KVIC के अध्यक्ष, श्री मनोज कुमार, ने ध्वजारोहण किया
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने मुंबई स्थित अपने केंद्रीय मुख्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर KVIC के अध्यक्ष, श्री मनोज कुमार, ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में KVIC की सीईओ, सुश्री रूप राशि, और बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि “भारत की आत्मा का परिधान- मनोज कुमार
अपने संबोधन में, अध्यक्ष श्री मनोज कुमार
ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि “भारत की आत्मा का परिधान” है। उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी का सपना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प और भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘नये भारत की नई खादी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान ने खादी को एक जन आंदोलन बना दिया है।
अध्यक्ष ने KVIC की प्रमुख उपलब्धियों के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला जिसमें प्रमुख रिकॉर्ड कारोबार, उत्पादन और बिक्री, रोजगार सृजन, और महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल रहे।
- रिकॉर्ड तोड़ कारोबार: पहली बार खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार ₹1 लाख 70 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।
- उत्पादन और बिक्री: वित्त वर्ष 2024-25 में कुल उत्पादन ₹1,16,599 करोड़ और बिक्री ₹1,70,551 करोड़ रही।उत्पादन में 4 गुना की वृद्धि और विक्री मे 5 गुना वृद्धि हुई ।
- रोजगार सृजन: इस क्षेत्र ने 1.94 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है , पिछले 11 वर्षों की वृद्धि हुई। रोजगार में 49% की वृद्धि हुई है।
श्री कुमार ने कहा कि KVIC ने ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को भी घर-घर तक पहुँचाया, जिसने राष्ट्रवाद की भावना को और मजबूत किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया गया है।