महिला दिवस पर वापी में सेवा और सशक्तिकरण का होगा संगम
महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मान्य एनजीओ’ (Manya NGO) द्वारा आगामी 16 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वापी गुंजन स्थित “उपासना सभागार “में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहर की महिलाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।
बता दें कि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘मान्य एनजीओ’ (Manya NGO) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं के सम्मान में समर्पित है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा के लिए समर्थन जुटाना और समाज में खुशियां फैलाना है।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं जिसमें ग्रैंड फैशन शो में महिलाओं को अपनी शैली और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम का थीम/विषय “नारीत्व का जश्न और आत्मविश्वास “ के साथ अपनी पहचान बनाना है। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा।जिसमें विशेष आकर्षण फैशन शो के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई है।
संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती सरबजीत कौर ने बताया कि
इस ग्रैंड फैशन शो में हम महिलाओं को अपनी अनोखी शैली और दमदार आत्मविश्वास को चमकाने का एक शानदार मंच दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का दिलचस्प थीम है ‘नारीत्व का जश्न और आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाना’ – जहां हर कदम पर आपकी ताकत और खूबसूरती सबके सामने आएगी!”इस ग्लैमरस शाम का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं, इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।इस कार्यक्रम द्वारा ‘मान्य एनजीओ’ इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक यादगार अनुभव और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है। पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9106618994 पर संपर्क कर सकते हैं।
