मुंबई के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के सुपुत्र मिलिंद देवड़ा आज शिवसेना में शामिल होंगे।
यूपीए सरकार में राहुल गांधी के सिपाहसालारों में से मिलिंद का पार्टी छोड़ के जाना कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का माना जा रहा है। दक्षिण मुंबई में देवड़ा परिवार का खासा दबदबा रहा है।

महाराष्ट्र खासकर ,मुंबई में कांग्रेस नेतृत्व से नाराज़ मिलिंद ने यह कदम उठाया है, हालांकि काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। आखिर में सस्पेंस करते हुए मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना का दामन थामने का मन बना ही लिया।
मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने से पहले नीचे दिए गए कार्यक्रम में शामिल हो पार्टी कार्यालय में औपचारिक सदस्यता ग्रहण करेंगे।

मिलींद देवडा का प्रवेश कार्यक्रम इस प्रकार से रहेगा।
आज १०.३० बजे निवास्थान से रामालायम – पेडर रोड होते हुए श्री सिद्धीविनायक मंदिर में दर्शन करेंगे ।
११. बजे – सिद्धीविनायक दर्शन करेंगे।
लेते हुए , साथ में सदा सरवणकर भी उपस्थित रहेंगे
१२. बजे – वंदनीय हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे , रीगल सिनेमा – कोलाबा सेे दक्षिण मुंबई – के विधायक , पदाधिकारी और पूर्व नगरसेवक से मुलाकात करेंगे ।
१.०० बजे – निवास्थान – रामालयाम पहुंचेंगे।
१.३० बजे – वर्षा बंगला पर पहुंचेंगे २.०० बजे – पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के साथ मंच साझा करेंगे।
१० पूर्व नगरसेवक , 20 पदाधिकारी ,15 महत्त्वपुर्ण व्यापारी संघटन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत लगभग 500 कार्यकर्ता आज शिवसेना में शामिल होंगे।
