मुंबई की शिक्षिका सुनीता मिश्रा ने ग्राम रुस्तमपुर का बढ़ाया मान
मुलुंड, मुंबई,
लायंस क्लब ऑफ मुलुंड ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सलाम किया। शनिवार को मुलुंड पश्चिम के लायंस स्पोर्ट्स पवेलियन में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में मोती पहचान ट्रस्ट संचालित शेठ करमशी कानजी इंग्लिश स्कूल की सोशल साइंस शिक्षिका सुनीता वीरेंद्र मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बता दें कि श्रीमती सुनीता मिश्रा, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर निवासी रामतीर्थ मिश्र की बहू और दैनिक भास्कर के ठाणे जिला ब्यूरो वीरेंद्र मिश्र की पत्नी हैं।
समारोह में मोती पहचान ट्रस्ट द्वारा संचालित शेठ करमशी कानजी इंग्लिश स्कूल की सोशल साइंस की शिक्षिका सुनीता वीरेंद्र मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनीता मिश्रा ने कहा,
“इस सम्मान के लिए मैं अपनी प्रिंसिपल वर्षा देशमुख, अपने संस्थान, लायंस क्लब और अपने परिवार की हृदय से आभारी हूं। शिक्षक अक्सर पर्दे के पीछे रहकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं, ऐसे में सार्वजनिक मंच पर उनके योगदान को पहचान मिलना बेहद सराहनीय है।”
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन भरत दत्त और विशिष्ट अतिथि के रूप में के. एन. नायर ने शिरकत की। समारोह का आयोजन क्लब अध्यक्ष लायन राजेश ठक्कर के नेतृत्व में हुआ।

अपने संबोधन में राजेश ठक्कर ने कहा, “हमारा उद्देश्य उन शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है जो शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं। ऐसे सम्मान से सभी को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमैया और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन बिपिन नाइक ने अहम भूमिका निभाई।

“इस सम्मान के लिए मैं अपनी प्रिंसिपल वर्षा देशमुख, अपने संस्थान, लायंस क्लब और अपने परिवार की हृदय से आभारी हूं। शिक्षक अक्सर पर्दे के पीछे रहकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं, ऐसे में सार्वजनिक मंच पर उनके योगदान को पहचान मिलना बेहद सराहनीय है।”