नासिक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक मोहन तिवारी की उपस्थिति में प्याज किसानों ने नाफेड कार्यालय पर किया महामार्च
जा.न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा. हर्षवर्धन सकपाल साहब के आदेश पर नासिक शहर में आयोजित प्याज किसानों का महामार्च 13 अगस्त 2025 को पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सांसद सौ. शोभा बच्छाव. राजाराम पानगव्हाणे, शरद अहेर, ग्रामीण अध्यक्ष शिरीष कोटवाल, शहर अध्यक्ष आकाश छाजेड़, और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस से सिनअर पर्यवेक्षक मोहन तिवारी, विश्वास उदगी और डॉ गजानन देसाई उपस्थित थे। बड़ी संख्या में प्याज किसान मार्च में शामिल हुए।
मार्च नाफेड कार्यालय में निकाला गया। नाफेड में मौजूद अधिकारी मार्च में आगे आए और उपस्थित लोगों के सामने बालासाहेब थोरात के हाथों से ज्ञापन स्वीकार किया। मार्च शुरू होने से पहले, नासिक प्याज आलू उत्पादक संघ में एक आमसभा संपन्न हुई।
—
