
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर दुर्घटना पर ट्विटर (पूर्व में एक्स) पर ट्वीट करके संवेदना व्यक्त की है।

उनका ट्वीट इस प्रकार है:”जयपुर, राजस्थान में हुए एक हादसे में जान-माल की हानि से व्यथित हूँ। मेरी संवेदनाएँ उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
