सरकारी जमीन पर अनधिकृत अवैध एवं अतिक्रमण पर बने मदरसों और मज़ार दरगाह पर हो कार्रवाई – एड. रवि व्यास
लिखित शिकायत में कहा समय रहते उठाए जाएं सख्त कदम , वरना आतंकवादी घटनाओं के लिए लैंडिंग प्वाइंट बन सकते हैं कुछ स्थल

मीरा भायंदर , जागरण समाचार
मीरा भायंदर शहर के भाजपा (145) विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास ने मांग की है की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करते हुए बनाये गए सभी मदरसों और दरगाह मजारों पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करें और इस पर तोड़क कार्रवाई करते हुए महानगरपालिका आरक्षित प्लॉट को विकसित करें ताकि लाभ आम शहरवासियों को मिल सके।
राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस, मीरा भायंदर महापालिका आयुक्त संजय काटकर, जिलाअधिकारी एवं पुलिस आयुक्त को लिखें अपने पत्र एवं ईमेल से की गयी शिकायत और माननीय सुप्रीम कोर्ट के एवं न्यायालय आदेश की प्रति के जरिये इसका विस्तृत जानकारी भी मुहैया कराई है.

एड. रवि व्यास के अनुसार आरक्षण क्रमांक 122 भायंदर पूर्व के गोल्डन नेस्ट मे मदरसा अंजुमन ग़रीब नवाब का निर्माण किया गया है जो पूरी तरीके से अवैध है और इस बारे मे न्यायपक्रिय पूर्ण होने के बाउजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. साथ ही भायंदर पूर्व उत्तन जेट्टी के पास भी सरकारी आरक्षण पर काँदलवन (मैंग्रोव्स )को नुकसान नष्ट करके और सभी सीआरजेड नियमों को ताक पर रखकर उनकी धज्जियाँ उड़ाते हुए एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है.गौरतलब है की ये दरगाह पूरी तरह समुद्री किनारे से सटा है और वसई विरार हो या फिर मुंबई यहाँ इस रास्ते से आवागमन आसान है।
मुंबई मे हुए 1993 के बम ब्लास्ट के दौरान भी इसी तरह समुद्री किनारे को आरडीएक्स और हथियारों की लैंडिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था. साथ ही 26/11 के आतंकी हमले के दौरान भी समुद्री रास्ते का प्रयोग किया था. ऐसे मे जिन स्थानों पर निगरानी की कमी हो और अवैध निर्माण और असामाजिक तत्वओ की गातविधि की जानकारी हो उसमे प्रशासन को सजग और सतर्क रहना अति आवश्यक है ,वरना आने वाले दिनों मे ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक लैंडिंग पॉइंट बन सकता है.
मीरा भायंदर भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड. रवि व्यास ने सभी सम्बंधित प्रशानिक अधिकारियो को इस बारे मे सूचित करते हुए जल्द से जल्द एक्शन की मांग की है साथ ही राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी उचित दिशानिर्देश का निवेदन किया है.
