कहीं चुनाव से पहले दंगे भड़काने की राजनीतिक साजिश तो नहीं……
आर्थिक राजधानी मुंबई में दशहरे के देर रात सरेआम एनसीपी के नेता और कांग्रेस सरकार मे रहे पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या से पूरे राज्य में सनसनी फ़ैल गई है। 2 गोली पेट में और 1 गोली सीने में लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा सीट से 3 बार विधायक और सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। फिलहाल वे अजीत पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस की पार्टी में थे।मौत के खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।फिल्मी दुनिया के दिग्गजों के साथ उनके सम्बन्ध काफी मधुर थे , सलमान , शारूख , अमीर खान , संजय दत्त समेत कई नामी गिरामी सेलिब्रिटीज उनके था वहां हर साल इफ्तार पार्टी में शरीक होते थे।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बयान जारी कर जानकारी दी है। उनका कहना है की पुलिस आयुक्त से बातचीत के अनुसार 2 संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया गया है और 1 की जांच जारी है।
महाराष्ट्र चुनाव से पहले मुंबई की राजनीति के लिए बड़ा धक्का है। सरकार में शामिल पार्टी के बड़े नेता की इस तरह मौत ने सरकार की छवि को धूमिल किया है। हालांकि सीएम ने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की बात कही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई। शनिवार शाम को बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के दफ्तर से बाहर निकले थे। इस बीच बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास सिद्दीकी को तीन गोली मारी गईं, जिनमें से दो पेट में और एक सीने में लगी। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
