वापी के जनसेवा अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने असंभव को संभव कर बचाई मरीज की जान
जागरण न्यूज, वापी
वलसाड जिले के वापी तालुका अंतर्गत वापी के श्रेयस मेडिकेयर द्वारा संचालित जनसेवा अस्पताल में एक जटिल केस में डॉक्टरों ने भगवान के रूप में अपने फर्ज को लोगों को दर्शा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार , वापी के मरीज़ छीबुभाई धोडी
को दिल का दौरा पड़ने के बाद नाजुक हालत में भर्ती किया गया था , जहां जनसेवा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत से 6 बार डीसी शॉक देकर मरीज को राहत दी और मौत के मुंह से बाहर निकाला।
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को छीबुभाई धोडी नामक मरीज़ को सीने में तीव्र दर्द और चक्कर आने की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को उनके हार्ट अटैक और फेल्योर की जानकारी मिलते ही तुरंत अस्पताल के डॉक्टर हिमांशु पटेल से संपर्क किया , तात्कालिक एक्शन लेते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ 35 मिनट तक सीपीआर शुरू किया और मरीज को बचाने के लिए 6 बार डीसी (डिफिब्रिलेटर) शॉक दिया, जिससे धीरे-धीरे मरीज का दिल धड़कने लगा , जिसके बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।
धीरे धीरे मरीज का बीपी अत्यंत निम्न स्तर पर होने के कारण 48 घंटों तक गंभीर स्थिति में आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए इलाज जारी रखा।
गहन इलाज और परीक्षण के बाद वर्तमान में मरीज़ की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। जनसेवा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से मरीज छीबुभाई धोडी ने मौत को 6 बार मात दी, जो एक चमत्कारी चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अद्भुत सफलता से जहां आम जनमानस पर जनसेवा अस्पताल पर विश्वास बढ़ा , वहीं प्रबंधन और स्टाफ में खुशी का माहौल छा गया।
