मुंबई के वर्सोवा-ओशिवरा में धूमधाम से मनेगा श्रीराम जन्मभूमि महोत्सव
म्हाडा ग्राउंड में बन रही है 50 फुट उंचे अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति
तीन दिन तक चलेगा अखंड रामायण, रामधुन और महाआरती
संवाददाता द्वारा ,मुंबई
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाने वाले मुंबईकरों को अब उनके शहर में ही रामलला का दर्शन हो सकेगा। मुंबई में वर्सोवा-ओशिवरा स्थित म्हाडा ग्राउंड में हू-ब-हू अयोध्या के राम मंदिर की 50 फुट ऊंची प्रतिकृति बन रही है जहां भक्त भगवान राम का दर्शन कर कृताऱ्थ हो सकेंगे। भगवान राम के मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय के सौजन्य से हो रहा है। मंगलवार को भाजपा के युवा विधायक नितेश राणे की उपस्थिति में राम मंदिर की प्रतिकृति बनाने शुभारंभ किया गया जो 20 जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा।
https://fb.watch/pCkrn6T5sj/?mibextid=9R9pXO

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।
देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीपावली जैसा माहौल है। मेरे मन में आया कि अगर, मुंबई में भी राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कर लोगों को भगवान राम का दर्शन कराएं तो यह अयोध्या की भूमि पर जाकर भगवान राम के दर्शन जैसा हो जाएगा। राम मंदिर की प्रतिकृति की उंचाई 50 फुट और चौड़ाई 74 फुट होगी। आगामी 21 जनवरी से यहां भगवान राम का दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। 22 जनवरी को अखंड रामायण पाठ और अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा और 23 जनवरी को रामधुन भजन और महाआरती होगी।
– संजय पांडेय, अध्यक्ष , बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा , (महाराष्ट्र प्रदेश )
संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ा, उन्हें उचित उपचार की जरूरत- संजय पांडे
मंदिर वहीं बनाएंगे कहने वाले लोग मंदिर राम जन्मभूमि स्थल पर नहीं बनाने का आरोप लगाने वाले शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर संजय पांडेय ने जोरदार हमला बोला है। पांडेय ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रामलला का मंदिर मातोश्री वन और टू नहीं है जिसे जमीन हड़प कर बना लिया। मेरे रामलला वहीं, पर विराजमान थे यह पूरा विश्व जानता है। मंदिर भी उसी स्थान पर रहा है। लेकिन तथाकथित हिंदूवादी कहने वाले उद्धव ठाकरे और सुबह उठकर मीडिया के सामने उलूल-जुलूल बयान देने वाले संजय राउत ने यह सिद्ध कर दिया है कि राम मंदिर आंदोलन में उद्धव की शिवसेना का रंचमात्र भी संबंध नहीं था। आज की तारीख में हिंदुओं को ठेंस पहुंचाने वाले बयान दे रहै हैं और वे मीर बाकी की भाषा बोल रहे हैं। वहीं अन्य सवाल के जवाब में पांडेय ने कहा कि संजय राउत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उन्हें उत्तम उपचार की आवश्यकता है।
