मुंबई के मीरा रोड में हुआ भव्य सम्मेलन , संस्था के उद्देश्य को दिग्गजों द्वारा सराहा गया

महा सम्मेलन में जुटे कई दिग्गज ,
भविष्य की रूपरेखा पर हुआ विमर्श
कोरोना काल में सरकार द्वारा जन हित में लगाया लोक डाउन लाखों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ था ,ऐसे में गरीब , कमजोर वर्ग मुंबई करों के लिए देवदूत बन कर रोल मॉडल के रूप में “देवदूत वानर सेना ” संस्था सामने आई । संस्था द्वारा अब तक बहुत कम समय में अर्थात महज साढ़े 3 वर्ष में 50 हजार से अधिक पीड़ितों की मदद में सहायक सिद्ध हुआ है।

देवदूत वानर सेना सोश्यल मीडिया के माध्यम से अबतक लगभग 20 करोड़ की आर्थिक मदद की गई है। संस्था के निष्काम सेवा भाव को देखते हुए देवदूत वानर सेना में डेढ़ लाख से अधिक लोग सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ चुके हैं।

मुंबई से सटे मीरारोड के शिवार गार्डर में देवदूत वानर सेना का पहला भव्य महा सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में सभी जाती धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक व विधान परिषद सदस्य रविन्द्र फाटक ने देवदूत वानर सेना के कार्यों की खूब सराहना की एवं स्वयम को भी इस संस्था में सदस्य बनाने की अपील भी की।

देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे, कोषाध्यक्ष मनपीत कौर, संरक्षक विक्रम प्रताप सिंह, विवेक सिंह तनहा,सह संरक्षक सुधाकर सिंह बिसैन सहित संस्था से जुड़े अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी बात मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुचाने की अपील किया है।

बता दें कि देवदूत वानर सेना का गठन कोविड काल मे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के निवासी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी अजित प्रताप सिंह एवं उनके टीम के लोगों ने सोश्यल मीडिया फ्लेट फार्म फेसबुक के माध्यम से किया था।ताकि गरीब, जरूरतमंद,पीड़ित,शोषित की मदद की जा सके।यह संस्था सोशल मीडिया FB के माध्यम से गत साढ़े 3 वर्ष में अबतक लगभग 50 हजार लोगों की मदद प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से विभिन्न माध्यमों द्वारा कर चुकी है।

देवदूत वानर सेना के सच्चे एवं नेक कार्यो को देखकर अबतक सोश्यल मीडिया फ्लेटफार्म FB पर डेढ़ लाख लोग सक्रिय सदस्य के रूप में इस संस्था से जुडे हैं।

भारत के अलावा विश्व के 14 देशों में भी देवदूत वानर सेना के सदस्य सक्रिय रूप से सोश्यल मीडिया के माध्यम से सेवा कार्य मे जुड़े है। देवदूत वानर सेना का मुख्य उद्देश्य है मुसीबत के समय लोगों की मदद करने उनके साथ खड़े रहना।

देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे, कोषाध्यक्ष मनपीत कौर, संरक्षक विक्रम प्रताप सिंह, विवेक सिंह तनहा, उदय प्रताप सिंह, सह संरक्षक सुधाकर सिंह बिसैन, रितेश सिंह, प्रिति श्रीवास्तव, नवीन सिंह ,अनुप सिंह ,अमर सिंह रघुवंशी , सिद्धधनाथ सिंह समेत अनेकों ने जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु अपील किया ।
