जागरण न्यूज , वापी
श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ प्रचार मंडल ने बारहवें वार्षिक उत्सव की धूम मचाने के लिए खाटू श्याम बाबा के भजन और रामचरितमानस के सुंदरकांड का शानदार आयोजन किया है। यह भव्य कार्यक्रम वलसाड जिले के वापी तहसील अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित जलाराम मंदिर प्रांगण में होगा।
आयोजन मंडल के पदाधिकारी और भजन गायक अशोक शर्मा ने बताया कि विशेष तौर पर राजस्थान, हरियाणा और मथुरा संभाग के श्याम प्रेमी पिछले 12 वर्षों से सिलवासा, वापी, वलसाड व दमन में भक्ति कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यक्रम 2 दिन चलेगा ,जिसमें पहले दिन शुरुवात में शनिवार 20 दिसंबर सुबह वापी 221 निशान के साथ निशान यात्रा की शुरुवात एवेन्यू रेजिडेंसी , वापी संजय प्रेम कुमार अग्रवाल के घर से जलाराम मंदिर तक पहुंच कर यात्रा का समापन जाएगा। शाम को 6:15 बजे से रामचरित मानस सुंदरकांड पाठ किया जाएगा तथा रविवार 21 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से 701 आसान के साथ प्रभु इच्छा तक खाटू श्याम बाबा की अखंड ज्योत पाठ और भजन होगा । भजन सम्राट और पाठ वाचक पवन मुरारका और वापी से अशोक शर्मा की जुगलबंदी द्वारा सैंकड़ों भक्तों के बीच में भव्य पाठ संचालन होगा। बाबा का भव्य दरबार एवम झांकी , 701 आसान , इत्र वर्षा , छप्पन भोग ,महाआरती प्रमुख आकर्षण रहेगा । शाम को सभी महानुभाव भक्तों के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के बारे में आयोजक मंडल द्वारा बताया गया की कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर ढंग से किया जाएगा जिसमे प्रति वर्ष की भांति ही बाबा का भव्य दरबार एवम झांकी , 701 आसान , इत्र वर्षा , छप्पन भोग ,महाआरती एवम सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का समावेश है।

Yo, 888now22com! Always on the lookout for new platforms. Hopefully it’s a good time. Good luck guys: 888now22com