प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर 75 हजार युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण का अवसर
महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा के मार्गदर्शन में आईटीआई में अत्याधुनिक लघु अवधि पाठ्यक्रम
जा.न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितंबर को 75वां जन्मदिन है। यह दिन अविस्मरणीय बने, इसके लिए महाराष्ट्र के कौशल विभाग रोजगार और स्वरोजगार सेवा पखवाड़ा मना रहा है। इस अवसर पर राज्य के लगभग 75 हजार युवक-युवतियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, यह जानकारी कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने दी है। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा और 1 अक्टूबर को राज्य के 419 आईटीआई में पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा।
मंत्री लोढा ने बताया कि
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि से कौशल, उद्यमिता, रोजगार एवं नवाचार विभाग युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार प्रत्येक जिले में विविध उपक्रम चला रहा है। वही, मंत्री मंगलप्रभात लोढा के मार्गदर्शन में राज्य के आईटीआई में रोजगार की वैश्विक संभावनाएं उपलब्ध करानेवाले अत्याधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। ये पाठ्यक्रम केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी उपलब्ध होंगे। युवाओं और युवतियों का कौशल विकास द्वारा सशक्तिकरण ही इसका मुख्य उद्देश्य है।
अनेक युवाओं को समयाभाव या अन्य कारणों से नियमित कार्यशालाओं में प्रशिक्षण लेने का अवसर नहीं मिलता। ऐसे ही होनहार युवक-युवतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में लघु अवधि के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आईटीआई के नियमित वर्गों के अतिरिक्त अन्य समय में ये पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
महाराष्ट्र के आईटीआई में वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ बेहद कम शुल्क में युवाओं को रोबोटिक्स, सौर ऊर्जा तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), व्यक्तित्व और सामाजिक विकास जैसे अत्याधुनिक पाठ्यक्रम सिखाए जाएंगे। स्थानीय उद्योगों में रोजगार के लिए आवश्यक ज्ञान और प्रशिक्षण उसी जिले में उपलब्ध होने से युवाओं को रोजगार की तलाश में अपना जिला छोड़कर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इन लघु अवधि के पाठ्यक्रमों के माध्यम से उद्योगों के अनुरूप स्वरोजगार के अवसर भी युवाओं को प्राप्त होंगे। विशेष बात यह है कि वर्तमान में आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थियों से इन पाठ्यक्रमों के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्र-छात्राएं https://admission.dvet.gov.in इस वेबसाइट पर पंजीकरण करके प्रवेश ले सकते हैं। इस पोर्टल पर राज्य के प्रत्येक जिले में शुरू हो रहे पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध है।
मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने बताया कि लघु अवधि का पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसरों एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी भी संबंधित आईटीआई संस्थान में प्रदान की जाएगी। उपलब्ध सीटों को ध्यान में रखते हुए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। लोढा ने आह्वान किया है कि युवाओं को तुरंत इन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करना चाहिए।
—-