तुर्की में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता
तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (AFAD) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर के बाद महसूस किया गया. झटकों के कारण लोगों में घबराहट फैल गई और कई निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह भूकंप ग्रीस के फ्राई के पास बुधवार सुबह 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:51 बजे 78 किलोमीटर की गहराई पर आया।
भूकंप के झटके काहिरा, मिस्र के साथ-साथ इज़राइल, लेबनान, तुर्की और जॉर्डन , इस्तांबुल जैसे शहरों में भी महसूस किए गए। कुछ इमारतें ढह गईं, और बचाव दल ने मलबे से लोगों को बाहर निकालने का काम किया। तुर्की में भूकंप आना आम बात है, क्योंकि यह प्रमुख फॉल्ट लाइनों पर स्थित है।

बता दें कि ,फरवरी 2023 में तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंपों को भी याद रखना महत्वपूर्ण है। उन भूकंपों में 59,000 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी और लाखों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं। 2023 के भूकंप के बाद से भारत ने “ऑपरेशन दोस्त” के तहत तुर्की को मदद भी दी थी।