मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के हाथों रविवार को मलबार हिल में जनसेवा केंद्र का उद्घाटन

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढा के मार्गदर्शन में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए अत्याधुनिक “दिन रात २४ घंटे जनसेवा संपर्क केंद्र” शुरू किया जा रहा है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के हाथों से मलबार हिल स्थित गावदेवी के सुधीर फडके चौक, ह्यूजेस रोड, धरम पैलेस में 3 मई 2026, रविवार को शाम 7 बजे इस जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।
इस संपर्क केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के नागरिक 24 घंटे प्रशासन से सीधे संपर्क कर सकेंगे तथा विभिन्न शासकीय सेवाएं, शिकायतें और मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, ऐसी जानकारी मंत्री लोढा ने दी।
इस संदर्भ में मंत्री लोढा ने स्पष्ट किया कि समय तेजी से बदल रहा है और नागरिकों की समस्याओं का स्वरूप भी बदल रहा है। इसलिए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए 24 घंटे जनसेवा केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, कई शिकायतें ऑनलाइन भी दर्ज की जा सकें—इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के दूरदर्शी नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में कई सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है, जिनकी जानकारी भी इस केंद्र में दी जाएगी। महानगरपालिका से संबंधित समस्याएं, म्हाडा, एसआरए, म्हाडा मरम्मत मंडल, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों के संदर्भ और विभिन्न आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का कार्य भी इस जनसेवा केंद्र में किया जाएगा।
मंत्री लोढा ने इससे पहले भी मलबार हिल क्षेत्र में पानी आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं और नागरिकों की समस्याओं पर सक्रिय रूप से काम किया है। स्थानीय मुद्दों पर प्रशासन से समन्वय बनाकर समाधान करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया है और यह जनसेवा केंद्र उसी प्रयास का आधुनिक विस्तार माना जा रहा है, ऐसा स्थानीय नागरिकों ने बताया। इस नए केंद्र से नागरिकों को त्वरित सहायता मिलेगी और प्रशासन तथा नागरिकों के बीच का संबंध और मजबूत होगा। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और कामगार वर्ग को इसका बड़ा लाभ होगा, ऐसा भी स्थानीय नागरिकों ने कहा।
*****
