जागरण न्यूज नेटवर्क , वापी , गुजरात
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छता सर्वेक्षण ,2023 के परिणामों की घोषणा की है। गुजरात राज्य के कुल 156 नगर निगमों में से वापी नगर निगम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान पर काबिज है।

बता दें कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का आयोजन किया गया. जिसमें देश के सभी 4,416 नगर निगम शामिल हुए. जब गुजरात के 156 नगर निगम शामिल हुए थे । MoHUA ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा में वापी नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 102वीं रैंक प्राप्त हुआ है और वापी नगर पालिका को गुजरात राज्य की सभी नगर पालिकाओं में प्रथम क्रमांक प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद वापी नगर पालिका अध्यक्ष कश्मीरा शाह और मुख्य अधिकारी शैलेश पटेल ने श्रेय देते हुए स्थानीय विधायक और राज्य के वित्त , ऊर्जा और पेट्रोलियम मंत्री कनुभाई देसाई के नेतृत्व और मागदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया है।

साथ ही अधिकारियों सहित सभी सफाई कर्मी को शाबाशी दिया है। साथ ही बताया कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि लगातार 7 वीं बार वापी को यह सफलता प्राप्त हुई है।

लगातार सात वर्षों में पहली बार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रमाणन मानदंड में गुजरात राज्य के सभी नगर निगमों के बीच वापी नगर पालिका को कचरा मुक्त शहर श्रेणी में 1 स्टार प्राप्त हुआ है। जबकि खुले में शौच मुक्त शहर में ओडीएफ++ रैंक प्राप्त हुई है।
वापी नगर पालिका इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता निरीक्षकों सहित वापी के सभी नागरिकों को देती है।
गौरतलब है की , वापी नगर पालिका क्षेत्र में एजेंसी द्वारा सफाई का काम किया जाता है। जिसमें लगभग 340 सफाई कर्मचारी सफाई का कार्य करते हैं। नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता दिया जाता है, जिसमें घर-घर से कचरा संग्रहण, जल निकायों की सफाई, घन कचरा, ताजा कचरा जैसी सभी श्रेणियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसके अलावा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटकों, स्थानीय नेताओं, नगर निगम पदाधिकारियों और अधिकारियों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसका यह सफल परिणाम है।
