संवाददाता द्वारा ,
मुंबई के वर्सोवा में राम मंदिर की 50 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई जाएगी। इस भव्य प्रतिकृति का भूमिपूजन भाजपा नेता विधायक नितेश राणे की उपस्थिति में होगा। राम मंदिर उद्घाटन की पृष्ठभूमि में मंदिर सफाई अभियान चलाया जायेगा ।

16 जनवरी को होने वाला यह कार्यक्रम म्हाडा ग्राउंड, ओसिवारा मेट्रो स्टेशन के पास, आदर्श नगर, जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई में सुबह 11 बजे से संपन्न होगा। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के सुपुत्र और भाजपा विधायक नितेश राणे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के निमंत्रक और आयोजक उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे ने भारी से भारी मात्रा में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
