जहां सरस्वती की पूजा होती है वहां स्वयं ही विद्यमान रहते हैं श्री गणेश-आचार्य पवन त्रिपाठी
जागरण न्यूज
मुंबई। वसंत पंचमी के अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था (नियो.) की तरफ से विजय पार्क मीरारोड में सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती की जहां पूजा होती है वहां बुद्धि के देवता श्री गणेश भी स्वयं विद्यमान रहते हैं।आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि माँ सरस्वती और भगवान गणेश की कृपा से सनातन वैभव बढ़ रहा है। उन्होंने लगातार 8वें वर्ष माँ सरस्वती की पूजा का महोत्सव आयोजित करने के लिए सद्भाव सहयोग संस्था की प्रसंशा की।
मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि माँ सरस्वती के पूजन जैसे धार्मिक आयोजन से बच्चों और खासतौर से छात्र एवं छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। नई पीढ़ी को संस्कार मिलता है। भाजपा नेता एड. रवि व्यास ने भी कार्यक्रम की प्रसंशा की।
सद्भाव-सहयोग संस्था की ओर से आयोजित इस भव्य महोत्सव में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और महाभंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकगायक सुरेश शुक्ला की टीम के सोनू सिंह सुरीला और अंजलि पाठक ने भक्तिगीतों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
माँ सरस्वती पूजा महोत्सव में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष व हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक आदित्य दुबे, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक, दैनिक सामना के संपादक अनिल तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के महासचिव एवं दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक, नवभारत टाइम्स के सहायक संपादक राजकुमार सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र, उद्योगपति बलवंत सिंह, प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के सचिव रमाकांत सिंह, पूर्व नगरसेवक राजू भोईर, मदन सिंह व मनोज दुबे, भाजपा नेता नवीन सिंह, भाजपा नेता संदीप तिवारी, भरत मिश्र सहित प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था के अध्यक्ष एड. जी.सी. तिवारी, महासचिव, सुरेन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, संस्था के मुख्य संरक्षक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजुभाई मिश्र, उपाध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे मनोज सिंह, रत्नेश मिश्र, रमेश उपाध्याय, संजय अग्रवाल (सीए), उद्धव सोनी, सच्चिदानंद मिश्र, राकेश यादव, भगवान चौधरी, विनोद तिवारी, विष्णु प्रकाश मिश्र, शेषनाथ मिश्र प्यारेलाल गुप्ता समेत प्रतिमा पांडेय, अंशु अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
आईसीएआई का चुनाव जीतने पर सद्भाव सहयोग संस्था के ट्रस्टी संजय अग्रवाल (सीए) का सत्कार करते हुए मीरा-भाईंदर के भाजपा विधायक नरेन्द्र मोहता।