उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने छात्रों से अपील की है कि वे नशीली दवाओं के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ाई में हिस्सा लें।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया, ताकि छात्र स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपना सकें। उन्होंने नशीली दवाओं, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की लत के खिलाफ विद्यार्थियों द्वारा सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
इसके अलावा, उपराष्ट्रपति ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद को भी महत्व देने का आह्वान किया ताकि उनकी सोच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हो सके। उन्होंने शिक्षण समुदाय से भी गुणवत्ता पूर्ण और प्रासंगिक शोध कार्य करने तथा छात्रों को शोध को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
