फ्रांस में बर्ड फ्लू मनुष्यों में बहुत सीमित स्तर पर देखा गया है, लेकिन वैज्ञानिक और स्वास्थ्य एजेंसियाँ इस वायरस के नए रूपों पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं क्योंकि इनमें महामारी बनने की संभावना धीरे-धीरे बढ़ रही है।
बता दें कि फ्रांस में बर्ड फ्लू के दो आउटब्रेक होने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।
फ्रांस में इस समय बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के दो नए आउटब्रेक दर्ज होने के बाद सरकार ने हाई अलर्ट घोषित किया है। देश के कृषि मंत्रालय की रिपोर्टों के अनुसार, ये संक्रमण दो पोल्ट्री फार्मों में पाए गए हैं, जबकि हाल ही में फ्रांस को “बर्ड फ्लू मुक्त” घोषित किया गया था, पर अब स्थिति बदल गई है ।
इंसानों के लिए कितना खतरनाक है?
फ्रांस और वैश्विक स्तर पर बर्ड फ्लू का प्रमुख स्ट्रेन H5N1 वायरस है, जो सामान्यतः पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन कभी-कभी मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है। मनुष्यों में संक्रमण बहुत दुर्लभ होता है, और अधिकांश मामलों में यह संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क से फैलता है, जैसे उनके मल, स्राव या मृत शरीर के संपर्क में आने से ।हालांकि वायरस में कुछ ऐसे जेनेटिक परिवर्तन हो रहे हैं, जिनसे यह मनुष्यों में अधिक आसानी से फैलने की क्षमता विकसित कर सकता है, इसलिए इसके प्रति वैज्ञानिक सतर्क हैं ।

H5N1 संक्रमण की मृत्यु दर (fatality rate) अब तक के मानव मामलों में बहुत अधिक (50% तक) देखी गई है, इसीलिए इसे गंभीर संक्रमण की श्रेणी में रखा गया है ।
मनुष्यों में बर्ड फ्लू के लक्षण
बर्ड फ्लू संक्रमण होने के 2 से 7 दिनों के भीतर लक्षण प्रकट हो सकते हैं। आम लक्षण सामान्य फ्लू जैसे लगते हैं लेकिन तेजी से गंभीर रूप ले सकते हैं ।
प्रमुख लक्षण हैं:
बुखार (अक्सर 38°C या 100.4°F से अधिक)खांसी और गले में खराश ,मांसपेशियों में दर्द और थकान ,सिरदर्द और सांस लेने में कठिनाई , जी मचलना , दस्त या उल्टी कुछ मामलों में आंखों का संक्रमण (कंजंक्टिवाइटिस), गंभीर मामलों में निमोनिया और तीव्र श्वसन संकट (acute respiratory distress syndrome) भी हो सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
सावधानियां और रोकथाम
संक्रमित या मृत पक्षियों के संपर्क से बचें। पोल्ट्री उत्पादों (अंडे, चिकन) को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।किसानों और पोल्ट्री कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करना चाहिए।किसी भी बुखार, खांसी या सांस की तकलीफ की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
