मुलुंड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दार्शनिक एवं आध्यात्मिक संत श्रीमद राजचंद्रजी की प्रतिमा की स्थापना
कौशल विकास मंत्री श्री मंगलप्रभातजी लोढ़ा के प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुआ समारोह

श्रीमद राजचंद्रजी के दार्शनिक विचारो में तनाव मुक्त जीवन का रहस्य – मंत्री लोढा
जा. न्यूज़ ब्यूरो
मुंबई। मुलुंड स्थित श्रीमद राजचंद्रजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज अध्यात्मपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में, कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा जी के हाथो दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु श्रीमद राजचंद्रजी की प्रतिमा स्थापित की गई। मंत्री लोढा ने कहा कि युवकों को महान भारतीय महापुरुषों और संतों के विचारों की प्रेरणा मिलें इस उद्देश्य से श्रीमद राजचंद्रजी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
श्रीमद राजचंद्रजी 19वीं शताब्दी के दार्शनिक एवं आध्यात्मिक संत जाने जाते है। महात्मा गांधी जी को अहिंसा की प्रेरणा आध्यात्मिक गुरु श्रीमद राजचंद्रजी से ही मिली थी। जिनका जीवन आध्यात्मिक चेतना का उज्ज्वल प्रकाशस्तंभ रहा। ‘युगपुरुष’ के रूप में सम्मानित राजचंद्रजी ने मात्र 34 वर्ष के अल्प जीवन में साधकों की अनगिनत पीढ़ियों को दिशा देने वाली अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर विश्व को प्रदान की।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री लोढ़ा जी ने कहा कि, श्रीमद राजचंद्रजी का जीवन और साहित्य मानव को अंतर्मुख होकर आत्मबोध तथा शाश्वत सुख की अनुभूति की ओर अग्रेसर करने वाला दिव्य जीवनमंत्र है, जो आज भी आत्मिक उन्नति और सत्य की खोज के पथ पर चलने वालों के लिए प्रेरणा का अखंड स्रोत बना हुआ है। मानव ने भले ही प्रगति की हो, लेकिन इस भौतिक प्रगति के साथ तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। तनाव मुक्त जीवन जीने का रहस्य भी श्रीमद राजचंद्रजी के दार्शनिक विचारो में आज भी कायम है, ऐसा भी मंत्री लोढ़ा जी ने कहा। श्रीमद राजचंद्रजी की प्रतिमा को नमन और विचार आत्मसात करने से विद्यार्थियोंको जीवन की ओर देखने की नई दृष्टि मिलेगी ऐसा भी उन्होंने कहा।
श्रीमद राजचंद्र मिशन, धरमपुर के ट्रस्टी रमनभाई टीका ने इस पावन अवसर पर संत श्रीमद राजचंद्रजी के दिव्य जीवनप्रवाह, उनके आध्यात्मिक चिंतन तथा मानवता को दिशा देने वाले उनके वैश्विक दर्शन पर अत्यंत भावपूर्ण और विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस समारोह में श्रीमद राजचंद्र मिशन, धरमपुर के ट्रस्टी श्री रतनाजी लूनावत, संदीपभाई प्रेसवाला, व्यवसाय शिक्षण और प्रशिक्षण संचालनालय के सह संचालक श्री योगेश पाटिल जी,श्रीमद राजचंद्रजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुलुंड के प्राचार्य श्री संजय गोरे जी, संस्था व्यवस्थापन समिती (IMC) के चेअरमन श्री विपुलभाई शहा इस अवसर पर उपस्थित थे।
*****
