बीजेपी प्रत्याशी लालू पटेल घर घर जा कर बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए कर रहे अपील

कांग्रेस के पुराने दिग्गज नेता केतन पटेल से है सीधा मुकाबला
दमन,
बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची में शामिल दमन लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद लालू भाई पटेल को जगह दी गई है। नाम तय होते हुए ही बीजेपी द्वारा कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। घर घर जा कर प्रत्याशी आपके द्वार पर कार्यक्रम शुरू हो चुका है। दमन के पटलारा विस्तार, माछीवाड ,आंबावाडी , राजीव गांधी सेतु होते हुए पूरे विस्तार में गाजे बाजे , डी जे के साथ भारी वाहनों के काफिले के साथ प्रचार किया गया।

दमन में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही माहौल गर्म हो चला है। बीजेपी पार्टी किसी भी तरह से खतरा मोल नही लेना चाहती। हालांकि बीजेपी की अच्छी हालत और जिला पंचायत , नगर पालिका पर बीजेपी का दबदबा होने से लालू भाई पटेल का पडला भारी नजर आता है हालांकि जनता जनार्दन ही सर्वोपरि होती है।

बीजेपी प्रत्याशी लालू भाई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन हित में किए गए विकास कार्यों के कारण 2024 में “अबकी बार 400 पार ” के नारे को आत्मसात कर दमन की देव तुल्य जनता बीजेपी प्रति को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

नए युवाओं के पहली बार मतदान करने के सवाल को लेकर लालू भाई ने जवाब देते हुए कहा कि 18 वीं लोकसभा में 18 साल का युवा मतदान कर दिन को जीवन में यादगार बना सकते है।

बता दें कि दमन और दीव में अब तक हुए कुल 9 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 और कांग्रेस ने 4 बार यहां पर अपन कब्जा जमाया है। 1989 के आम चुनावों में निर्दलीय के रूप में जीतने वाले टंडेल देवजी जोगीभाई ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया और पार्टी के लिए 1991 और 1998 के चुनाव जीते। जहां तक कांग्रेस की बात है, तो पार्टी पिछले दिनों टंडेल गोपालभाई कल्याणभाई और पटेल दह्याभाई वल्लभभाई के नेतृत्व में सफल रही है। दमन और दीव वर्तमान में बीजेपी द्वारा शासित है। यहां के वर्तमान बीजेपी सांसद लालू भाई पटेल को पार्टी ने टिकट देकर तीसरी बार विश्वास जताया है।
2014 में केतन पटेल महज 9000 वोटों से मोदी सुनामी में हार गए थे , लेकिन स्थानीय सूत्रों की मानें तो दमन की जनता भीतर ही भीतर बीजेपी से नाराज़ है।


