मान्या फाउंडेशन द्वारा रेड क्रॉस विकलांग स्कूल, सिलवासा में बच्चों के साथ एक शानदार सेवा शिविर का आयोजन किया। जिसमें बच्चों के साथ समय बिताना, उनके साथ खेलना और उन्हें उपहार देना निश्चित रूप से एक बहुत ही नेक काम रहा ।
संस्था की अध्यक्ष, श्रीमती सरबजीत कौर का जन्मदिन भी विकलांग बच्चों के साथ मनाना इस आयोजन को और भी खास बना दिया। संस्था ,परिवार के सभी सदस्य और ट्रस्टी भी इस नेक काम में शामिल रहे ।
मान्या फाउंडेशन की पूरी टीम, जिसमें गुरु जी नरोत्तम दास वैरागी, रूपवती वैरागी, विश्वेश वैरागी, सरबजीत कौर, अमरजीत कौर, गुरुशरण कौर, नैना कुमारी, नीतीश कुमार, हरलीन कौर, उर्मिल शर्मा, चंचल शर्मा, रीता शर्मा, मुक्ता तिवारी, रीना गुप्ता और रश्मि शर्मा सभी बच्चों के साथ शामिल रहे।
रेड क्रॉस विकलांग स्कूल , सिलवासा के प्रबंधक इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि यह देखकर बहुत प्रेरणा मिलती है कि स्वभावी संस्थाएं भविष्य में भी ऐसे ही सेवा कार्य करते रहने की योजना बनाते रहे , जिससे जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिल सके। इस सराहनीय सेवा कार्य के लिए संस्था का आभार माना।
