वापी की पूर्व पार्षद स्व. मंजू जी दायमा की 17 वीं पुण्यतिथि पर भव्य रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
भारी बरसात के बीच भी 501 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
वापी ,
समाज में सेवा और सद्भाव के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का अनूठा महत्व होता है। सेवा में पूरी तरह समर्पित व्यक्तित्व ,इस संसार से विदाई के बाद भी अपने लोकपयोगी कार्यों की वजह हमेशा जीवित रहते है। ऐसी कर्तव्य निष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता , राजस्थानी समाज का गौरव स्व. मंजू दायमा का जीवन इसकी मिसाल रहा है।

मंगलवार को राजस्थान प्रगति मंडल द्वारा राजस्थान भवन में वापी नगरपालिका की पूर्व पार्षद स्व.मंजू दायमा की 17वी पुण्य तिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान व रक्तवीर सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने उपरोक्त उदगार व्यक्त किए। उन्होंने रक्तदान को पुण्य कर्म बताया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने राजस्थानी समाज की सेवा भावना की सराहना करते हुए रक्तदान की मुहिम को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित वापी उप पुलिस अधीक्षक बी एन दवे ने जहां रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला वहीं यातायात के नियमो के पालन और साइबर अपराधो के प्रति भी जागरूक रहने की सीख दी।

सूरत महानगर पालिका स्लम डेवलपमेंट समिति के प्रमुख विजय चौमाल ने भी राजस्थान प्रगति मंडल के सेवा कार्यों को सराहा।

राजस्थान प्रगति मंडल के अध्यक्ष राजेश दुगड़ ने स्वागत भाषण करते हुए संस्था के सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में भारी बरसात के बावजूद सुबह से ही रक्तदातो का तांता लगा रहा । शाम 5बजे तक कुल 501 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में रक्तदान को समर्पित कार्यकर्ताओं को रक्तवीर सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर में न्युकेम रोटरी ब्लड बैंक,पूरी बेन लायंस ब्लड बैंक,मानव आरोग्य सेवा केंद्र ने अपनी सेवाए प्रदान की।
शिविर संयोजक विजय सराफ ने आभार व कार्यक्रम का संचालन बी के दायमा ने किया।
