भारत मर्चेंट चेम्बर के दीपावली स्नेह सम्मेलन में बोले महाराष्ट्र के टेक्सटाइल मंत्री संजय सावकारे
“महाराष्ट्र की कपड़ा नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीति है”
भारतीय कपड़ा उद्योग घरेलू बाजार के साथ ही अन्य देशों में भी संभावनाएं तलाश रहा है
जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाये जाने के कारण कपड़ा उद्योग पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ने वाला। कपड़ा उद्यमी बहुत मेहनती है। अतः यह उद्योग भारत में व अन्य देशों में संभावनाएं तलाश रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार व महाराष्ट्र सरकार प्रयत्नशील है। महाराष्ट्र की कपड़ा नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीति है। यह बात महाराष्ट्र के वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे ने भारत मर्चेंट्स चेम्बर द्वारा आयोजित मुंबई के सबसे बड़े दिवाली स्नेह सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि सरकार पिछली बकाया सब्सिडी के भुगतान कर रही है। जिससे जल्द ही बकाया सब्सिडी क्लियर हो जाएगी।
इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि खेती के बाद कपड़े से सबसे अधिक रोजगार सृजित होता है। यह बात सरकार अच्छे से समझती है। इससे पहले अध्यक्ष मनोज जालान ने अतिथियों का स्वागत किया। सियाराम ग्रुप के चेयरमेन रमेश पोद्दार ने अपनी बात रखते हुए आह्वाहन किया कि देश में स्किल्ड लेबर की कमी नहीं है। इसका फायदा हमे अपने उत्पाद को विश्वस्तरीय बनाने में करना चाहिए।
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारी उपस्तिथ रहे। इस मोके पर सांसद अरविंद सावंत, पूर्व मंत्री राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंत्री नवीन बागड़िया, निलेश वैश्य, कोषाध्यक्ष अजय सिंघानिया ट्रस्टी विष्णु केडिया, राजीव सिंगल, योगेंद्र राजपुरिया, श्रीप्रकाश केडिया, पंकज अग्रवाल, विजय लोहिया, विवेक बगड़िया, संतोष तुलसियांन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
