शारदीय नवरात्रि को बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है , नवमी को हवन के पश्चात भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
वापी ,
वलसाड जिले के वापी तालुका स्थित मोराई में मुकेश भाई की चाली के पास आयोजित दुर्गा पूजा लोगों में खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहा सामाजिक समरसता और एकता साफ साफ दिखाई देता है।
मोराई इंडस्ट्रियल पार्क के पास मोराई पंचायत अंतर्गत पूरे परिसर में शारदीय नवरात्र को लेकर धूम मची हुई है, जहां बड़ी बड़ी सोसायटियों में तरह तरह के आयोजन हो रहे हैं , वहीं छोटी सी जगह पर बड़ा आयोजन करना कोई आम बात नही है। यहां लगभग सभी प्रदेशों के लोग रहते है , तथा सभी धार्मिक त्यौहारों को पूरे श्रृद्धाभाव एवं विधि विधान के साथ मनाया जाता है।

प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के अवसर पर मातारानी की मूर्ति स्थापित की गई है ,जिसमे साथ मे माता सरस्वती ,माता लक्ष्मी के साथ गणेश और कार्तिकेय भी स्थापित हुए हैं। आस पास के विस्तार में कई औद्योगिक इकाइयां होने के कारण इस पंडाल में काफी भीड़ एकत्रित होती है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया की यह सार्वजनिक नवरात्र पिछले 10 साल से बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष लगातार श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता चला जा रहा है। इस पंडाल में प्रतिदिन भजन मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन चलता रहता है , जिसमे बड़ी मात्रा में महिलाएं , बुजुर्ग , बच्चे और युवक शामिल होते है। सार्वजनिक महोत्सव में सातवें दिन माता काली का विधिवत पूजन करने के बाद पट खोल दिया जाता है , उसके बाद माता की तेज मई प्रकाश से सभी को आशीर्वाद प्राप्त होता है। अष्टमी के दिन पूजन अर्चन कर भगवती अंबा का पूजन किया जाता है , नवमी के दिन सामूहिक हवन किया जाता है। हवन के पश्चात माताजी के प्रसाद के रूप में सभी के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है , जिसमे लगभग 3500 लोग प्रसाद पाते रहे । शाम 6 बजे से रात 12:30 बजे तक भंडारा लगातार चलता रहता है।

इस सार्वजनिक मंडल के पदाधिकारियों का कहना है की माता के भंडारे में एक बार प्रसाद पाने के बाद प्रतिवर्ष लोग स्वयं ही सेवा के लिए समर्पित हो जाते है और भरपूर सहयोग देते हैं ।
संस्था के कार्यों को पूरा करने में मुकेश राय,अमरजीत कुमार , योगेंद्र चौधरी , राजेश कुमार , सर्वजीत कुमार , मंटू कुमार, कुश सिंह , वीरेंद्र कुमार ,देवकी नंदन ,केसरी प्रसाद , राजीव कुमार , अमरनाथ ,संतोष यादव , सुनील कुमार ,मुन्ना यादव , पप्पू यादव , अनिल यादव समेत अन्य लोग बड़ी मात्रा में सामाजिक समरसता को बनाए पूरी श्रद्धा के साथ जुटे है।
