यह आयोजन सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – क्लब की अध्यक्षा शिल्पा अग्रवाल
वापी, 11 मार्च,
समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘वापी विमेंस क्लब’ (VWC) द्वारा कल, 12 मार्च 2026, गुरुवार को एक भव्य ‘आदिवासी सामूहिक विवाह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 11 आदिवासी क्षेत्र के गरीब लोगों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन वापी के डुंगरा समीप चणोद स्थित राजस्थान भवन में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
इस पुनीत कार्य में राजस्थान प्रगति मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद आदिवासी जोड़ों को एक नई शुरुआत के लिए मंच प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
जीवन के पवित्र बंधन विवाह को सामूहिक रूप से साकार करने का सराहनीय प्रयास करते हुए वापी वुमेन्स क्लब द्वारा ‘समूह लग्न समारोह’ में संस्था के सभी का सहयोग मिल रहा है।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्य और पदाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसमें अध्यक्ष: शिल्पा अग्रवाल ,सचिव: साधना बाजपेई ,कोषाध्यक्ष: सुनंदा जोशी ,को-ऑर्डिनेटर: सरोज सुराना और सुमनलता अग्रवाल है। साथ ही संस्था की संस्थापक सदस्य ललिता गर्ग, किरण सांखला, राजकुमारी बाफना, मंजू बेरिया, आशा अग्रवाल, उषा जालुका और कविता रामुका इत्यादि का संस्था को हरसंभव मदद प्रदान कर रहे हैं।
जीवन के पवित्र बंधन विवाह को सामूहिक रूप से साकार करने का सराहनीय प्रयास करते हुए वापी वुमेन्स क्लब द्वारा ‘समूह लग्न समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
क्लब की अध्यक्षा शिल्पा अग्रवाल ने विशेष बातचीत में बताया कि
यह समारोह केवल एक विवाह नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों, आशीर्वादों और खुशियों का उत्सव है। उन्होंने सभी से सपरिवार उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने और इस पावन कार्य के साक्षी बनने का सादर आमंत्रण दिया है।
