चीन की दुनिया में हाई-स्पीड रेल तकनीक में बड़ी कामयाबी
दुनिया की सबसे तेज़ हाई-स्पीड ट्रेन CR450 ने हाल ही में अपने ट्रायल रन के दौरान 896 किमी प्रति घंटे की एक नई रिकॉर्ड गति बनाई है।

बता दें कि, यह रिकॉर्ड दो CR450 ट्रेनें एक-दूसरे को 896 किमी प्रति घंटे की संयुक्त गति से पार करते हुए दर्ज हुआ है।CR450 ट्रेन को कमर्शियल तौर पर 400 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो वर्तमान में चल रही CR400 Fuxing ट्रेन से 50 किमी/घंटा अधिक है।
इस ट्रेन का ट्रायल शंघाई से चेंगदू के हाई-स्पीड रेल मार्ग पर किया जा रहा है।CR450 ट्रेन की खासियत इसकी एयरोडायनैमिक डिजाइन में सुधार, जैसे कि लंबा और चिकना नाक (12.5 मीटर से 15 मीटर तक बढ़ाई गई), 20 सेंटीमीटर कम ऊंचाई, और 50 टन वजन में कमी है, जिससे हवा का प्रतिरोध 22 प्रतिशत तक कम हो गया है।
यह ट्रेन 0 से 350 किमी/घंटा की रफ्तार 4 मिनट 40 सेकंड में पकड़ सकती है, जो अपने पूर्ववर्ती मॉडल से 100 सेकंड तेज है।

बता दें कि, इससे पहले दुनिया की सबसे तेज ट्रेन जापान की मैगलेव L0 सीरीज थी जिसने 603 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल की थी। अब CR450 ने इस रिकॉर्ड को काफी बढ़ा दिया है। CR450 को लगभग 6,00,000 किलोमीटर के सफल परीक्षणों के बाद कमर्शियल सेवा में लाया जाएगा।
यह ट्रेन चीन द्वारा विकसित की गई है और इसका उद्देश्य चीन के प्रमुख शहर शंघाई और चेंगदू को जोड़ना है। यह तकनीकी उपलब्धि चीन की दुनिया में हाई-स्पीड रेल तकनीक में बढ़त को दर्शाती है
