दमन से कांग्रेस उम्मीदवार केतनभाई पटेल ने आज दमन दीव लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले केतन पटेल ने बड़े दमन बाजार क्षेत्र में एक बैठक की। प्रत्याशी केतन पटेल के साथ कांग्रेस नेता और उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।सभा को संबोधित करते हुए केतन पटेल ने वर्तमान सांसद और बीजेपी प्रत्याशी लालूभाई पटेल समेत कई स्थानीय मुद्दों पर विवाद को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जम कर बरसे।
https://www.facebook.com/share/tzad3dLyEQnCC9v6/?mibextid=oFDknk
मीडिया से बात करते हुए केतन पटेल ने कहा कि
आज दमन की जनता स्वयं हाथ से हाथ पकड़ कर हाथ के पंजे पर जीत की मुहर लगाने आए। लोगों का जोश और जुनून साफ दिखाई दे रहा था कि प्रदेश में फैले डर का माहौल कोई बदल सकता है तो वो उनके बीच का उनका अपना केतन पटेल है। साल लोगों की समस्याएं धरातल पर उतर कर ही उसका हल किया जा सकता है।उसके लिए मैं सदा तत्पर रहता हूं और मरते दम तक दमन दीव प्रदेश की सेवा करता रहूंगा। पिता दहया भाई की सीख के अनुसार ही काम करने का नतीजा है कि लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। दमन के साइलेंट वोटर्स इस चुनाव में बीजेपी को इनकी करतूत की सजा वोट के माध्यम से देंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद भव्य रैली के साथ दमन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।गौरतलब है कि केतन पटेल संघ प्रदेश दमन दीव कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। साल 2019 में भी निवर्तमान सांसद और बीजेपी उम्मीदवार लालूभाई पटेल और केतन पटेल के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई थी।

इस बार भी इस सीट के लिए बीजेपी उम्मीदवार लालूभाई पटेल और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उमेश पटेल ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।साल 2019 में प्रत्याशियों के बीच हुई त्रिकोणीय जंग हुई थी , इस बार भी इस सीट पर उन्हीं प्रत्याशियों के बीच प्रतिष्ठा भरी जंग छिड़ी हुई है. हालांकि जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है , ये तो वक्त ही बताएगा।

फॉर्म भरने के बाद पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से परिपूर्ण केतन पटेल ने भरोसा जताया कि इस बार दमन दीव सीट पर यहां की देवतुलय जनता कांग्रेस उम्मीदवार के सिर पर जीत का सेहरा बांध दिल्ली का रास्ता प्रशस्त करेगी।
