अब डेवेलोपर्स, निवेशक को रियल एस्टेट की चिंताओं से मिल सकेगी मुक्ति
सिंगल विंडो सिस्टम पर रियल एस्टेट संबंधित चिंताओं से मुक्ति दिलाएगा 360 डिग्री रियल एस्टेट एडवाइजर कार्यालय

वापी में शनिवार दशहरे के शुभ अवसर पर सोनोरस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जी 24 नंबर शॉप में 360 प्रॉपर्टी रियल एस्टेट एडवाइजर का ऑफिस का शुभारंभ किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन तुलसी ड्रीम इंफ्रा के डायरेक्टर श्री रमेश कोटाडिया के शुभ हाथों रिबन काट कर के किया गया । रिबन सेरेमनी में उनके साथ 360 की डायरेक्टर श्रीमती अनुपमा व्यास, फर्म के संचालक मनीष झा के साथ ओपनिंग सेरेमनी में वापी के कई प्रतिष्ठित महानुभाव जिसमे वी आई ए प्रमुख सतीश भाई पटेल, मिलन भाई देसाई, अभय भाई नाहर समेत अनेक बिल्डर, डेव्लपर शामिल हुए।

360 प्रॉपर्टी कार्यालय का लक्ष्य रियल एस्टेट बारे में दक्षता बढ़ाने, जोखिम को कम करने और क्लाइंट की सफलता में योगदान देने के लिए सेवाओं का एक व्यापक सूट प्रदान करते हुए रियल एस्टेट विकास प्रक्रिया को सरल बनाना है।
बता दें कि 360 प्रॉपर्टी रियल एस्टेट एडवाइजर के कार्यालय का उद्घाटन दशहरा के शुभ अवसर पर वापी में सोनोरस जी-24 शॉप में किया गया ।
कार्यालय के उद्घाटक श्री रमेश कोटडिया के बारे में बात करें तो उन्हें रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक अनुभव वाले एक दूरदर्शी शख्शियत के रूप में जाने जाते हैं । उनके कई प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों और ऊर्जा-कुशल डिजाइनों को बढ़ावा देते हैं। उनके नेतृत्व ने तुलसी ड्रीम इंफ्रा को उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण और ग्राहक संतुष्टि के लिए प्रतिष्ठा दिलाई है।

360 degree की डायरेक्टर श्रीमती अनुपमा व्यास ने बताया कि सरल भाषा मे कहें तो रियल एस्टेट सेक्टर का all in one solution देने वाला यह कार्यालय होगा। *जैसा नाम वैसा काम* की भूमिका को स्पष्ट करने वाला यह कार्यालय पूरे क्षेत्र के रियल एस्टेट बाजार की सारी जानकारी उपलब्ध कराएगा जिससे ग्राहक को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
जैसे किसी भी तरह के भूमि अधिग्रहण से लेकर परियोजना के पूरा होने और बिक्री प्रबंधन तक, एंड-टू-एंड रियल एस्टेट मैंडेट सेवाएँ प्रदान करना।
साथ ही रियल इस्टेट में किए गए निवेश रिटर्न को अनुकूलित करने और परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण सुरक्षित करने के लिए सौदों का पुनर्गठन करना भी इस कार्यालय का उद्देश्य होगा।
ग्राहक और निवेश करने वालों की संतुष्टि बढ़ाने के लिए ग्राहक संबंध प्रबंधन और बिक्री के बाद की सेवाएँ प्रदान करना मुख्य उद्देश्य होगा
रियल एस्टेट की मांग को और अधिक बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र मार्गदर्शन प्रदान करना। साथ ही फाइनेंस की सभी सुविधाए एक ही जगह पर उपलब्ध कराना रहेगा।
