पत्रकार, कवि प्रशांत दिंगणकर को चर्चित हिंदी कविता संग्रह “पाषाण” को स्वर्ण पुरस्कार की घोषणा

महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है और पत्रकार, कवि प्रशांत दिंगणकर के हिंदी कविता संग्रह “पाषाण” को स्वर्ण पुरस्कार घोषित किया गया है।

“दगड़” पर साढ़े तीन हजार शब्दों की एक लंबी कविता 2017 में मराठी में प्रकाशित हुई और मराठी साहित्य पुरस्कार जीता। इसी कविता का हिंदी अनुवाद प्रशांत दिंगनकर ने किया है और उनकी पुस्तक “पाषाण” को दिव्य प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।
इस पुस्तक को हिंदी साहित्य अकादमी का मामा वारेरकर (स्वर्ण) पुरस्कार घोषित किया गया है। साहित्य अकादमी ने राज्य स्तरीय पुरस्कार और जीवन गौरव तथा कहानियाँ, उपन्यास, कविताएँ, अनुवाद सहित विभिन्न 13 श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की है।
