22 जनवरी को प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बतौर यजमान शामिल हुए सिंह दंपत्ति
“जहां चाह, वही राह” कहावत को चरितार्थ करते हुए ,डा. कविंद्र प्रताप सिंह को प्रभु राम की भक्ति का ऐसा बेजोड़ फल मिला , जिसके लिए लोग जन्मों जन्मों की तपस्या करते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे है ऐसे शख्स की जो वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी , पूर्व पुलिस महानिरिक्षक अयोध्या रेंज और वर्तमान में काशी प्रांत के विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत कविंद्र प्रताप सिंह की।

जिन्हे अभी हाल ही 22 जनवरी को लगभग विश्व के सबसे अनुष्ठान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा में 11 यजमानों में से 1 भाग्यशाली रहे ,जिन्हे सपत्नीक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर यजमान उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला।

पूर्व आईपीएस ,पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ,वर्तमान विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री के पी सिंह सपत्नीक 11 यजमानों में यशश्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के साथ सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने।कविंद्र प्रताप सिंह सपत्नीक यजमान स्वरूप चुने जाने और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का श्रेय प्रभु श्री राम को देते हैंं।
बातचीत में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि
प्रभु श्री राम की कृपा सब पर बनी रहे ,अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र को आत्मसात् करने का अवसर है। राम ऊर्जा हैं, राम सफलता के मार्गदर्शक हैं, राम कर्म के प्रतीक हैं, बिना थके बिना रुके अपने कर्म को करने की प्रेरणा हैं।
मूल रूप से सोनभद्र जिला के निवासी पूर्व आईजी के पी सिंह की प्रयागराज कर्मभूमि भी रही है। यहां एसपी रेलवे, एसपी ट्रैफिक कुंभ मेला 2013, डीआईजी कुंभ मेला 2019, आईजी प्रयागराज आदि पदों पर काम कर चुके हैं।कविंद्र प्रताप सिंह सपत्नीक यजमान स्वरूप चुने जाने और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का श्रेय प्रभु श्री राम को देते हैं। एस बी एस इंटरनेशनल स्कूल शाहगंज ,सोनभद्र इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड सोशल साइंसेस एवं रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल, राजगढ़, मिर्जापुर परिवार के सदस्यों में हर्ष का माहौल है।

प्रतिष्ठित समाजसेवक ,शिक्षाविद, पूर्वांचल महासंघ के संयोजक और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ अम्बरीष दुबे ,मैनेजर श्रवण सिंह, डायरेक्टर प्रमोद मौर्य, बी पी इंफ्रा के डायरेक्ट बिपिन सिंह, प्रोफेसर अजय दुबे टी डी कॉलेज, जौनपुर, स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन आनंद सावरण,अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे, फूल चंद्र दीक्षित, बीजेपी मुंबई सचिव प्रमोद मिश्रा , मनोज राय, संदीप सिंह, डॉ जिगना देसाई, श्रीमती नीता वार्ष्णेय, श्रीमती नीता राजपूत, श्रीमती नीलम दुबे, डॉ विभा शुक्ला, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, जंघई के चेयरमैन उमेश प्रताप सिंह,अवनीश दुबे, डॉ अरविंद दुबे, सुरेंद्र मिश्रा , फेजर अकादमी के डायरेक्टर विकास झा , एडवोकेट भूपेंद्र मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सदियों से प्रतीक्षित कार्य करने के लिए यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया ।

रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ अम्बरीष दुबे नेे कहा कि प्रभु के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रमाण है , की दुनिया के सौभाग्यशाली 11 यजमानों में से एक परम भक्त डाक्टर साहब सपत्नीक को भी यह सुअवसर प्राप्त हुआ , जो की परम प्रसन्नता की बात है साथ ही उनके शुभचिंतकों को गर्व की अनुभूति कराता है।
प्रभु श्री राम के आचरण का अनुकरण करने का संकल्प लिया। इनकी पत्नी एडवोकेट श्रीमती अर्चना सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार की एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल हैं, उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इस अवसर को कई जन्मों का पुण्य प्राप्त करना बताया।
