जरूरत मंद विद्यार्थियों के लिए सार्थक सिद्ध होगा सार्थक विद्यालय
Jagran news,
वापी के चणोद स्थित आराधना नगर मे नए नवनिर्मित विद्यालय का शुभारंभ किया गया। वापी के चणोद क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से शिक्षा की लौ जला रहे और स्थानीय गरीब परिवारों के बच्चों को सामान्य शुल्क पर अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ हिंदी भाषा का ज्ञान देने वाले दंपत्ति धर्मेंद्र राय और सरोज राय हैं।

बातचीत में उन्होंने बताया कि
इस नवनिर्मित निर्माणाधीन विद्यालय का नाम “सार्थक विद्यालय ” रखा गया है ,उसी तरह यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सभी जरूरत मंद विद्यार्थियों के लिए सही मायने में सार्थक सिद्ध होगा।

गुजरात राज्य बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में कक्षा 8 तक बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा अनुमति मिलने के बाद कक्षा 10 तक चलाने की भी योजना है।स्कूल में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बेहद कम फीस में पढ़ाई करायी जायेगी. वर्तमान में इस विद्यालय में लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इन सभी छात्रों के लिए स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती की गई है। जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करना है। स्कूल में सुंदर कक्षाओं सहित सभी शैक्षणिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

शिक्षकों की उपलब्धता के बारे में बताया कि इस विद्यालय के पास शिक्षित और कार्यानुभव शिक्षक है , जो कि बच्चों को उज्वल भविष्य के निर्माण में लाभदायक सिद्ध होगा।
बता दें कि प्रधानाचार्य के कुशल व्यवहार और प्रशासकीय अनुभव के साथ ही अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति और कार्यानुभव के आधार पर अब तक लगभग 400 विद्यार्थियों ने प्रवेश करा लिया है। विद्यालय की मूलभूत सुविधा के बारे में ट्रस्टी ने बताया कि , विद्यालय अभी निर्माणाधीन है , लेकिन विद्यार्थियों लिए सभी मूलभूत सुविधाएं हमारे विद्यालय में उपलब्ध रहेगी। समय के साथ उच्च स्तरीय सुविधाओं का भी व्यवस्था की जाएगी।
