प. बंगाल की जनता का पूर्ण भरोसा केंद्र सरकार के नेतृत्व पर है , वहां की जनता ने अपना पूरा मन बना लिया है की लगभग सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत हो , ताकि ममता बनर्जी द्वारा पोषित गुंडों पर लगाम लग सके। जनता भारी मतों से बंगाल में भाजपा की सरकार लाएगी ऐसा कहना है मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी का।

जागरण न्यूज नेटवर्क ,मुंबई
‘अब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यधारा से जुड़कर बंगाल में भाजपा की सरकार अवश्य लाएगी, तब किसी शेख की हिम्मत नहीं होगी जो हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर सके।’ उक्त उद्गार भाजपा, मुंबई के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने व्यक्त किए। श्री त्रिपाठी भाजपा बंगाली सेल द्वारा दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में आयोजित बंगाली सम्मेलन में बंगाली समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया, वह स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाई गई राह है। आज विकसित भारत का संकल्प और अबकी बार 400 पार, यह देशवासियों का मिशन बन चुका है।

वहीं संदेशखाली की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। यह सब एक महिला मुख्यमंत्री के राज में हो रहा है जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। अब पश्चिम बंगाल की जनता भी मुख्यधारा से जुड़कर बंगाल में भाजपा की सरकार लाएगी, तब हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत किसी शेख में नहीं होगी।

इस अवसर पर मुंबई भाजपा सचिव श्री प्रतीक कर्पे, बंगाली प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रंजन चौधरी सहित मान्यवर उपस्थित थे।
