कैंप ने लोगों को बेहतर दृष्टि और स्वास्थ्य समाधान देने के साथ स्थानीय स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई
नानी दमन, 29 नवंबर 2025,
वलसाड, दमन , सिलवास में समर्पित भाव से सेवा के लिए जानी जाने वाली स्वयंसेवी संस्था MANYA NGO द्वारा पंचायत ऑफिस, नानी दमन में Dr. Agarwal Hospital की विशेषज्ञ टीम के सहयोग से एक बहुत ही सफल स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया।

इस कैंप में उपस्थित सभी लोगों की आंखों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक उपचार सुविधाएं पूरी सावधानी, समर्पण और विशेषज्ञता के साथ प्रदान की गईं।
कैंप का आयोजन सकारात्मक एवं जन-हितकारी रहा, जिसने वहां आने वाले लोगों को बेहतर दृष्टि और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान का अवसर दिया। इस पहल से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिली।
MANYA NGO की टीम की प्रमुख सरबजीत कौर ने बताया कि पंचायत ऑफिस, नानी दमन की समर्पित टीम द्वारा हर कदम पर पूरा सहयोग प्रदान किया, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Dr. Agarwal Hospital की टीम ने भी उत्कृष्ट सेवाएँ एवं निरंतर सहयोग देकर कैंप की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
MANYA NGO की टीम की ओर से Dr. Sanjam Singh, Chief Officer, मोटी दमन का विशेष हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

MANYA NGO की टीम की प्रमुख सरबजीत कौर, गुरुशरण कौर, उर्मिल शर्मा, चंचल शर्मा, रीता शर्मा, कृतिका पटेल, रीता झा सहित कई अन्य सहयोगी इस कैंप में उपस्थित रहे।
