विद्या की देवी सरस्वती की हुई उपासना , महाप्रसाद का भी किया गया आयोजन
मीरा रोड में प्रतिष्ठित संस्था सद्भाव-सहयोग द्वारा धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी, मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भव्य तरीके से पूजन किया गया।

जागरण समाचार , मीरारोड
मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान का वरदान मांगा जाता है। 14 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा अर्चना विधिवत की गई।

मीरा रोड के प्रतिष्ठित सद्भाव-सहयोग संस्था ने वसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया। संस्था द्वारा सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की और विधिविधान से पूजा अर्जना कर ज्ञान की देवी की आराधना की। पूरे ए9जन में खासतौर से स्कूली बच्चों में सरस्वती की पूजा को लेकर उत्साह देखा गया।

सद्भाव-सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड. जी. सी. तिवारी ने बताया कि
पांचांग के अनुसार वसंत पंचमी को सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस उपलक्ष्य में संस्था की ओर से हर वर्ष मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस वर्ष भी मीरा रोड के विजय पार्क में विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई और उनकी आराधना की गई। सरस्वती पूजन कार्यक्रम के दौरान शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें विशाल राजभर और तनु पांडेय के सुरीले गीत के साथ कॉमेडियन मिथिलेश कुमार ने समां बांधा। साथ ही, करीब 1500 लोगों ने महा प्रसाद ग्रहण किया।
![]()
दूसरे दिन विधिविधान से सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सद्भाव-सहयोग संस्था के महासचिव सुरेन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुबे, उपाध्यक्ष अशोक यादव, प्रमोद मिश्र, उद्योगपति राजू मिश्र, संजय अग्रवाल (सीए), मोहन मिश्र, राकेश यादव, रमेश उपाध्याय, सचिदानंद मिश्र, संतोष तिवारी, रत्नेश मिश्र, मनोज सिंह, लालचंद यादव, श्रीकृष्ण मिश्र, सत्यम दुबे, भगवान चौधरी, अशोक शुक्ल, उद्धव सोनी, एस.आर मिश्र, विष्णु प्रकाश मिश्र आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया और सरस्वती पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया।


