को दिन में विशेष भजन संध्या, संकीर्तन और भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है, जिसमें स्थानीय भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
यह 2 दिवसीय आयोजन 27 दिसंबर से शुरू हो 28 दिसम्बर 2025 रविवार तक चलेगा , जिसमें 27 तारीख को दोपहर 12 बजे से सिगड़ी और श्री श्याम निशान यात्रा वापी के सिद्धनाथ मंदिर से श्री रामदेव मंदिर , नामदा रोड तक गाजे बजे के साथ पहुंचेगी। शाम को 8:15 से देर रात तक श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल के सानिध्य में सामूहिक सुंदरकांड का कार्यक्रम चलेगा। 28 तारीख को दोपहर शाम 4:15 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा और देर शाम तक भक्तिमय कार्यक्रम चलेगा।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सिगड़ी यात्रा की महिमा अपरंपार है , भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का संगम है , बाबा के द्वार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। वापी और विस्तार के आसपास के कई ऐसे भक्त है जिनकी अटूट श्रद्धा सिगड़ी यात्रा पर होती है।
विभिन्न सुप्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुति भी रहेगी, जो श्याम और रामदेव बाबा के भजनों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर करेंगे।रविवार को श्री श्याम नित्य ज्योत पाठ मुंबई के पाठवाचक अम्बरीष कुमार द्वारा किया जाएगा , बाद में महाराष्ट्र के अकोला से भजन गायक गोपाल शर्मा “हारे”, मुंबई से प्रकाश राजपूत , सूरजगढ़ दरबार से सूरज शर्मा और जस्सी सैनी , बरेली (उत्तर प्रदेश) से दिव्य सरगम जैसे कलाकार श्याम भजन की प्रस्तुति देंगे। पूरा आयोजन देर रात तक चलेगा और बाबा श्याम को रिझाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य संत के रूप में श्री भानु हनुमानदासजी इन्दौरिया (खाटू नगरी)की विशेष उपस्थिति रहेगी और भक्तों को आशीर्वाद देंगें ।
आयोजन समिति श्री खाटू श्याम प्रचार मण्डल (रजि.) ने समस्त श्याम एवं रामदेव भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है और मंदिर परिसर में समुचित सुरक्षा व व्यवस्था की जानकारी दी।