अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर ठाणे घोडबंदर रोड स्थित हीरानंदानी इस्टेट में भी भव्य उत्सव का हुआ आयोजन , हजारों लोगों की रही उपस्थिति

जिसमे अयोजक परम रामभक्त हीरानंदानी इस्टेट के राजीव अग्रवाल , महेश बंसीधर अग्रवाल , रंजित संवर अग्रवाल राजेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल ,डॉ सीपी कुमावत ,मनोहर डुंबरे, सिद्धनाथ सिंह ,सुनील टेबरीवाल ,संजय गुप्ता के साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं , स्कूल के विद्यार्थियों जैसे कि जीणमाता सेवा संघ , पोद्दार स्कूल, श्रीमा स्कूल हीरानंदानी एस्टेट के रहिवाशी , हीरानंदानी रोडास के रहिवाशी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, शहर के प्रमुख नागरिक, महिलाएं सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भी शामिल हुए। ढोल नगाड़े की थाप पर निकली यात्रा ने जय श्री राम के नारे के साथ शहरवासियों को आकर्षित किया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिरों में सुंदरकांड, महा आरती, महाप्रसाद और रामधुन जैसे आयोजन किए गए।

साथ ही अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी बड़े स्क्रीन पर लाइव दिखाने की व्यव्स्था की गई थी। डीजे, ढोल नगाड़े की धुन पर निकले जुलूस में नव युवाओं ,बुजुर्गो ,महिलाओं और बच्चों ने खूब जमकर उत्साह पूर्वक भाग ले प्रभु राजा रामचंद्र के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रगट की।
