गुजरात सरकार के वित्त मंत्री पेट्रोकेमिकल एवं ऊर्जा मंत्री दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में रहे उपस्थित
गुजरात के वलसाड जिला स्थित वापी तालुका के अम्बा माता मंदिर प्रांगण में गौसेवार्थ चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम कथा के भव्य आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा शुरू होने से पूर्व गुजरात सरकार के वित्त , पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा मंत्री श्री कनुभाई देसाई , सतीश पटेल ,कमलेश पटेल , अम्बा माता मंदिर के ट्रस्टी गण समेत कई हस्तियां शामिल रहीं ।

श्री अयोध्या जी धाम से पधारे प्रकांड विद्वान पूज्य महाराज राहुल पांडे “पाराशर” जी अपनी वाणी से मधुर कथा का रसपान कराएंगे। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती चंद्रमा रमेशचंद्र उपाध्याय ने बेदी की विधिवत पूजा अर्चन प्रकांड आचार्यों द्वारा कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने गौसेवार्थ चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भव्य कथा के आयोजन के लिए शुभेच्छा देते हुए कहा कि गौसेवा को प्रति सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। अयोध्या से पधारे हुए पूज्य महाराज का अभिवादन करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को प्रभु रामलला की प्रतिमा स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ , 500 साल की प्रतिक्षा के बाद रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की कथा का सभी अपने जीवन में अनुशरण कर अपना जीवन सार्थक बनाए।

कथा में गौसेवार्थ चैरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कथा के बारे में बताया कि वर्तमान में संस्था द्वारा 350 गौ वंशों के लिए चारे की व्यवस्था की जाती है।विशेषकर गौसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवा प्रदान कर रही है। जनमानस कों गौ सेवाकार्य में जोडने हेतु इस कथा का आयोजन किया गया है। संस्था के ट्रस्टी रमेश उपाध्याय , डॉ.अशोक उपाध्याय , कार्तिक जोशी ,प्रमोद उपाध्याय , अजय डांगे, उमेश तिवारी ,संपूर्णानंद तिवारी इत्यादि ने बताया की वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा प्रतिदिन 3 गौशालाओं में लगभग 350 गौवंश के लिए 1 समय के लिए आहार प्रबंध की व्यवस्था किया जाता है। साथ ही गौशाला में स्थित बीमार , लाचार , गौवंशो के इलाज एवम उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। ट्रस्ट का उद्देश्य है की वलसाड जिले को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए ,जिसमे कोई भी गौवंश सड़को पर आवारा घूमती न दिखाई दें। सभी के लिए आवास , आहार एवम उपचार की समुचित व्यवस्था हो सके।

कथा व्यास पाराशर महाराज ने गौ माता के वर्तमान हालात पर चर्चा करते बताया कि सनातन धर्म में भी सभी को अपनी आमदनी का 10 % हिस्सा धर्म क्षेत्र के योगदान में दिया जाना बताया गया है। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। गौ माता के उत्थान में सहयोग देना सभी का कर्तव्य है। समय की मांग है गौशालाओं का निर्माण हर 10 किमी पर हो। साथ ही सरकारी ,गैर सरकारी उपक्रमों की सहायता से उन्हे आत्मनिर्भर बना सकें ऐसी व्यवस्था पर जोर देना चाहिए।
संस्था के ट्रस्टी और आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश उपाध्याय , उपाध्यक्ष डॉ अशोक उपाध्याय , उमेशचंद तिवारी , प्रमुख ट्रस्ट सहयोगी कार्तिक जोशी ,ललित शाहू ,गणेश देसाई , मीत देसाई , संपूर्णानंद तिवारी ,विनोद जैन , रमेश नंदनिया , सुनील स्वामी ,विष्णु पटेल , शैलेन्द्र यादव , प्रमोद शर्मा, प्रमोद उपाध्याय , महामंत्री प्रदीप शर्मा ,सह महामंत्री शिव प्रकाश शुक्ला ,देवेंद्र शुक्ला , कोषाध्यक्ष अजय डांगे ,सह कोषाध्यक्ष हरिचरण कौशिक, सह मीडिया प्रभारी संतोष मिश्र , सह वक्ता ज्ञानेश तिवारी , मंत्री कृष्ण सिंह , विनोद तिवारी , प्रहलाद यादव ,अरुण साहनी , बी के मिश्र , रामपाल खटक करशन भाई ठक्कर , डॉ धनंजय डांगे, काशी दूबे, नारायण हांडे , अजय राय , अजय वर्मा , उमेश मूंदड़ा , दुर्गेश प्रसाद , हर्षा बेन जैन , रंजन सिंह ,संजय सिंह समेत कई लोग मिल कर कार्यक्रम को सफल बना रहे है।

