संवाददाता द्वारा
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बरगी डैम में क्रूज पलट ने से हादसे में 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी भी लापता है। जिसकी SDRF की टीम तलाश कर रही है। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया।
मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो
वही इस बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे के बाद अब सबसे दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग अपने ही परिवार के लोगों को ढूंढते, रोते-बिलखते दिखाई दे रहें है। 5 साल का मासूम विराज अब भी लापता है। उसके रोते-बिलखते पिता ने सरकार ने गुहार लगाईं है कि ज़मीन आसमान एक कर दो, पर मेरा बेटा विराज मुझे लौटा दो, इस दर्दनाक हादसे में विराज की मां नीतू सोनी का शव बरामद हो चुका है, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है।
उन्होंने मांग की है कि बांध की पूरी तरह सर्चिंग के लिए सेना उतारी जाए। रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है, लेकिन विराज समेत कुछ लोग अब भी लापता हैं। हर गुजरता पल परिवार के लिए और भारी होता जा रहा है।
******
