
मुंबई। संकट के समय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली सोशल मीडिया के माध्यम से गठित संगठन देवदूत वानर सेना का रविवार 10 मार्च 2024 को शाम 4 बजे मुंबई महानगर अंतर्गत स्थित मीरा रोड शिवार गार्डन में महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देवदूत वानर सेना के सह संरक्षक सुधाकर सिंह विशेन ने उक्त आशय की जानकारी मीडियाकर्मियों को साझा करते हुए संगठन से जुड़े लोगों के अलावा समाज के सभी तबके के लोगों से इस महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।
बतादें कि देवदूत वानर सेवा का गठन उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से की है जिसमें अजीत प्रताप सिंह और उनकी पूरी टीम सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी गरीब मजलूम वंचित शोषित पीड़ित की मदद के लिए गुहार लगाती हैं। इसको पढ़ कर देखकर लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए आगे आते हैं। फेसबुक के माध्यम से देवदूत वानर सेना ने अभी तक गंभीर से गंभीर बीमारियों के लिए शोशल मिडिया के माध्यम से 10 से 12 करोड रुपए इकट्ठा करके लोगों की मदद की है। देवदूत वानर सेवा का नाम वानर सेना इसलिए रखा गया है क्यों कि बंदरों का मूल स्वभाव होता है कि वह अपने साथी को किसी भी संकट मे छोड़ कर नहीं भागता है वह उसे घेर करके चिल्लाता रहता है,जिससे लोग उसकी मदद कर सकें। ठीक उसी तरह से देवदूत वानर सेना सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाती रहती है जिसको देखकर के बड़े से बड़े मनुष्य रूप में देवदूत प्रकट हो करके बड़ी संख्या में लोगों की मदद करते हैं और यह कारवां इसी प्रकार से नित्य प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है।
