जा. न्यूज़
नई दिल्ली। अलायंस एयर का एक विमान इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार अपराह्न आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में करीब 40 लोग सवार थे। सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमान सुरक्षित रूप से उतरा।
एयरलाइन कंपनी प्रयागराज से राष्ट्रीय राजधानी के लिए एटीआर 72-600 विमान से उड़ान संख्या 9आई 698 का संचालन कर रही थी। यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है।सूत्र के अनुसार, विमान में करीब 40 लोग सवार थे और एक इंजन के काम करना बंद कर देने के कारण उसने आपात लैंडिंग की।
