गौसेवा ईश्वर सेवा है, उसी को चरितार्थ करने हेतु शुरू की यह पहल
वलसाड , वापी, दमन, सिलवसा मे समाजसेवा मे अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था ,मान्य एनजीओ द्वारा गौसेवा के रूप मे रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाने का कार्य शुरू किया गया है।
मान्य संस्था की अध्यक्ष सरबजीत कौर का कहना है
आवारा घूमती गौ वंशों के लिए ये एक बहुत ही प्रभावी समाधान है। भले यह एक साधारण और छोटा-सा प्रयास है, लेकिन इसके परिणाम बहुत बड़े और सकारात्मक हो सकते हैं।
रात के समय सड़क पर अचानक आने वाले जानवर, विशेषकर गायें, अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इन दुर्घटनाओं में न केवल वाहनों को नुकसान होता है, बल्कि गायों और इंसानों दोनों की जान भी चली जाती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट अंधेरे में दूर से ही चमकती है, जिससे वाहन चालकों को गायों की मौजूदगी का पता चल जाता है और वे समय रहते अपनी गाड़ी की रफ्तार कम कर सकते हैं या दिशा बदल सकते है। यह बेल्ट गायों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाती है, जिससे उनकी जान बचती है।

गौसेवा मे ईश्वर सेवा होती है, उसी को चरितार्थ करने यह पहल सिर्फ जानवरों के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों, खासकर वाहन चालकों और उनके परिवारों के लिए भी जीवन रक्षक है। यह कार्य समाज को यह संदेश देता है कि जानवरों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। इससे लोगों में करुणा और जागरूकता बढ़ती है।
यह एक ऐसा कार्य है जिसमें हम सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। आसपास के लोगों को इस बारे में जागरूक करने का जिम्मा संस्था ने उठाया है। भविष्य मे संस्था इस पुनीत कार्य को सोशल मीडिया पर भी इस पहल को शेयर कर और आर्थिक या शारीरिक रूप से योगदान प्रदान करेगी।
संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि यह संदेश बहुत ही प्रेरणादायक है। हम सब मिलकर इस पहल को सफल बना सकते हैं और एक सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
