Screenshot 2024 0116 211453

संवाददाता द्वारा , मुंबई

2024 में आगामी लोक सभा चुनाव प्रबंधन समिती , भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुंबई प्रदेश की सूची जारी हो गई है। जिसमे कई अहम चेहरों को चुन चुन कर तैयार किया गया है।

चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष विधायक एड. आशीष शेलार को नियुक्त किया गया है। प्रबंधन चुनाव समिति का संयोजक अतुल भटखलकर , सह संयोजक संजय उपाध्याय , सुनील राणे , अमित साटम,योगेश सागर को नियुक्त किया गया है।

Screenshot 2024 0116 205207

वहीं घोषणा पत्र समिति में दिग्गज चहरे को शामिल कर बीजेपी ने कमाल किया है। प्रवीण दरेकर, राम कदम ,पराग अलवानी , राजहंस सिंह , दिलीप पटेल को शामिल किया गया है। संसाधन प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा को नियुक्त किया गया है। जिनके साथ सह भूमिका में प्रसाद लाड और पराग शाह रहेंगे। अतिथि विभाग ( शिष्टाचार) को संतोष पांडे देखेंगे।

Screenshot 2024 0116 205225

सामाजिक संपर्क विभाग प्रमुख का जिम्मा आचार्य पवन त्रिपाठी और सह प्रमुख प्रमोद मिश्रा और महेश करिए को दिया गया है।

Screenshot 2024 0116 205244

मीडिया संपर्क विभाग का कारभर श्वेता पारुलेकर और उदय प्रताप सिंह को सौंपा गया है।

 

Screenshot 2024 0116 203747

संवाददाता द्वारा , मुंबई

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस एवं उधना के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:

Screenshot 2024 0116 203855

ट्रेन संख्‍या 09055/09056 बांद्रा टर्मिनस-उधना सुपरफास्ट स्पेशल (64 फेरे)

ट्रेन संख्‍या 09055 बांद्रा टर्मिनस-उधना सुपरफास्ट स्पेशल मंगलवार और शुक्रवार छोड़कर बांद्रा टर्मिनस से 09.50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14.05 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 जनवरी 2024 से 29 फ़रवरी 2024 तक चलेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09056 उधना-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार और गुरुवार छोड़कर 16.15 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 जनवरी 2024 से 28 फ़रवरी 2024 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, विरार, बोईसर, वापी, वलसाड, बिलिमोरा और नवसारी स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09055 एवं 09056 की 19 जनवरी 2024 तक के फेरों की बुकिंग पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है। उपर्युक्‍त ट्रेनें विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेनों के रूप में चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

 

मुंबई के वर्सोवा-ओशिवरा में धूमधाम से मनेगा श्रीराम जन्मभूमि महोत्सव

 

  म्हाडा ग्राउंड में बन रही है 50 फुट उंचे अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति

   तीन दिन तक चलेगा अखंड रामायण, रामधुन और महाआरती

संवाददाता द्वारा ,मुंबई

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाने वाले मुंबईकरों को अब उनके शहर में ही रामलला का दर्शन हो सकेगा। मुंबई में वर्सोवा-ओशिवरा स्थित म्हाडा ग्राउंड में हू-ब-हू अयोध्या के राम मंदिर की 50 फुट ऊंची प्रतिकृति बन रही है जहां भक्त भगवान राम का दर्शन कर कृताऱ्थ हो सकेंगे। भगवान राम के मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय के सौजन्य से हो रहा है। मंगलवार को भाजपा के युवा विधायक नितेश राणे की उपस्थिति में राम मंदिर की प्रतिकृति बनाने शुभारंभ किया गया जो 20 जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा।

https://fb.watch/pCkrn6T5sj/?mibextid=9R9pXO

Screenshot 2024 0116 202018

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।

देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को  लेकर दीपावली जैसा माहौल है। मेरे मन में आया कि अगर, मुंबई में भी राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कर लोगों को भगवान राम का दर्शन कराएं तो यह अयोध्या की भूमि पर जाकर भगवान राम के दर्शन जैसा हो जाएगा।  राम मंदिर की प्रतिकृति की उंचाई 50 फुट और चौड़ाई 74 फुट होगी। आगामी 21 जनवरी से यहां भगवान राम का दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। 22 जनवरी को अखंड रामायण पाठ और अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा और 23 जनवरी को रामधुन भजन और महाआरती होगी।

– संजय पांडेय, अध्यक्ष , बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा , (महाराष्ट्र प्रदेश )

संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ा, उन्हें उचित उपचार की जरूरत-  संजय पांडे

Screenshot 2024 0115 200322    मंदिर वहीं बनाएंगे कहने वाले लोग मंदिर राम जन्मभूमि स्थल पर नहीं बनाने का आरोप लगाने वाले शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर  संजय पांडेय ने जोरदार हमला बोला है।  पांडेय ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रामलला का मंदिर मातोश्री वन और टू नहीं है जिसे जमीन हड़प कर बना लिया। मेरे रामलला वहीं, पर विराजमान थे यह पूरा विश्व जानता है। मंदिर भी उसी स्थान पर रहा है। लेकिन तथाकथित हिंदूवादी कहने वाले उद्धव ठाकरे और सुबह उठकर मीडिया के सामने उलूल-जुलूल बयान देने वाले संजय राउत ने यह सिद्ध कर दिया है कि राम मंदिर आंदोलन में उद्धव की शिवसेना का रंचमात्र भी संबंध नहीं था। आज की तारीख में हिंदुओं को ठेंस पहुंचाने वाले बयान दे रहै हैं और वे मीर बाकी की भाषा बोल रहे हैं। वहीं अन्य सवाल के जवाब में  पांडेय ने कहा कि संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उन्हें उत्तम उपचार की आवश्यकता है।

मानव तस्करी को रोकने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा 77 एंटी ट्रैफिकिंग इकाइयाँ बनाई गई है।

मुंबई, 15 जनवरी, 2024

जागरण न्यूज नेटवर्क ,

भारतीय रेल द्वारा लापता बच्चों का पता लगाने और उन्‍हें उनके परिवारों से‍ मिलाने के लिए एक समर्पित अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य ट्रेनों/रेलवे स्टेशनों पर पाए जाने वाले बच्चों को बचाना है, जिन्हें देखभाल  की जरूरत है। इस ऑपरेशन के तहत वर्ष 2023 में कुल 856 को तस्करों बचाया।

Screenshot 2024 0115 205216 1

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरपीएफ लापता बच्चों की पहचान करने और उन्हें बचाने का नेक काम करती है जो विभिन्न कारणों से अपने परिवार से बिछड़/अलग हो जाते हैं। इस दिशा में एक समर्पित अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय रेल पर ट्रेनों/रेलवे स्टेशनों पर जरूरतमंद बच्चों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” शुरू किया गया है ।

वर्ष 2023 के दौरान आरपीएफ कर्मियों द्वारा 850 से अधिक ऐसे बच्चों को बचाया गया, जिनमें से 508 लड़के और 279 लड़कियां थीं। मुंबई मंडल में 313, वडोदरा मंडल में 74, अहमदाबाद मंडल में 125, रतलाम मंडल में 188, राजकोट मंडल में 121 और भावनगर मंडल में 35 बच्चों को बचाया गया।

Screenshot 2024 0115 205003

इस संबंध में ठाकुर ने आगे बताया कि बच्चों को छुड़ाने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति की अनुमति से नामांकित एनजीओ को सौंप दिया जाता है। इस संबंध में जागरूकता के लिए और रेलवे के संपर्क में आने वाले बच्चों की देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यशालाएं, वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं तथा आरपीएफ कर्मचारियों को परिपत्र के जरिये विस्तृत निर्देशों की जानकारी दी गई है।

सभी मंडलों में नियमित रूप से राज्य और केंद्र के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। ट्रेनों में बाल तस्करी की समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे ने बचपन बचाओ आंदोलन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इस संबंध में रेलवे द्वारा जनता को जागरूक करने और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए ट्रेनों के डिब्बों में स्टिकर और पोस्टर प्रदर्शित किये गये हैं।

Screenshot 2024 0115 204840

बता दें , रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके अतिरिक्त आरपीएफ द्वारा रेल यात्रियों, उनके सामान के साथ-साथ रेल यात्री क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभायी जाती है। आरपीएफ रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करती है।   महिलाओं और बच्चों की तस्करी को रोकने के लिए हमेशा सतर्क रहती है तथा रेल क्षेत्रों में पाए जाने वाले निराश्रित बच्चों के पुनर्वास के लिए प्रतिबध्द रहती है।

संवाददाता द्वारा ,

मुंबई के वर्सोवा में राम मंदिर की 50 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई जाएगी। इस भव्य प्रतिकृति का भूमिपूजन भाजपा नेता विधायक नितेश राणे की उपस्थिति में होगा। राम मंदिर उद्घाटन की पृष्ठभूमि में मंदिर सफाई अभियान चलाया जायेगा ।

Screenshot 2024 0110 182801

16 जनवरी को होने वाला यह कार्यक्रम म्हाडा ग्राउंड, ओसिवारा मेट्रो स्टेशन के पास, आदर्श नगर, जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई में सुबह 11 बजे से संपन्न होगा। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के सुपुत्र और भाजपा विधायक नितेश राणे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Screenshot 2024 0115 200455Screenshot 2024 0115 200322
कार्यक्रम के निमंत्रक और आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे ने भारी से भारी मात्रा में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

 

जागरण न्यूज ब्यूरो ,

Screenshot 2024 0115 190837Screenshot 2024 0115 190749

मुंबई

कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी के युवा साथियों में से एक , कांग्रेस के पुराने वफादारों में से चर्चित देवड़ा परिवार के नामित चेहरे  ,पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने कांग्रेस छोड़ने और शिवसेना में शामिल होने के अपने फैसले को सही बताया है , साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी वैचारिक एवं संगठनात्मक जड़ों से भटक गई है, वह जाति के आधार पर विभाजन को बढ़ावा दे रही हैै एवं कारोबारी घरानों को निशाना बना रही है। देवरा ने कहा कि वह एक ऐसे नेता का सहयोग करना चाहते हैं  जो रचनात्मक विचारों को महत्व देता है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी क्षमता को पहचाना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने लोकसभा चुनावों से पहले मुंबई में कांग्रेस को झटका देते हुए रविवार की सुबह पार्टी छोड़ दी और शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए। इसी के साथ कांग्रेस के साथ उनके परिवार का ‘‘55 साल पुराना नाता’’ खत्म हो गया।

Screenshot 2024 0114 130327

“जिस पार्टी ने देश में कभी आर्थिक उदारीकरण की पहल की थी, वह अब व्यापारिक घरानों को ‘राष्ट्र-विरोधी’ कहकर निशाना बनाती है। वह देश की विविध संस्कृतियों और धर्मों का जश्न मनाने से भटक गई है, वह जाति के आधार पर विभाजन को बढ़ावा दे रही है और उत्तर-दक्षिण विभाजन पैदा कर रही है। यह अपनी वैचारिक और संगठनात्मक जड़ों से भटक गई है।’’

मिलिंद देवरा आगामी लोकसभा चुनाव में मुंबई दक्षिण सीट पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा किए जाने के बाद से नाराज थे। मिलिंद देवरा 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट से चुने गए थे लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर (अविभाजित) शिवसेना के अरविंद सावंत से उन्हें शिकस्त मिली थी। सावंत अब ठाकरे गुट में हैं। मिलिंद देवरा ने स्वीकार किया कि कांग्रेस से अलग होने का उनका निर्णय अत्यंत भावनात्मक है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह एक ऐसे नेता का सहयोग करने की इच्छा रखते हैं जो रचनात्मक विचारों को महत्व देता है, उनकी योग्यता को पहचानता है और राष्ट्र एवं राज्य के विकास के लिए संसद में उनकी क्षमताओं का लाभ उठाने का लक्ष्य रखता है। मिलिंद देवरा ने कहा, ‘

‘ मैं एक ऐसे नेता का सहयोग करना चाहता हूं जो रचनात्मक विचारों को महत्व देता है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी क्षमता को पहचाना है। एकनाथ शिंदे जी को मेरी क्षमताओं पर भरोसा है और वह इस विश्वास का प्रतीक है कि कड़ी मेहनत से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।’’

Screenshot 2024 0110 183627

किसी का नाम लिए बगैर बिना देवरा ने हाल के वर्षों में अडाणी समूह की कड़ी आलोचना करने को लेकर कांग्रेस पर नाराजगी जताई।  देवरा ने कहा कि कांग्रेस न केवल सत्ता में लौटने में विफल रही बल्कि केंद्र में रचनात्मक विपक्ष के रूप में प्रभावी ढंग से काम करने में भी असफल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिंदे की साधारण पृष्ठभूमि का जिक्र किया।

Screenshot 2024 0115 190340

‘‘आज, हम एक चायवाले को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री और एक ऑटोरिक्शा चालक को भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करते हुए देख रहे हैं। यह परिवर्तन देश के राजनीतिक परिदृश्य को समृद्ध करता है और हमारे समतावादी मूल्यों की पुष्टि करता है।’’

 जागरण न्यूज ब्यूरो,

500 वर्षो की तपस्या , संघर्ष , कानूनी दांव पेंच के बाद सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आने के बाद श्री राम जन्मभूमि में 22 जनवरी को राम लला विराजेंगे। सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के लिए अभूतपूर्व तैयारिया की जा रही है। भारत में ये कोई नई बात नही है , जब जब सनातन , हिंदुत्व , संस्कृति और आराध्य राम को लेकर कुछ भी किया जाता है , उसके पहले ही विपक्षी दलों द्वारा जनता में तरह तरह की भ्रांतिया फैला दी जाती है।

हाल के  दिनों में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में प्रभु राम लला 22 जनवरी को विराजेंगे । लेकिन विपक्षी दलों और कुछ प्रायोजित संत से भी चुनावी मुद्दा से जोड़ कर आम जनमानस में भ्रांतिया उत्पन कर रहे हैं।

इन्ही भ्रांतियों को दूर करने जागरण न्यूज कुछ सच्चाई आपके सामने ले आया है , जिसमे जन्म तारीख सुनिश्चित करने वाले प्रकांड विद्वान ने बकायदा लिखित प्रमाण दिया है की, अगले ढाई वर्षों में ऐसी पुण्य बेला और मुहूर्त नही है।

पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का जो 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला है वो सर्वोत्तम मुहूर्त है। यदि इस दिन यह कार्य संपन्न नहीं हुआ तो फिर जून 2026 तक अर्थात अगले ढाई वर्षो तक कोई ऐसा मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है जो इस मुहूर्त की तुलना में अधिक शुभ हो।

 

FB IMG 1705321015279 1

FB IMG 1705321017173

 

FB IMG 1705321019020

 

FB IMG 1705321021954

 

FB IMG 1705321023782

 

FB IMG 1705321026176

FB IMG 1705321028052

 

FB IMG 1705321029873

 

 

इस तरह पत्र में सभी जवाबो का उत्तर देते हुए  कहा गया है की , अगले 2.5 वर्षों तक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए इससे शुभ मुहुर्त नही है।

पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का जो 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला है वो सर्वोत्तम मुहूर्त है। यदि इस दिन यह कार्य संपन्न नहीं हुआ तो फिर जून 2026 तक अर्थात अगले ढाई वर्षो तक कोई ऐसा मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है जो इस मुहूर्त की तुलना में अधिक शुभ होपंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का जो 22 जनवरी 2024 का मुहूर्त निकाला है वो सर्वोत्तम मुहूर्त है। यदि इस दिन यह कार्य संपन्न नहीं हुआ तो फिर जून 2026 तक अर्थात अगले ढाई वर्षो तक कोई ऐसा मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है जो इस मुहूर्त की तुलना में अधिक शुभ हो।

 

सनातन प्रेमी और श्री राम भक्त पंडित संपूर्णानंद तिवारी ने पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी को साधुवाद देते हुए कहा प्रभु राम के लिए राम भक्त ढाई साल का इंतजार असहनीय पीड़ा समान होता ।

FB IMG 1705322508690                    पंडित संपूर्णानंद तिवारी

      भगवान राम पहले से ही वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें अनावश्यक और ढाई वर्ष तक प्रतीक्षा करवाने का कोई औचित्य नहीं है। हिन्दू समाज भी अपने श्रीराम को मन्दिर में यथाशीघ्र देखने के लिए अधीर हुआ जा रहा है। ऐसे में उसे और ढाई वर्ष की प्रतीक्षा करने के लिए कहना उसे मृत्युदण्ड देने के समान कष्टकारी है।

ધરમપુરમાં સ્વામી વિવેકનંદજીની ૧૬૨મી જન્મજયંતી રંગેચંગે ઉજવાઇ, ૩૦૦૦ યુવાનોએ રેલી અને સંમેલનમાં ભાગ લીધો.

Screenshot 2024 0111 082031 1

આજના જમાનાના યુવાનોના એકમાત્ર આદર્શ સ્વામી વિવેકનંદજી છે : વલસાડ જિલ્લા પોલીસ અધિક્ષક ડો. કરનરાજ વાઘેલા.

શ્રી રામકૃષ્ણ વિવેકાનંદ સેવા સમિતિ ટ્રસ્ટ ધરમપુરના ઉપક્રમે વિશ્વઆચાર્ય સ્વામી વિવેકાનંદજીની ૧૬૨મી જન્મજયતી યુવા-રેલી અને યુવા-સંમેલનના સથવારે ઉજવાઇ હતી જેમાં નગરની અને તાલુકાની ૨૦થી વધુ શાળા અને કોલેજના ૩૦૦૦ થી વધુ વિદ્યાર્થીમિત્રો એબીવીપીના કાર્યકર્તાઓ, શિક્ષકો, પ્રાધ્યાપકો, કેળવણીકારો અને નગરના પ્રબુદ્ધ નગરજનો ઉત્સાહભેર જોડાયા હતા.

FB IMG 1705244714579

સવારે ૮.૦૦ કલાકે સ્વામી વિવેકાનંદ સ્મારક સમડીચોક ખાતે ઉપસ્થિત સૌએ પુષ્પાંજલિ કરી હતી, બાદ પ્રાસંગિક આવકાર બાદ ૩૦૦૦થી વધુ યુવા વિદ્યાર્થીઓના સથવારે નીકળેલી યુવા-રેલી નગરના સમડીચોકથી પ્રભુફળિયા, મોટાબજાર, ટાવરરોડ, રાધાકૃષ્ણ મંદિર, ગાંધીબાગ, દશોંદી ફળિયા, ગાર્ડન રોડ, બાબાસાહેબ આંબેડકર સર્કલ, એસ.ટી. ડેપો રોડ, જેલરોડ થઈ લક્ષ્મીનારાયણ મંદિર પરિસરે સંપન્ન થઈ હતી, સમગ્ર રેલી દરમિયાન યુવાનોએ ભારતમાતા અને સ્વામી વિવેકાનંદજીન જયઘોષના સથવારે સમગ્ર નગરને વિવેકાનંદમય કરી મૂક્યું હતું.

FB IMG 1705244728983

પરિસરમા આયોજિત યુવા સંમેલનના મુખ્ય વક્તા વલસાડ જિલ્લા પોલીસ અધિક્ષક ડો કરનરાજ વાઘેલાજીએ (આઈપીએસ) ૩૦૦૦ જેટલા યુવાનોને સંબોધન કરતાં જણાવ્યું કે

આજના જમાનાના યુવાનોના એકમાત્ર આદર્શ સ્વામી વિવેકનંદજી જ છે, યુવા અવસ્થામાં દરેક વિદ્યાર્થી પાસે એક નિશ્ચિત ધ્યેય હોવો જોઈએ અને એને પામવા પ્રચંડ પુરુષાર્થ પણ કરવો જોઈએ અનેકવિધ ઈતર પ્રવૃતિઑમાં પણ રસ લઈ દરેક પાસામાં પરંગતતા મેળવવી એ આજના વિધ્યાર્થીઑ માટે ખૂબ જરૂરી છે આ સાથે એમને પોતાના જીવનમાં જે સ્વામી વિવેકાનંદજીના વિચારો આત્મસાત કર્યા હતા જેમાં આત્મવિશ્વાસ, ધીરજ અને ધ્યેયપ્રાપ્તિ મુખ્યત્વે રહ્યા હતા .

   એમ જણાવી ડો વાઘેલ એ પોતે એમબીબીએસ (ડૉક્ટર) થયા બાદ એક વર્ષ ઈર્ન્ટનશીપ કરી અને ત્યાર બાદ પણ આઇપીએસ બનવાનું સ્વપ્નું સેવ્યું અને એને વિવેકનંદજીના સિધ્ધાંતો – આદર્શો થકી સિધ્ધ કર્યાની પોતાની આખી જીવનગાથા ભાવવાહી શૈલીમાં કહી હતી અને હાલ તાજેતરમાં આવેલ “૧૨મુ ફેઇલ” પીકચર દરેક વિદ્યાર્થીઑને જોવા અનુરોધ કર્યો હતો.

FB IMG 1705244724179

યુવા સંમેલનની શરૂવાતમાં ડો દોલતભાઈ દેસાઇએ ટ્રસ્ટની પ્રવૃતિઑનો પરિચય આપી સૌને આવકાર્યા હતા બાદ સ્થાનિક ધારાસભ્ય અરવિંદભાઇ પટેલે યુવાનોને વિવેકાનંદજીના મુખ્ય સિદ્ધાંત ઉઠો જાગો અને ધ્યેય પ્રાપ્તિ થાય ત્યાં સુધી મંડ્યા રહોને જીવનમાં આત્મસાત કરવા અનુરોધ કર્યો હતો. આ પ્રસંગે જીવાભાઇ આહીર, વસંતભાઈ કોટક, મુકેશ મેરાઈ, પંકજ પટેલ, હિતેશ મેરાઈ વલસાડના મિતુલ દેસાઇ, વિગેરે હાજર રહ્યા હતા. કાર્યક્રમનું સંચાલન અને આભારવિધિ પ્રતિક કોટકે આટોપી હતી.

Screenshot 2024 0114 200136

संवाददाता द्वारा ,

  मुंबई, 14 जनवरी

     देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगर में कला, साहित्य एवं संस्कृति के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही “नई उड़ान ” संस्था द्वारा अपनी विशिष्ट सामाजिक पहल के अंतर्गत मुंबई के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आयोजित रक्तदान शिविर अभियान में 594 बोतल रक्त का संकलन कर उल्लेखनीय उपलब्धि सुनिश्चित की गई।

        यह जानकारी देते हुए नई उड़ान ट्रस्ट के संयोजक शांतिलाल बी. जैन और अध्यक्ष बी.सी. भालावत ने बताया कि इस समाजसेवी अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रक्तदान शिविर आयोजित किये गये, जिनमें चर्चगेट स्टेशन पर जेजे अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 77 बोतल, दादर स्टेशन पर केईएम अस्पताल के सहयोग से 75 बोतल, अंधेरी में जगजीवन राम अस्पताल के सहयोग से 70 बोतल, बोरीवली में शताब्दी अस्पताल के सहयोग से 41, नालासोपारा में रेडक्रॉस के सहयोग से 58, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में नायर अस्पताल के सहयोग से 74, चैम्बूर में जेजे अस्पताल के सहयोग से 58, मुलुंड में सेंट जॉर्ज अस्पताल के सहयोग से 58 तथा वाशी में जसलोक अस्पताल के सहयोग से 83 बोतल रक्त का संकलन किया गया।

Screenshot 2024 0114 200740

चर्चगेट स्टेशन पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए भारत सरकार के मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन कमल किशोर तॉंतेड़ ने नई उड़ान संस्था द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी नई उड़ान संस्था द्वारा विभिन्न समाजसेवी गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाता रहा है।

महाराष्ट्र के विकास पुरुष देवेंद्र फडणवीस

    ✍️   आचार्य पवन त्रिपाठी

Screenshot 2024 0114 143005

 

देश, या किसी प्रदेश में हो रहे विकास कार्य चुनावी एजेंडा बनने लगें, तो यह देश और देश की जनता, दोनों के लिए शुभ है। क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारें चुनी ही जनकल्याण के लिए जाती हैं। भारत में उन्हें पांच वर्ष का मौका दिया जाता है। यदि सरकार के पांच वर्ष के कार्य से जनता संतुष्ट होती है, तो पुनः उसी सरकार को सत्ता में आने का मौका देती है। नहीं तो उसे निकालकर बाहर करती है। विकास की ये झलक यदि समयबद्ध और पारदर्शी हो, तो जनता का विश्वास और गहरा होता जाता है।

Screenshot 2024 0113 185309

शुक्रवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित हुआ अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी न्हावा शेवा अटल सेतु ऐसे ही पारदर्शी एवं समयबद्ध विकास का प्रतिबिंब है। इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना देश के इस सबसे लंबे समुद्री पुल को देखकर जनता गदगद है, तो विपक्षी दल दांतों तले उंगली दबाकर चुप बैठे हैं। 24 दिसंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही हाथों इस पुल का शिलान्यास किया गया था, और 12 जनवरी, 2024 को उन्हीं के हाथों इसका लोकार्पण भी हो गया। वास्तव में इसका काम 2018 में शुरू हो सका था। ध्यान में यह भी रखना होगा कि इस पुल का काम शुरू होने के बाद ही देश को कोरोना महामारी की दो बड़ी लहरों और राज्य को राजनीतिक अस्थिरता के ढाई वर्ष का कार्यकाल भी देखना पड़ा। इसके बावजूद यदि यह काम समय पर पूरा हो सका, तो इसके लिए राज्य के दूरदर्शी एवं सक्षम नेतृत्व की ही सराहना की जानी चाहिए। इस पुल की संकल्पना तो कई दशक पहले ही हो चुकी थी। लेकिन इतना बड़ा काम शुरू करने की हिम्मत जुटाना आसान नहीं था।

Screenshot 2024 0114 143238

यह हिम्मत जुटाई 2014 में राज्य के मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस ने। जितना धन इस बड़े काम पर खर्च होनेवाला था, वह राज्य के बजट से तो संभव ही नहीं था। इसमें केंद्र और कुछ अन्य एजेंसियों का सहयोग पाना भी जरूरी था। यह पुल डबल इंजन की सरकार होने के सुफल का भी एक प्रतीक है।

      क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में देवेंद्र फडणवीस की सरकार न होती, तो इस काम के लिए न तो केंद्र की गारंटी मिल पाती, न जापानी वित्तीय एजेंसी से आर्थिक सहयोग। ये इस बात की ओर भी ध्यान खींचता है कि देश का मतदाता अक्सर जाति-धर्म या किसी अन्य बहकावे में आकर ऐसी सरकारें चुन लेता है, जो केंद्र से तालमेल करके काम करना ही पसंद नहीं करतीं। इसका नुकसान भी उस राज्य की जनता को ही बड़ी कीमत चुका कर करना पड़ता है।

Screenshot 2024 0114 143357

2014 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस ने सिर्फ यही एक बड़ा काम शुरू किया हो, ऐसा नहीं है। राज्य की राजधानी मुंबई को उपराजधानी नागपुर से जोड़नेवाले बालासाहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग की शुरुआत भी फडणवीस के उसी कार्यकाल में हुई। संयोग से उस समय उनके साथ शिवसेना के वरिष्ठ मंत्री के रूप में कार्य कर रहे एकनाथ शिंदे ही समृद्धि महामार्ग के निर्माण का कामकाज देख रहे थे, और आज जब अटल सेतु का लोकार्पण हो चुका है, और समृद्धि महामार्ग भी बनकर तैयार होनेवाला है, तो एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है।

ऐसी बड़ी परियोजनाओं का लाभ सिर्फ इन परियोजनाओं तक ही सीमित नहीं रहता। देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करनेवाली ये परियोजनाएं अपने आसपास विकास के कई नए आयाम भी खोलती हैं। समृद्धि महामार्ग राज्य के जिन-जिन जिलों से गुजर रहा है, वहां-वहां कृषि और उद्योग के लिए पैदा होनेवाले अवसरों की चर्चा कई बार की जा चुकी है। जिसका परोक्ष या प्रत्यक्ष लाभ राज्य की एक बड़ी आबादी को होनेवाला है। यही स्थिति अब अटल सेतु के उदघाटन के बाद नई मुंबई और रायगढ़ में भी दिखाई देनेवाली है। इसके खुलने के बाद ‘तीसरी मुंबई’ बसने की बात यूं ही नहीं कही जा रही है। सुबह और शाम के समय, जो दूरी तय करने में कभी-कभी तीन से चार घंटे लग जाया करते थे, अब वही दूरी 20 से 25 मिनट में पूरी जाने से कितना ईंधन और समय बचेगा, इसकी कल्पना की जा सकती है।

निश्चित रूप से इसका असर मुंबई से नई मुंबई को जोड़नेवाले पुराने रास्ते के ट्रैफिक पर भी पड़ेगा, और लोगों को राहत मिलेगी। यदि भविष्य में राज्य सरकार या बेस्ट बड़ी संख्या में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन अटल सेतु से प्रारंभ कर दे, तो अटल सेतु के दूसरे छोर से मुंबई की ओर आनेवाले सामान्य लोगों को भी बड़ी सुविधा होगी, और उन्हें लोकल ट्रेनों से भी आने की जरूरत नहीं रह जाएगी। पश्चिम भारत के होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने तो इस पुल के लोकार्पण के बाद ही खुशी जताते हुए कह दिया है कि नई मुंबई, रायगढ़, लोनावाला, माथेरान, कर्जत, अलीबाग आदि स्थानों पर आम मुंबईकरों की पहुंच और आसान हो जाएगी। मुंबई के अंतरराष्ट्रीय विमानतल से नई मुंबई के अंतरराष्ट्रीय विमानतल तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। विकास की इस परियोजना की भनक लगते ही नई मुंबई एयरपोर्ट से लगे उलवे रोड पर प्रापर्टी की कीमतों में उछाल पहले ही शुरू हो गया था, अब यह और बढ़ेगा ही।

Screenshot 2024 0114 144731

फडणवीस की दूरदर्शिता समृद्धि महामार्ग या अटल सेतु के निर्माण तक ही सीमित नहीं है। मुंबई, पुणे और नागपुर के कोने-कोने में फैलता दिखाई दे रहा मेट्रो का जाल भी इसी दूरदर्शिता का परिणाम है। 2014 से पहले राज्य के ग्रामीण भागों में पीने तक का पानी टैंकरों से भेजना राज्य सरकार का नियमित काम बन चुका था। लेकिन इस समस्या की जड़ में जाते हुए सत्ता में आते ही जलयुक्त शिवार योजना की शुरुआत करना ग्रामीण भागों के लिए मानो वरदान बन गया। ग्रामीणों के सहयोग से ही चलाई गई इस योजना का ही परिणाम था कि वर्षाकाल में बह जानेवाले पानी को जगह-जगह रोककर भूमिगत जलस्तर बढ़ाया गया, जिसका सुफल आज पूरा ग्रामीण महाराष्ट्र महसूस कर रहा है।

मुंबई के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के सुपुत्र मिलिंद देवड़ा आज शिवसेना में शामिल होंगे।

यूपीए सरकार में राहुल गांधी के सिपाहसालारों में से मिलिंद का पार्टी छोड़ के जाना कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है। दक्षिण मुंबई में देवड़ा परिवार का खासा दबदबा रहा है।

Screenshot 2024 0114 130327

महाराष्ट्र खासकर ,मुंबई में कांग्रेस नेतृत्व से नाराज़ मिलिंद ने यह कदम उठाया है, हालांकि काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। आखिर में सस्पेंस करते हुए मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना का दामन थामने का मन बना ही लिया।

मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने से पहले नीचे दिए गए कार्यक्रम में शामिल हो पार्टी कार्यालय में औपचारिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Screenshot 2024 0110 183627

मिलींद देवडा का  प्रवेश कार्यक्रम इस प्रकार से रहेगा।

आज १०.३० बजे निवास्थान से रामालायम – पेडर रोड होते हुए श्री सिद्धीविनायक मंदिर में दर्शन करेंगे ।

११. बजे – सिद्धीविनायक दर्शन करेंगे।

लेते हुए , साथ में सदा सरवणकर भी उपस्थित रहेंगे

१२. बजे – वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे , रीगल सिनेमा – कोलाबा  सेे दक्षिण मुंबई – के विधायक , पदाधिकारी और पूर्व नगरसेवक से मुलाकात करेंगे ।

१.०० बजे  – निवास्थान – रामालयाम पहुंचेंगे।

१.३० बजे – वर्षा बंगला पर पहुंचेंगे २.०० बजे – पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के साथ मंच साझा करेंगे।

१० पूर्व नगरसेवक , 20 पदाधिकारी ,15 महत्त्वपुर्ण व्यापारी संघटन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत लगभग 500 कार्यकर्ता आज शिवसेना में शामिल होंगे।

जागरण न्यूज नेटवर्क , वापी , गुजरात

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छता सर्वेक्षण ,2023 के परिणामों की घोषणा की है। गुजरात राज्य के कुल 156 नगर निगमों में से वापी नगर निगम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान पर काबिज है।

Screenshot 2024 0114 044151

बता दें कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का आयोजन किया गया. जिसमें देश के सभी 4,416 नगर निगम शामिल हुए. जब गुजरात के 156 नगर निगम शामिल हुए थे । MoHUA ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा में वापी नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 102वीं रैंक प्राप्त हुआ है और वापी नगर पालिका को गुजरात राज्य की सभी नगर पालिकाओं में प्रथम क्रमांक प्राप्त हुआ है।

Screenshot 2024 0114 050209

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद वापी नगर पालिका अध्यक्ष कश्मीरा शाह और मुख्य अधिकारी शैलेश पटेल ने श्रेय देते हुए स्थानीय विधायक और राज्य के वित्त , ऊर्जा और पेट्रोलियम मंत्री कनुभाई देसाई के नेतृत्व और मागदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया है।

Screenshot 2024 0114 043947 1

साथ ही अधिकारियों सहित सभी सफाई कर्मी को शाबाशी दिया है। साथ ही बताया कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि लगातार 7 वीं बार वापी को यह सफलता प्राप्त हुई है।

Screenshot 2024 0114 044138

लगातार सात वर्षों में पहली बार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रमाणन मानदंड में गुजरात राज्य के सभी नगर निगमों के बीच वापी नगर पालिका को कचरा मुक्त शहर श्रेणी में 1 स्टार प्राप्त हुआ है।  जबकि खुले में शौच मुक्त शहर में ओडीएफ++ रैंक प्राप्त हुई है।

वापी नगर पालिका इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता निरीक्षकों सहित वापी के सभी नागरिकों को देती है।

गौरतलब है की , वापी नगर पालिका क्षेत्र में एजेंसी द्वारा सफाई का काम किया जाता है। जिसमें लगभग 340 सफाई कर्मचारी सफाई का कार्य करते हैं। नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता दिया जाता है, जिसमें घर-घर से कचरा संग्रहण, जल निकायों की सफाई, घन कचरा, ताजा कचरा जैसी सभी श्रेणियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Screenshot 2024 0114 044319

इसके अलावा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटकों, स्थानीय नेताओं, नगर निगम पदाधिकारियों और अधिकारियों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका यह सफल परिणाम है।

 

Screenshot 2024 0114 040500

नित नए प्रयोगों से सभी को आकर्षित करने वाली ठाणे महानगर पालिका इन दिनों खासा चर्चा में है , इन दिनों अधिकारियों ने एक अनूठी पहल के तहत पेड़ो पर क्यूआर कोड लगा कर उसके बारे आम जन को जानकारी उपलब्ध कराने की सोच है। जो कि पेड़ पौधों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए रोचक होगा।

 

‘पार्कों में इनोवेटिव कॉन्सेप्ट’ पहल के तहत, ठाणे महानगर पालिका  के 21 पार्कों में पायलट आधार पर लगभग 2000 पेड़ों पर ये क्यूआर कोड स्थापित किए गए हैं। जिसका उद्देश्य  है कि ठाणे के नागरिक आसानी से शहर में मौजूद पेड़ों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें, या पेड़ की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके मुताबिक, ठाणे नगर निगम क्षेत्र के पार्कों में पेड़ों की जानकारी के लिए पेड़ों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। इस कोड को मोबाइल फोन पर स्कैन करने के बाद नागरिकों को पेड़ के बारे में जानकारी दो भाषाओं मराठी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।

Screenshot 2024 0114 040436

‘इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स इन गार्डन्स’ पहल के तहत, ठाणे नगर निगम के 21 उद्यानों में पायलट आधार पर लगभग 2000 पेड़ों पर ये क्यूआर कोड स्थापित किए गए हैं।

ठाणे उपायुक्त (पार्क) मिताली संचेती ने कहा कि नागरिकों से प्राप्त प्रतिक्रिया, सुझाव और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए नगर निगम सीमा के सभी पार्कों में इस तरह से क्यूआर कोड लगाने का इरादा है।

Screenshot 2024 0114 033126

आयुक्त अभिजीत बांगर के निर्देशानुसार उद्यान विभाग और वृक्ष प्राधिकरण नगर निगम के पार्कों को और अधिक नागरिक अनुकूल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तदनुसार, ‘चला वचुया’ अभियान के तहत कुछ पार्कों में प्रकृति पुस्तकालय शुरू किए गए हैं। उन्हें नागरिकों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है। उपायुक्त संचेती ने बताया कि उसी श्रृंखला में अब यह क्यूआर कोड लगाने की पहल की गयी है।

Screenshot 2024 0114 040226

पेड़ का रजिस्ट्रेशन करने के बाद उसी हिसाब से ये क्यूआर कोड तैयार किए गए हैं. इस तरह करीब 2000 पेड़ों की जानकारी जुटाई गई है. इन 2000 से अधिक पेड़ों को इन क्यूआर कोड को लागू करते हुए नायलॉन की रस्सी से बांध दिया गया है। संचेती ने यह भी बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा गया है कि पेड़ों को कोई नुकसान न हो।

स्मार्टफोन में स्कैनर पर पेड़ पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर प्रस्तुत जानकारी में पेड़ का नाम, वानस्पतिक नाम, पेड़ों की विशेषताएं, उत्पत्ति का स्थान आदि शामिल हैं।

 

 

 

Screenshot 2024 0114 033353ठाणे झीलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इस शहर में 35 के आसपास झीलें हैं। उनमें से सबसे सुंदर तलाव पाली और मसूंदा  तलाव के रूप में जाना जाता है।ठाणे में झीलों के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ठाणे को गर्व से ‘झीलों के शहर’ के रूप में जाना जा सके। झील को बचाना हमारा कर्तव्य है। ठाणे नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने ‘झीलों के सतत संरक्षण’ पर कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं बेहतर दिशा प्रदान करेंगी। सिविक रिसर्च सेंटर, मजीवाडा में आईआईटी, मुंबई, सीएसआईआर, आईसीसीएसए और बीईएजी के सहयोग से ठाणे नगर निगम द्वारा झीलों और जल निकायों के सतत संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Screenshot 2024 0114 033126नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगर,सीएसआईआर निदेशक राकेश कुमार, मुंबई नगर निगम शहर नियोजन विभाग के उप निदेशक श्रीकांत देशमुख, उपायुक्त (पर्यावरण) अंगा कदम, मनपा मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया।कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बांगर ने नगर निगम की ओर से झील संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.

झील संरक्षण के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसे लोगों की जरूरत है जो संरक्षण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि ग्रीनयात्रा जैसी स्वयंसेवी संस्थाएं नगर निगम के साथ मिलकर काम कर रही हैं और ग्रीनयात्रा ने सात झीलों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली है. हालाँकि तालाब संरक्षण कोई आसान काम नहीं है, लेकिन असंभव भी नहीं है। ठाणे आयुक्त बांगर ने यह भी बताया कि इस कार्यशाला के पीछे प्रेरणा सीएसआईआर के निदेशक राकेश कुमार हैं और यह कार्यशाला सभी नगर पालिकाओं के लिए उपयोगी होगी।

-अभिजीत बांगर , आयुक्त , ठा. म. पा.

सीएसआईआर के निदेशक राकेश कुमार ने इस कार्यशाला का उद्देश्य बताया। दुनिया की प्राथमिकताओं में ऊर्जा के बाद पानी सबसे अहम है. ऐसे में हमें पानी पर ध्यान देना होगा. ब्राज़ील और सऊदी अरब ने इस संबंध में अग्रणी भूमिका निभाई है। Screenshot 2024 0114 033558

हमें जल एवं सीवेज के नियोजन पर भी पूरा ध्यान देने की जरूरत है. जल सहभागिता, जल ऑडिट, जल प्रबंधन इन तीन स्तंभों पर विचार करने की आवश्यकता है। साथ ही, झील संरक्षण कार्य में पूंजी निवेश के बजाय झीलों का प्रबंधन प्रमुख मुद्दा है।

 -राकेश कुमार , निदेशक ,सीएसआईआर

इस कार्यशाला में मुंबई नगर निगम के नगर नियोजन विभाग के उप निदेशक श्रीकांत देशमुख ने विकास योजना में कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की। वास्तु आर्किटेक्ट आकाश हिंगोरानी और यूसुफ आरसीवाला द्वारा झीलों के सतत संरक्षण के लिए उपयोगी नवीन उपकरणों, प्राकृतिक भूदृश्य पर एक प्रस्तुति दी गई। अपशिष्ट जल के उपचार, इसके पुन: उपयोग, प्रौद्योगिकी में नए विकल्प, इसके प्रभावी उपयोग के बारे में आईआईटी, मुंबई में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कल्बर द्वारा निर्देशित। डॉ .तुहिन बनर्जी ने तालाब संरक्षण के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की. अंतिम सत्र में डाॅ. प्रियंका जम्वाल, डाॅ. हेमन्त भेरवानी, डाॅ. अजय ओझा ने झील संरक्षण को लेकर विभिन्न विकल्प प्रस्तुत किये ।

Screenshot 2024 0114 032800

कार्यशाला का समापन हेमा रमानी, नवीन वर्मा, राजेश पंडित की पैनल चर्चा के साथ हुआ। संचालन नगर निगम की मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने किया। कार्यशाला में मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, भिवंडी, वसई-विरार और पनवेल नगर निगम, ग्रीन यात्रा, एनवारो विजिल, ठाणे झील संरक्षण समिति आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

Screenshot 2024 0114 023829

 जागरण न्यूज नेटवर्क ,

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का वाणिज्यिक परिचालन लगभग 15 महीने बाद 31 मार्च, 2025 तक शुरू हो जाएगा।

बता दें कि नवी मुंबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एक नया और प्रस्तावित विमानक्षेत्र है, जो मुंबई के कोपरा-पनवेल क्षेत्र में बन रहा है । यह, निजी-सार्वजनिक-भागीदारी (पीपीपी) में बन रहा है- जिसमें निजी भागीदारी ७४% और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तथा महाराष्ट्र सरकार की क्रमशः १३-१३% भागीदारी है।

Screenshot 2024 0114 024045

अधिक जानकारी देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अडाणी समूह द्वारा विकसित की जा रही नवी मुंबई एयरपोर्ट परियोजना को पांच चरणों में बांटा गया है। इस हवाई अड्डे की कुल वार्षिक क्षमता 9 करोड़ यात्रियों की होगी।

Screenshot 2024 0114 024150

इस एयरपोर्ट का वाणिज्यिक परिचालन 31 मार्च, 2025 तक शुरू हो जाएगा। इससे पहले सिंधिया ने एक बैठक में इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

इस परियोजना के पांचों चरण पूरे हो जाने पर इस हवाई अड्डे पर चार टर्मिनल और दो हवाई पट्टियां होंगी। सबसे बड़ी बात इस हवाई अड्डे को सड़क, रेल, मेट्रो और जल मार्ग से भी जोड़ा जाएगा।

Screenshot 2024 0114 024846

हालांकि ,शुरुवाती चरण में प्रतिदिन लगभग 60 हजार यात्रियों को हवाई सेवा प्रदान करने वाले इस एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की होगी।