मुंबई हिंदी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा धनादेश

जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई। हिंदी पत्रकारों की संस्था मुंबई हिंदी पत्रकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चेक सौंपा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के हिंदी पत्रकार संघ के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र, अशोक शुक्ला, संस्था के सदस्य विनोद यादव, अभिषेक पांडेय, सोनू श्रीवास्तव मौजूद थे।
—
